क्या वाकई हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हैं फोर्टिफाइड फ़ूड? आइए जानते हैं इनके बारे में सब कुछ

पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए हम फोर्टिफाइड फ़ूड लेते हैं। यह कैसा खाद्य पदार्थ है? बच्चों, बड़ों के लिए फायदेमंद है या हानिकारक, आइये फोर्टीफाइड फ़ूड के बारे में जानते हैं सब कुछ।

Fortified food kya hai
स्मिता सिंह Published on: 6 Nov 2022, 11:00 am IST
  • 125

आप दूध का जो पैकेट लेती हैं, उस पर कभी गौर किया है? आपने देखा होगा कि पैकेट पर एक कोने में लिखा होता है- फोर्टिफाइड विद विटामिन ए एंड विटामिन डी। ऐसे ही कभी-कभार डॉक्टर के प्रेस्क्रिप्शन पर भी लिखा होता है-ईट फोर्टिफाइड फ़ूड। कई खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जो फोर्टिफाइड फ़ूड (fortified food) होते हैं। फोर्टिफाइड का अर्थ होता है, ऐसा भोजन जिसे जरूरी पोषक तत्वों से लैस किया गया हो। कुछ लोग कहते हैं कि ये आहार स्वास्थ्यकर होते हैं, तो कुछ विशेषज्ञ इन्हें सीमित मात्रा में लेने की सलाह देते हैं। वास्तव में, विशेष विटामिन और मिनरल्स के साथ पोषक तत्वों की अधिकता वाले फ़ूड को लेने से पहले डॉक्टर की जरूर सलाह लेनी चाहिए। इस सन्दर्भ में यूनिसेफ संस्था भी फोर्टीफाइड फ़ूड (fortified food) के बारे में शोधपरक आलेख प्रस्तुत करती है।

जानिए कब बाजार में आए फोर्टिफाइड फूड्स

वर्ष 2019 में यूनिसेफ डॉट ओआरजी पर प्रकाशित आलेख के अनुसार, दुनिया भर में 2 अरब से अधिक लोगों में माइक्रो नुट्रीएंट्स की कमी है, क्योंकि उन्हें हर दिन पर्याप्त आवश्यक विटामिन और खनिज नहीं मिल पाते हैं।

1930 और 1940 के दशक में फोर्टिफाइड फ़ूड बाज़ार में पेश किए गए। इनका उद्देश्य उन खाद्य पदार्थों के साथ विटामिन और खनिज सेवन को बढ़ावा देने में मदद करना था, जो वयस्क और बच्चे पहले से खा रहे थे। इसमें प्रमुख रूप से अनाज और दूध को शामिल किया गया।

क्या है फोर्टिफाइड फ़ूड (fortified food) 

फोर्टिफाइड फ़ूड में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो भोजन में स्वाभाविक रूप से नहीं होते हैं। ये खाद्य पदार्थ पोषण में सुधार और स्वास्थ्य लाभ के लिए जाने जाते हैं। अंडे, मांस को फोर्टिफाइड किया जा सकता है। दूध को अक्सर विटामिन डी के साथ फोर्टिफाइड किया जाता है। फलों के रस में कैल्शियम को जोड़ा जाता है।

antibody hen egg
अंडे भी हो सकते हैं फोर्टीफाइड। चित्र:शटरस्टॉक

फ़ूड प्रोसेसिंग के दौरान जो पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, उन्हें फोर्टिफाइड फ़ूड में जोड़ा जाता है। प्रोसेसिंग के बाद गेहूं के आटे में फोलिक एसिड, राइबोफ्लेविन और आयरन वापस जोड़ा जा सकता है। इसका उद्देश्य विटामिन लेवल को बहाल करना है। कुछ मामलों में ये पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं, तो कुछ मामलों में न्यूट्रीएंट की अधिकता स्वास्थ्य समस्या भी पैदा करते हैं।

बच्चे और बड़े संभल कर करें फोर्टिफाइड फ़ूड का सेवन

बच्चे विशेष रूप से पोषक तत्वों की कमी के प्रति संवेदनशील होते हैं। बच्चे और किशोर दैनिक पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते हैं। बच्चों के लिए फोर्टीफाइड फ़ूड आयरन, जिंक और अलग-अलग विटामिन के महत्वपूर्ण स्रोत हैं।

हालांकि  कई फोर्टिफाइड फ़ूड बहुत अधिक प्रोसेस्ड और पैक किए जाते हैं। इनमें  अक्सर सोडियम, फैट और शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। इससे कई छोटे बच्चों को एक्स्ट्रा विटामिन लेने का खतरा बना रहता है। कई स्टडी बताती है कि कुछ फोर्टिफाइड फ़ूड विटामिन और जिंक की अधिकता के कारण बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं। ओवरडोज संभावित रूप से खतरनाक भी हो सकती है।

छोटे बच्चों की अपेक्षा टीनएजर बच्चे बैलेंस डाइट के साथ फोर्टिफाइड फ़ूड ले सकते हैं। वहीं वयस्क लोग भी यदि कैल्शियम, मैग्नीशियम, फाइबर वाले फ़ूड, विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, और विटामिन सी वाले फ़ूड नहीं ले पा रहे हैं, तो बैलेंस डाइट के साथ फोर्टिफाइड फ़ूड ले सकते हैं।

in khas flavors ke sath apne dhoodh ko bnaye testy
बच्चे और किशोर बैलेंस डाइट के साथ फोर्टिफाइड फ़ूड ले सकते हैं। चित्र शटरस्टॉक।

पर सामान्य लोगों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को भी फोर्टिफाइड फ़ूड डॉक्टर की परामर्श और जरूरत के हिसाब से ही लेना चाहिए, क्योंकि यह बच्चे के जन्म दोष के साथ पैदा होने के जोखिम को बढ़ा सकता है। विटामिन ए का हाई लेवल वयस्कों और बूढों में कूल्हे के फ्रैक्चर के जोखिम को बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें :-Amla Navami : इम्युनिटी बूस्ट कर आपको कई रोगों से बचाता है आंवला, जानिए इसके कुछ अनजाने लाभ 

  • 125
लेखक के बारे में
स्मिता सिंह स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है।...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स कम्युनिटी

हेल्थशॉट्स कम्युनिटी का हिस्सा बनें

ज्वॉइन करें
nextstory

हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें

ट्रैक करें