scorecardresearch

बेहतर चयापचय और बहुत सारे फायदों के लिए इन सर्दियों में आपको खाना चाहिए सरसों का साग

Updated On: 21 Dec 2020, 08:53 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
सरसों का साग सर्दियों में आपके लिए तोहफा है। चित्र: शटरस्‍टॉक
सरसों का साग सर्दियों में आपके लिए तोहफा है। चित्र: शटरस्‍टॉक

पंजाब के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक, सरसों का साग सभी उम्र के लोगों को पसंद आता है। अगर आप उन लोगों में से हैं, जो इसे पसंद नहीं करते हैं, तो आपको इसे इन सर्दियों में जरूर ट्राय करना चाहिए। क्योंकि सरसों का साग आपका मेटाबॉलिज्‍म दुरुसत कर सकता है। यहां हम बता रहे हैं सरसों का साग खाने के आपको ऐसे ही कई और फायदे।

इस विंटर फूड के और भी कई स्वास्थ्य लाभ हैं! फोर्टिस अस्पताल, वसंत कुंज की चीफ क्लिनिकल डायटीशियन सीमा सिंह बता रहीं हैं सरसों के साग के ऐसे ही कुछ बेमिसाल फायदे।

1. यह आयरन से भरपूर होता है

“यह हरी पत्तेदार सब्जी आयरन रिच है। साथ ही यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखने में भी मदद कर सकती है। जब आपके शरीर में आयरन का स्तर बना रहता है, तो एनीमिया की संभावना भी कम हो जाती है। डॉ. सिंह कहती हैं कि सरसों का साग महिलाओं का सबसे अच्छा दोस्त है।

2. यह चयापचय में सुधार करता है

सर्दियों के दौरान, हम थोड़ा सुस्त हो जाते हैं। जिससे शरीर के चयापचय की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। लेकिन सरसों का साग आपके चयापचय को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। डॉ. सिंह कहती हैं: “सरसों के पत्ते खनिजों से भरपूर होते हैं। जो आपके शरीर में बेहतर चयापचय क्रिया को बढ़ावा देते हैं।”

3. यह ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है

ठंड और सर्दियां हमारी ऊर्जा को खत्म कर देती हैं, जिसकी वजह से हमें कुछ करने का मन नहीं करता है। सरसों का साग एक चार्जर की तरह काम कर सकता है! यह बहुत आवश्यक ऊर्जा प्रदान करने का एक स्वस्थ तरीका है। सीमा सिंह कहती हैं, “सरसों के साग के साथ घी, मक्खन, या गुड़ जोड़ना एक उत्कृष्ट विकल्प है।”

ये पंजाबियों का पसंदीदा साग आपको बहुत सारे सेहत लाभ देता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

4. यह पाचन को भी ठीक करता है

डॉ. सिंह कहती हैं: “सरसों का साग आहार फाइबर में समृद्ध है जो आपकी गट हेल्‍थ को बनाए रखता है। यह मल को चिकना बनाकर आपको फ्रेश होने में मदद करता है। जिससे आप कब्‍ज जैसी समस्‍या से बच जाती हैं।”

5. यह सूजन को कम करने में मदद कर सकता है

यदि आपको वॉटर रिटेंशन या इंफ्लामेशन की समस्‍या है, तो सरसों का साग आपकी इस समस्‍या को क कर सकता है। डॉ. सिंह कहती हैं: “सरसों के पत्ते पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो शरीर से पानी के प्रतिधारण को कम करने के लिए जाना जाता है।” इसलिए, यदि आप अपने शरीर से पानी का वजन कम करना चाहती हैं, तो आप जानती हैं कि क्या करना है!

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

यह भी पढ़ें – ये है अपनी डाइट में अखरोट शामिल करने का सबसे सही समय, जानिए इसके फायदे

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख