scorecardresearch

शाम की चाय का मज़ा लें बेक्ड चकली के साथ, नोट कीजिए रागी चकली की रेसिपी

शाम की चाय के साथ हमेशा कुछ न कुछ स्नेकिंग के लिए चाहिए होता है। ऐसे में कुछ टेस्टी और क्रंची खाने का मन करता है। आपकी इस चाहत को पूरा करने के लिए हम लाएं हैं आपके लिए हेल्दी चकली की रेसिपी।
Published On: 7 Jul 2022, 06:56 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
chakli ki recipe
बरसात के मौसम में बनाए बेक्ड चकली रेसिपी। चित्र : शटरस्टॉक

काम करते वक़्त, मूवी देखते हुये या शाम की चाय के साथ, हमेशा कुछ न कुछ खाने के लिए चाहिए होता है। ऐसे में हेल्दी स्नेक्स से बेहतर और क्या हो सकता है, वो भी चकली! अपने कभी-न-कभी गोल – गोल दिखने वाली चकली तो ज़रूर खाई होगी। इसका स्वाद बहुत सौंधा – सौंधा होता है। मगर ये डीप फ्राइड होती है।

अब यदि आप अनहेल्दी स्नेकिंग (Snacking) करेंगी तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है और वज़न बढ़ने का कारण भी बन सकता है। मगर ऐसा स्नेक कहां मिलेगा जो हेल्दी होने के साथ – साथ टेस्टी भी हो और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखे।

इसलिए आज हम आपके लिए लाएं हैं चकली की रेसिपी (Chakli Recipe)। चकली या मुरुक्कू एक स्वादिष्ट नाश्ता है, जो दक्षिण भारतीय घरों में तैयार किया जाता है। इसे बनाना आसान है और यह बहुत स्वादिष्ट होता है!

यह बेक्ड चकली रेसिपी पौष्टिक रागी के आटे से बनाई गई है, जो इसे रेगुलर आटे के बजाय एक स्वस्थ और बेहतर विकल्प बनाती है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी।

बेक्ड चकली बनाने के लिए आपको चाहिए

250 ग्राम रागी का आटा
150 ग्राम बेसन का आटा
5 ग्राम अदरक
5 ग्राम मिर्च
2 ग्राम लहसुन का पेस्ट
5 ग्राम नमक
20 ml तेल

नोट कीजिए बेक्ड चकली बनाने की विधि

1. सूखी सामग्री लें और उन्हें एक साथ गूंद लें। तेल और आवश्यक मात्रा में पानी डालें। आटा न ज़्यादा सख्त हो न ज़्यादा ढीला।

2. इसे हल्का नरम आटा गूंथ लें। और इसके दो समान आकार बनाएं।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

3. अब आटे का आधा भाग चकली मशीन में लें।

4. आटे की लोई बेल कर इसे दबा दीजिये। चकली को पहले से गरम ओवन में रख दें। इसके ऊपर ऑयल ज़रूर ब्रश करें। 15-20 मिनट के लिए तापमान लगभग 360°f होना चाहिए।

5. फिर दूसरा आधा लें और यही प्रक्रिया दोहराएं। इसे ठंडा होने दें, आपकी चकली बनकर तैयार हैं।

आपके लिए कैसे फायदेमंद है ये बेक्ड चकली

यह ग्लूटेन फ्री (Gluten Free) है क्योंकि यह बेसन और रागी के आटे से बनी है।

बेसन फास्फोरस और कैल्शियम जैसे खनिजों से भरपूर होता है जो हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य में मदद करता है।

इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन भी होता है जो हृदय के लिए अच्छे होते हैं, इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र में सुधार करते हैं।

इसमें रागी है इसलिए, यह आयरन, प्रोटीन और फाइबर में भी समृद्ध है इसलिए वजन घटाने में भी आपकी मदद कर सकता है। साथ ही यह ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद करती है।

जीरा अच्छे पाचन में मदद करता है। इस मॉनसून में गरमा गरम चाय के साथ स्वादिष्ट चकली का आनंद लें।

यह भी पढ़ें : खाते-खाते कम करनी है पेट की चर्बी, तो मेथी के लड्डू हैं परफेक्ट रेसिपी, जरूर करें ट्राई

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख