जहां खजूर (Dates) का स्वाद मन को खुश करता है, वहीं ये आपके शरीर के लिए भी बहुत लाभकारी है। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि खजूर महिलाओं की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। असल में, खजूर पोषण से भरपूर होते हैं और इनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा इसकी खास बात ये है कि ये लो ग्लाइसेमिक फूड है, जो कि डायबिटिक महिलाओं (Dates benefits for women) के लिए भी गुणकारी हैं।
खजूर के बारे में जानने के लिए हमने डायटीशियन, ज्योति खनिजोह से बात की। ज्योति मैक्स हॉस्पिटल, पटपड़गंज, नई दिल्ली में क्लिनिकल न्यूट्रीशन एंड फूड एंड बेवरेज हैं। वे बताती हैं, “खजूर में बहुत से पोषक तत्व शामिल होते हैं। यह आहार फाइबर और फ्लेवोनोइड्स, कैरोटेनॉयड्स और फेनोलिक एसिड जैसे रोग से लड़ने वाले एंटीऑक्सिडेंट में उच्च, और विटामिन बी 6 में मध्यम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिज से समृद्ध होता है।”
प्रेगनेंसी के समय में अक्सर फॉलिक एसिड की कमी देखी जाती है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को खजूर खाने की सलाह दी जाती है। इसमें अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि हड्डियों के विकास में सहायता करता है।
इसके अलावा यह विटामिन बी16 यानी कि फॉलिक एसिड से भी भरपूर होता है, जो जन्म दोषों की दर को कम करने में सहायता करता है। ये महिलाओं में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है और मां और बच्चे दोनों की इम्यूनिटी बढ़ाता है।
खजूर कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है जो आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखने और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों को रोकने में सहायता करता है। जैसे कि जो लोग ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हैं, उनमें हड्डी के फ्रैक्चर से पीड़ित होने की संभावना अधिक होती है। खजूर आपकी हड्डी को मजबूत बना सकता है। साथ ही जिन लोगों में हड्डियों के दर्द की परेशानी होती है उनके लिए यह लाभकारी है।
यह भी पढ़े- World ozone day 2022 : एक खतरनाक गैस, जो बीमारियों के उपचार में फायदेमंद साबित हो रही है
खजूर वजन घटाने में काफी मददगार है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो बड़ी आंत में अवशोषण को धीमा कर देती है। यह आपको लंबे वक़्त तक के लिए भरा हुआ महसूस कराता है जिससे हमें अधिक भूख नहीं लगती। इसके अलावा ये मेटाबोलिज्म को तेज करता है और वेट लॉस में सहायता करता है। साथ ही ये क्रेविंग कंट्रोल करने में भी मददगार होता है जो कि वेट लॉस करने के लिए बहुत जरूरी होता है।
प्रतिदिन दो खजूर आपके हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकती हैं। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट गुण शामिल होते हैं जो एथेरोस्क्लेरोसिस के गठन को रोकने और हृदय रोगों को रोकने में सहायता करते हैं। इसके अलावा रोजाना 2 खजूर का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और दिल को हेल्दी रखने में सहायता करता है।
जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की परेशानी रहती है उनके लिए खजूर का सेवन बेहद लाभकारी है। इसे खाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ये खून की अशुद्धियों को दूर करता है।
पीडियड्स और एनीमिया से जुड़ी परेशानियों के लिए खजूर एक कारगर उपाय है। ये शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है और अनियमित पीरियड्स को संतुलित करने में मददगार होता है।
1. खजूर ड्राई और ताजे दोनों ही रूपों में उपलब्ध हैं। आप इनका सेवन सीधे कर सकते हैं।
2. इसे गुड़ के स्थान पर खाया जा सकता है या मिठाई में इस्तेमाल किया जा सकता है।
3. खजूर ग्लूकोज, सुक्रोज और फ्रुक्टोज सामग्री के कारण एक अच्छा प्राकृतिक स्वीटनर भी बनाते हैं।
4. इसका सेवन आप रोजाना दूध के साथ कर सकते हैं।
5. आप घर पर स्मूदी बना सकते हैं या अपने सलाद में शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़े-Depression: जानिए इसके कुछ ‘छिपे हुए’ लक्षण, जिन्हें आप अकसर नजरंदाज कर जाती हैं