शुगर लेवल घटता-बढ़ता रहता है, तो आपके लिए बेहतर हैं ये 4 ब्रेकफास्ट विकल्प
आहार में कुछ ऐसे डायबिटीज़ फ्रेंडली ब्रेकफास्ट के विकल्पों को चुनना आवश्यक है, जिससे शरीर में शुगर का स्तर भी नियंत्रित बना रहे। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही डायबिटीज़ फ्रेंडली ब्रेकफास्ट की रेसिपीज़
व्रत खोलने के लिए ओट्स और साबूदाना से तैयार थालीपीठ है हेल्दी विकल्प है। इससे शरीर को ज़रूरी पोषक तत्वों की होती है प्राप्ति । चित्र शटरस्टॉक।
Preparation Time 15 mins
Cook Time 15 mins
Total Time 30 mins
Serves 3
इसमें कोई दोराय नहीं कि हेल्दी ब्रेकफास्ट दिनभर शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। मगर बात जब डायबिटीज़ के मरीजों की आती है, तो उस वक्त आहार में सावधानी बरतना बेहद आवश्यक हो जाता है। दरअसल, डाइट प्लान (Diet plan for diabetic patient) में किए गए कुछ बदलाव शुगर लेवल में उतार और चढ़ाव का कारण बन सकते हैं। ऐसे में अपने आहार में कुछ ऐसे डायबिटीज़ फ्रेंडली ब्रेकफास्ट (Diabetes friendly breakfast recipes) के विकल्पों को चुनना आवश्यक हो जाता है, जिससे शरीर एक्टिव रह सके और शुगर का स्तर भी नियंत्रित बना रहे। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही डायबिटीज़ फ्रेंडली ब्रेकफास्ट की रेसिपीज़ (Breakfast recipes) ।
जानते हैं डायबिटीज़ फ्रेंडली ब्रेकफास्ट की कुछ खास रेसिपीज़
इसे बनाने के लिए सबसे पहले मटर को उबाल लें और फिर उन्हें ठंडा करने के बाद उनका पेस्ट तैयार कर लें।
अब मटर के पेस्ट में चावल का आटा, ग्रेटिड गाजर, कटी प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और बेसन डालकर मिक्स कर दें।
तैयार बैटर में नमक, हल्दी और काली मिर्च एड कर दें और आवश्यकानुसार पानी मिलाकर थिन पेस्ट तैयार कर लें।
तवे को ग्रीस करके उपर बैटर को डालकर गोलाकार में फैलाएं और उस पर ग्रेटिड पनीर डालकर पकाएं।
क्रिस्पी मटर पैनकेक को धनिए और पुदीने की चटनी से गार्निश करके सर्व करें।
डायबिटीज़ की स्थिति में फायदेमंद है ये रेसिपी। चित्र : शटरस्टॉक
4. ओट्स उपमा रेसिपी (Oats upma recipe)
इसे बनाने के लिए हमें चाहिए
ओट्स 1 कप उड़द की दाल 2 चम्मच राई 1 छोटा चम्मच कटी हुई प्याज 1 कटा हुआ टमाटर 1 हरी मिर्च 1 से 2 धनिया पत्ती 1 मुट्ठी पीनट ऑयल 1 चम्मच गाजर 1/2 कप शिमला मिर्च 1/2 कप मटर 1/4 कप
जानें इसे बनाने की विधि
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में ऑयल डालकर उसमें ओट्स को रोस्ट कर लें। अब इसमें चुटकी भर हल्दी को डालकर मिलाएं।
अब पैन्न में तेल डालकर उसमें राई, कड़ी पत्ता, प्याज, उड़द की दाल, टमाटर, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालकर हिलाएं और कुछ देर पकने दें।
इसके बाद ग्रेटिड गाजर, मटर और शिमला मिर्च डालकर कुछ देर तक पकाएं। अब रोस्टिड ओट्स को पैन में डालकर मिक्स कर दें।
तैयार मिश्रण में पानी डालकर पैन को ढ़क दें और 5 मिनट तक पकाएं। तैयार रेसिपी को धनिए से गार्निश करके सर्व करें।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।
लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।