लॉग इन

डियर लेडीज, नोट कीजिए मुनक्का के ये बेमिसाल फायदे, ताकि आप रहें हमेशा सेहतमंद

महामारी के कारण ही सही लेकिन अब हेल्दी चीजें खाने का ट्रेंड वापस आ चुका है। अगर आप हेल्दी रूटीन अपनाने की सोच रही हैं, तो मुनक्का से बेहतर कुछ नहीं।
मुनक्का में काफी विटीमिन सी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है। चित्र: शटरस्टॉक
मोनिका अग्रवाल Updated: 25 Jul 2021, 18:07 pm IST
ऐप खोलें

मुनक्का खाने से आपको कितने सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं क्या आप जानती हैं। जी हां महिलाओं के लिए मुनक्के का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है और आज हम मुनक्के के ही कुछ लाभों के बारे में बात करने वाले हैं। अगर आप मुनक्के को अपनी डाइट में शामिल कर रही हैं तो यह बहुत अच्छी बात है। 

क्यों खास है मुनक्का

कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल, की आहार विशेषज्ञ, डॉक्टर शालिनी गार्विन ब्लिस के मुताबिक सूखे हुए अंगूर को मुनक्का कहते हैं। यह अब से नहीं प्राचीन समय से हेल्थ रेमेडी के रूप में प्रयोग की जा रही है। इसकी तासीर ठंडी और यह स्वाद में मीठा होता है।

इसमें ‘कैटेचिन’  एंटी-ऑक्सीडेंट और ‘केम्पफेरोल’ नामक एक फ्लेवोनोइड भी होता है जो कैंसर वाले कोलन ट्यूमर के विकास को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसमें पॉलीफेनोलिक,फाइटोन्यूट्रिएंट भी होता है जो कि आंखों की हेल्थ के लिए जरूरी है 

आइए जानते हैं क्यों फायदेमंद है मुनक्का का सेवन 

1 स्ट्रेस कम करता है मुनक्का  

अगर आप अधिक चिंता में रहती हैं या अधिक स्ट्रेस लेती हैं, तो मेडिटेशन के साथ-साथ मुनक्के का सेवन करना आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। 

मुनक्का स्ट्रेस काम करता है। चित्र- शटरस्टॉकयह आर्जिनाइन में भरपूर होता है जो आपके स्ट्रेस लेवल्स को कम करती है। अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो भी मुनक्का आपके लिए बहुत बढ़िया है।

2 वजन कम करने में सहायक

अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी पर हैं, तो आपको मुनक्का अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें ग्लूकोज लेवल अधिक होते हैं इसलिए यह न केवल आपके फैट को बर्न होने में मदद करता है, बल्कि आपको एनर्जी से भी भरपूर रखता है। 

यह भी पढ़े-जंक फूड की एडिक्शन छोड़ना चाहती हैं, तो ये टिप्स करेंगे आपकी मदद

वजन कम करने के दौरान आप यदि कम डाइट ले रही हैं और इस वजह से आपको थकान हो रही है, तो मुनक्का आपकी थकान उतारने में मददगार होगा। यही नहीं ये काफी समय के लिए भूख भी नहीं लगने देती है। यह आपके मीठा खाने की क्रेविंग को भी शांत करती है।

3 सभी ऑर्गन और हड्डियों की सेहत के लिए है बेहतर : 

फ्री रेडिकल्स जब इलेक्ट्रॉन्स के साथ मिल जाते हैं, तो वह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं इस नुकसान से बचाने के लिए मुनक्का आपकी पूरी मदद करती है। यह आपके ऑर्गन की हेल्थ को भी स्वस्थ रखती है। अगर आप लैक्टोज़ इंटोलरेंट भी हैं तो भी इसका सेवन कर सकती हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

इसमें कैल्शियम अधिक मात्रा में होता है। इसलिए अगर आप दूध नहीं पीती हैं तो इसका सेवन जरूर करें, ताकि आपकी हड्डियों की सेहत भी अच्छी रहे।

यह भी पढ़े-वे पांच कारण जो बनाते हैं विटामिन डी को आपकी सेहत के लिए जरूरी

4 आपकी स्किन के लिए है बहुत लाभदायक : 

अगर आप ऑयली या जंक फूड खाती हैं तो आपको पिंपल्स और एक्ने आदि की समस्या होती होगी। लेकिन अगर आप हेल्दी खाने को अपनी डाइट में शामिल करती हैं तो यह आपकी स्किन को क्लीयर करने में मदद करती है।

मुनक्का स्किन के लिए फायदेमंद है । चित्र- शटरस्टॉक

मुनक्का खाने से आपकी स्किन की लचक बढ़ती है और वह ढीली पड़ने से बचती है। यह आपके बाल झड़ने में भी बहुत फायदेमंद  है। आप स्मूदी बनाते समय शक्कर की बजाए इनका प्रयोग कर सकती हैं।

5 दांतों की समस्या से बचाव करता है : 

अगर आपको टूथ डीके या कैविटीज की समस्या है और आप डेंटिस्ट के पास जाने में घबरा रही हैं तो आपको मुनक्का अपनी डाइट में जरूर ही शामिल करना चाहिए क्योंकि यह आपकी कैविटीज कम करता है और आपको मसूड़ों की बीमारी से बचाता है। यह विटामिन ए से भरपूर होता है जिसकी वजह से मुनक्का आपकी आंखों के लिए भी लाभदायक है।

मुनक्के का सेवन करने से आपके शरीर को बहुत सारे लाभ मिलते हैं इसलिए इसका सेवन करने में बिलकुल भी न हिचके और इसका प्रयोग अपनी स्मूदी बनाते समय जरूर करें। आप ऑयली फूड से इन्हें रिप्लेस कर सकती है।

डायबिटीज के रोगी ध्यान रखें 

असल में मुनक्का कैल्शियम और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स बोरोन का रिच सोर्स है। यही माइक्रोन्यूट्रिएंट हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते है। इसकी वजह इसमें शुगर की अधिक मात्रा है। 

डॉ. शालिनी कहती हैं, शुगर के रोगियों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है यानी कि सूक्रोज़ और ग्लूकोज। इसके बावजूद महिलाओं को सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह उन्हें तनावमुक्त करने में मददगार हो सकता है। 

मोनिका अग्रवाल

स्वतंत्र लेखिका-पत्रकार मोनिका अग्रवाल ब्यूटी, फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर लगातार काम कर रहीं हैं। अपने खाली समय में बैडमिंटन खेलना और साहित्य पढ़ना पसंद करती हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख