वेट लॉस को और भी आसान बना सकते हैं भूख कंट्रोल करने वाले ये 5 फूड्स

अक्सर कई लोगों को वेट लॉस जर्नी के दौरान बार-बार भूख लगती रहती है। जिससे कई बार उनके लिए वेट लॉस मुश्किल हो सकता है। यहां जानिए बेस्ट 5 एपेटाइट सप्रेसेंट फूड्स की लिस्ट।
आगर आपका हाइपोथैलेमस ठीक से काम नहीं कर रहा होता, तो भी आपको बहुत भूख लग सकती है। चित्र: अडोबी स्टॉक
ईशा गुप्ता Published: 27 Feb 2023, 20:00 pm IST
  • 141

पर्सनेलिटी को ज्यादा आकर्षित बनाने के लिए एक फिट और हेल्दी बॉडी होना भी जरूरी है। क्योंकि यह आपको बीमारियों से दूर रखने के साथ कॉन्फिडेंट रहने में भी मदद करती है। फिटनेस जर्नी में सही वर्कआउट रिजिम के साथ सही डाइट का होना भी बेहद जरूरी है।

सही डाइट यानी वो सभी चीज़े जो हेल्दी होने के साथ आपकी फूड क्रेविंग को भी कंट्रोल रख पाए। अक्सर कई लोगों को वेट लॉस के दौरान बार-बार भूख लगने लगती है। ज्यादातर लोग अनहेल्दी खाकर अपनी फिटनेस जर्नी को बीच में ही छोड़ देते हैं। जबकि सही फूड्स चॉइस से आप भूख को कंट्रोल भी कर सकते सकता है। आज इस विषय पर बात करते हुए हम आपको उन फूड्स की लिस्ट बताएंगे। जो भूख कंट्रोल करके ( appetite suppressant foods) आपकी फिटनेस जर्नी और भी आसान बना सकते हैं।

आपकी भूख को बैलेंस रखने में मदद करेंगे ये 5 एपेटाइट सप्रेसेंट फूड्स

1. ओट्स

ओट्स का सेवन आपको काफी समय तक भूख नही लगने देता, इसी कारण इसे बेस्ट वेट लॉस मील कहा गया है। यह सेटिस्फाइ हार्मोन को बढ़ाकर पेट खाली होने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है।

ओट्स में कार्ब्स के साथ फाइबर की भी अधिक मात्रा पायी जाती है, साथ ही अन्य अनाजों की तुलना में इसमें प्रोटीन और वसा भी अधिक पाया गया हैं। आवश्यक विटामिन और मिनरल्स होने के कारण इसका सेवन आपको एनर्जेटिक बनाए रख सकता है।

बादाम विटामिन-ई से भी भरपूर होते हैं, जो खुद एक स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट है। चित्र : अडोबी स्टॉक

2. बादाम

रोज सुबह भीगे हुए बादाम का सेवन एक परफेक्ट प्री वर्कआउट मील भी हो सकता है। इसके सेवन से आपको काफी टाइम तक फीलिंग महसूस हो सकता है।

डाइटिशियन पूनम दुनेजा के मुताबिक बादाम के सेवन से शरीर को भरपूर प्रोटीन और मोनो अनसैचुरेटेड फैट मिल सकता है। जो हृदय स्वास्थ्य के लिए जरूरी माना गया है। साथ ही बादाम विटामिन-ई से भी भरपूर होते हैं, जो खुद एक स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट है। बादाम का सेवन बॉडी से बैड कोलेस्ट्रॉल कम करके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़े – ACV for weight loss : वेट लॉस के लिए करना चाहती हैं सेब का सिरका का इस्तेमाल, तो जान लें इसके बारे में कुछ जरूरी बातें

3. स्वीट पोटेटो

आहार विशेषज्ञों की मानें तो शकरकंद में विटामिन ए और विटामिन सी होने के साथ एक विशेष प्रकार का स्टार्च होता है। जो डाइजेस्टीव एंजाइमों का रोकता है। जिससे इसके सेवन से लम्बे समय तक फीलिंग हो सकता है। साथ ही यह भूख को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

4. कॉफी

कॉफी लम्बे समय तक एपेटाइट कंट्रोल कर सकती है, इसी कारण आहार विशेषज्ञ भी कॉफी को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। कॉफी में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा नहीं पायी जाती। जिससे इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स शून्य होता है। साथ ही इसमें कैफ़िन होने से यह भूख को कंट्रोल करता है।

डाइटिशियन पूनम दुनेजा के अनुसार प्रतिदिन 3 से 4 कप कॉफी लाभदायक हो सकती है। यह आपको हार्ट डिजीज के खतरे कम करने में भी मदद करती है। जहां एक ओर 100 ग्राम हॉट कॉफी में 77 kcal होती है। कोल्ड ब्रू कॉफी में 153-238 मिलीग्राम तक कैफीन पाया जाता है। जो आपके एपेटाइट को अच्छे से बैलेंस कर सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
vegetable soup ki recipe
फाइबर होने के कारण यह आपको लम्बे समय तक भूख नही लगने देता है।चित्र शटरस्टॉक।

5. वेजिटेबल सूप

पबमेड सेंट्रल के मुताबिक वेजिटेबल सूप में भरपूर सब्जियों का इस्तेमाल होता है। जिससे इससे आपको विटामिन और मिनरल्स मिलता है। साथ ही इसमें कैलोरी और फेट्स की मात्रा कम होती है, जिससे यह परफेक्ट वेट लॉस मील हो सकता है।

फाइबर होने के कारण यह आपको लम्बे समय तक भूख नही लगने देता है। अपने अगले मील से पहले एक कप सूप लेने से आप अगले मील में को कैलोरी लेते हैं।

यह भी पढ़ेक्या खाने के बाद ब्लोटिंग हो जाती है, इसका कारण हो सकते हैं यह 6 फ़ूड कॉम्बिनेशन

  • 141
लेखक के बारे में

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है। ...और पढ़ें

अगला लेख