पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

मखाने ज्यादा खाना भी हो सकता है नुकसानदेह, यहां जानिए इसके 5 साइड इफेक्ट्स

अधिकतर फिटनेस फ्रीक मखाने को कभी दूध में सोक करके, तो कभी रोस्ट करके सेवन करते है। इसके अलावा इसे पाउडर की फॉर्म में भी कई रेसिपीज़ में प्रयोग किया जाता है। मगर इसके अत्यधिक इस्तेमाल से शरीर को कई नुकसान भी होने लगते हैं।
यकीनन मखाने आपके लिए लाभदायक हैं, पर सीमित मात्रा में। चित्र: शटरस्टॉक
Updated On: 19 Feb 2025, 07:55 pm IST

अक्सर कुछ हल्का, हेल्दी और क्रिस्पी खाने के लिए जब मन ललचाने लगता है, तो उस वक्त अधिकतर लोगों मखानों का सेवन करते हैं। खासतौर से वे लोग जो स्वस्थ आहार का पालन करते हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग आमतौर पर नियमित रूप से ब्रेकफास्ट या स्नैकिंग के लिए इसे विकल्प के तौर पर चुनते हैं। इस सुपरफूड से जहां शरीर को कैल्शियम, फाइबर और विटामिन समेत ढ़ेर सारे पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है, तो वहीं इसके अत्यधिक इस्तेमाल से शरीर को कई नुकसान भी होने लगते हैं। अगर आप भी अपने आहार में मखानों को शामिल करने से नहीं हिचकिचाती हैं, तो इन दुष्प्रभावों (Makhana side effect) का अवश्य ख्याल रखें।

मखाने को लोटस सीड्स या फॉक्स नट्स के नाम से भी जाना जाता है। अधिकतर फिटनेस फ्रीक कभी दूध में सोक करके, तो कभी रोस्ट करके इसका सेवन करते है। इसके अलावा इसे पाउडर की फॉर्म में भी कई रेसिपीज़ में प्रयोग किया जाता है। इस सुपरफूड का सेवन करने से डायबिटीज़ और हृदय रोगों के खतरे का जोखिम कम होने लगता है। साथ ही वेटलॉस में भी बेहद कारगर साबित होता है।

दिनभर की छोटी मोटी भूख के लिए मुट्ठी भर मखानों का सेवन शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। (Makhana side effect)। इस बारे में डायटीशियन मनीषा गोयल बताती है। कि इस लो कैलोरी फूड से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का खतरा कम हो जाता है। साथ ही इससे पाचनतंत्र को भी मज़बूती मिलती है। मगर ज्यादा मात्रा में मखानों का सेवन शरीर को कई तरह के नुकसान भी पहुंचा सकता है। जानते है मखानों से होने वाले नुकसान

मखाने का सेवन करने से शरीर को कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस समेत बहुत से माइक्रोन्यूट्रिएंटस की प्राप्ति होती है। चित्र शटरस्टॉक।

अत्यधिक मखाने खाने से शरीर को होने वाले नुकसान (Makhana side effect)

1. कब्ज की समस्या को बढ़ाएं

खाने में मखाने बेहद लाइट होते हैं, मगर इसका अधिक सेवन कब्ज का कारण बन सकता है। एक्सर्पट के अनुसार खाली पेट मखाना खाने से लो कैलोरी और उच्च फाइबर प्रदान करके पेट भरने का कारण बनता है, जिससे कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है। फाइबर का अत्यधिक सेवन इंटेस्टाइन की फंक्शनिंग को प्रभावित करता है, जिससे पेट फूल जाता है।

2. कैल्शियम एकत्रित होना

कैल्शियम हड्डियों की मज़बूती को बढ़ाता है लेकिन शरीर में इस पोषक तत्व का जमा होना नुकसानदायक साबित हो सकता है। एक्सपर्ट के अनुसार मखाना कैल्शियम का एक समृद्ध स्रोत है। मगर अत्यधिक सेवन से हड्डियों और शरीर के अन्य हिस्सों में कैल्सीफिकेशन हो सकता है। इसके चलते डेंटल इंजरी, स्किन रैशेज, किडनी स्टोन और कोरोनरी आर्टरी डिज़ीज़ का जोखिम बढ़ जाता है।

3. हाई ब्लड प्रेशर का खतरा

मखाना पोटेशियम से भरपूर होता है, मगर पैक्ड मखाने में मौजूद अतिरिक्त नमक की मात्रा रक्तचाप के स्तर को बढ़ा सकती है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर हृदय रोग के विकास के जोखिम को बढ़ा सकता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसान का कारण साबित हो सकता है।

मखाना पोटेशियम से भरपूर होता है, मगर पैक्ड मखाने में मौजूद अतिरिक्त नमक की मात्रा रक्तचाप के स्तर को बढ़ा सकती है।चित्र : अडॉबीस्टॉक

4. एलर्जी का जाखिम

किसी भी चीज़ का बहुत ज़्यादा सेवन करने से कई तरह की समस्याएँ हो सकती हैंए उनमें से एक है मखाना। पोषण विशेषज्ञ के अनुसारए बहुत ज़्यादा मखाना खाने से कुछ लोगों में एलर्जी की प्रतिक्रिया हो सकती है। इससे फ्लू, खांसी या दस्त जैसी जटिलताएँ हो सकती हैं। इसके अलावा स्किन संबधी समस्याओं का भी जोखिम बढ़ जाता है।

5. कितनी मात्रा में मखाना खाएं

स्नैकिंग के लिए शाम की चाय या दूध के साथ सिर्फ़ मुट्ठी भर मखाना खाने का सुझाव दिया जाता है। इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। एक बार में 30 से 60 ग्राम मखानों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है, जिससे शरीर स्वस्थ बना रहता है। साथ ही शरीर पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें- 5 Delicious makhana recipes: शाम की छोटी भूख के लिए ट्राई करें ये हेल्दी मखाना रेसिपीज

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख