ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega 3 fatty acid supplement) शरीर के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है, जो आपको तमाम तरह की सेहत संबंधित समस्याओं से बचाती है। यह सेहत संबंधी समस्याओं से लेकर आपके सौंदर्य यानी की त्वचा एवं बालों की सेहत के लिए भी जरूरी होती है। विशेष रूप से प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में ओमेगा 3 फैटी एसिड (Omega 3 fatty acid supplement) की उचित मात्रा होना जरूरी है। हालांकि, कई ऐसे खाद्य पदार्थों में ओमेगा फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है। परंतु फिर भी कई बार बॉडी में इसकी कमी हो सकती है, जिसके लिए सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। यदि आप भी ओमेगा 3 फैटी एसिड सप्लीमेंट के सही विकल्प की तलाश में हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं इसके 5 बेहतर विकल्प से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी ताकि आप अपने लिए एक सही सप्लीमेंट का चयन कर सके (Omega 3 fatty acid supplement)।
ओमेगा-3 फैटी एसिड “स्वस्थ वसा” हैं जो ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने और हृदय स्वास्थ्य का समर्थन करने में मदद करती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड मछली, नट्स, बीज और पौधों के तेल में पाई जाती हैं, वहीं सूजन, जोड़ों के दर्द और त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकती है।
हेल्थकार्ट HK वाइटल को फिश ऑयल फ्लेवर से तैयार किया गया है, और ये एक नॉन वेज प्रोडक्ट है। यदि आप वेजिटेरियन हैं, और मछली नहीं खाते हैं, तो इस प्रोडक्ट से परहेज करें। ये 1000mg में उपलब्ध है साथ ही इनमें 180mg EPA और 120mg DHA भी है। यह आपकी सेहत के लिए तमाम लोगों में फायदेमंद साबित हो सकती है। इस सप्लीमेंट का एक कैप्सूल रोजाना ले सकती हैं, परंतु पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
1000mg आमेगा 3 फैटी एसिड
फिश ऑयल फ्लेवर
180mg EPA और 120mg DHA
नॉन वेजिटेरियन प्रोडक्ट
नो हैवी मेटल
60 कैप्सूल
महिला एवं पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त
फ्री डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है
नॉन वेज प्रोडक्ट है, यदि वेजिटेरियन है तो इससे परहेज करें।
ज्यादातर कस्टमर ने इस सप्लीमेंट को ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक प्रभावी स्रोत बताया है। यह हृदय स्वास्थ्य और दर्द को कम करने के लिए एक बेहतरीन सप्लीमेंट के रूप में जाना जा रहा है। वहीं लोगों के अनुसार यह पैसा वसूल प्रोडक्ट है, जो आपके मुंह में किसी तरह का स्वाद अवशेष नहीं छोड़ता। इसका वनीला फ्लेवर आपके लिए इन्हें खाना आसान बना देता है। हालांकि, इसके स्मेल को लेकर लोगों के अलग-अलग ओपिनियन हैं।
1486mg आमेगा 3 फैटी एसिड और 892mg EPA और 594mg DHA के साथ ये सप्लीमेंट आपकी बॉडी को ट्रिपल स्ट्रैंथ प्रदान करने की क्षमता रखती है। इनमें किसी तरह के प्रिजर्वेटिव, शुगर, सोडियम, ग्लूटेन का इस्तेमाल नहीं किया गया है और आप इन्हें 24 महीने तक इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ ही ये आपकी बॉडी को विटामिन d3 प्रदान करते हैं, जिससे त्वचा एवं हड्डियों की सेहत स्वस्थ रहती है।
1486mg आमेगा 3 फैटी एसिड
फिश ऑयल
892mg EPA और 594mg DHA
नॉन वेजिटेरियन प्रोडक्ट
लेमन फ्लेवर
नो हैवी मेटल
कोलेस्ट्रोल फ्री
नो प्रिजर्वेटिव
सेल्फ लाइफ 24 महीने
60 कैप्सूल
महिला एवं पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त
फ्री डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है
नॉन वेज प्रोडक्ट है, यदि वेजिटेरियन हैं तो इससे परहेज करें।
इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा को लोगों द्वारा अप्रिशिएट किया गया है। यह शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करने की क्षमता रखते हैं। वहीं इन्हें निगलना और पचाना दोनों बेहद आसान है। इन्हें खाने के बाद डकार या गैस की समस्या नहीं होती। वहीं बहुत से उपभोक्ता ने इसे हृदय स्वास्थ्य एवं इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद बताया है।
फ्लैस सीड ऑयल की गुणवत्ता इस वीगन ऑर्गेनिक ओमेगा 3 फैटी एसिड सप्लीमेंट को एक बेहतरीन प्रोडक्ट बनाते हैं। यह शरीर में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की गुणवत्ता को बढ़ा देता है, विशेष रूप से इसमें मौजूद कैल्शियम स्वस्थ हड्डियों एवं मांसपेशियों को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा यह हृदय स्वास्थ्य का खास ध्यान रखता है और मूड बूस्ट करने में भी मदद करता है। इसकी एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के सूजन को कम करते हुए ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से प्रोटेक्ट करती हैं। यदि आप वेजीटेरियन हैं, और ओमेगा 3 फैटी एसिड सप्लीमेंट की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
फ्लैस सीड ऑयल
वीगन
90 कैप्सूल
ऑर्गेनिक
अनफ्लेवर्ड
ग्लूटेन फ्री
महिला एवं पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त
फ्री डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है
कुछ लोगों ने इसे खाने के बाद एलर्जी की शिकायत की है।
उपभोक्ताओं के अनुसार ये न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट्स एक प्रभावी प्रोडक्ट है, जिसे आप अपने नियमित इस्तेमाल में ला सकती हैं। यह वेजीटेरियन के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत है। वहीं अन्य रिपोर्ट की माने तो यह स्टैमिना, मांसपेशियों की ताकत एवं हड्डियों के स्वास्थ्य में भी सुधार करता है। इसे पैसा वसूल प्रोडक्ट बताया जा रहा है। हालांकि, कुछ कस्टमर ने इसमें मौजूद ओमेगा की मात्रा को लेकर दुविधा जाहिर की है।
1300mg ट्रिपल स्ट्रैंथ के साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड सप्लीमेंट शरीर में बेहतर रूप से अवशोषित होता है और शरीर की सभी जरूरतों को पूरा करता है। यह बॉडी को पर्याप्त ऊर्जा शक्ति प्रदान करता है, जैसे कि आपको लंबे समय तक एक्टिव रहने में मदद मिलती है। इसमें किसी तरह के डेयरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं किया गया है, साथ ही ये ग्लूटेन फ्री है। इस सप्लीमेंट को लेने के बाद किसी तरह की पाचन संबंधी समस्या जैसे की डकार और गैस नहीं होते हैं। नॉन वेजिटेरियन के लिए एक बेहतरीन प्रोडक्ट साबित हो सकता है।
1300mg आमेगा 3 फैटी एसिड
फिश ऑयल
550mg EPA और 350mg DHA
नॉन वेजिटेरियन प्रोडक्ट
कीटो डाइट के लिए उपयुक्त
अनफ्लेवर्ड
एडल्ट के लिए उपयुक्त
नो हैवी मेटल
60 कैप्सूल
महिला एवं पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त
फ्री डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है
इसके स्मेल एवं स्वाद को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की है।
अधिकतर उपभोक्ताओं ने इस प्रोडक्ट को पैसा वसूल बताया है। यह शरीर को पर्याप्त फैटी एसिड प्रदान करते हैं और जोड़ों के दर्द से राहत देता है। हालांकि इसके स्वाद, स्मेल और कैप्सूल के साइज को लेकर लोगों के मिक्सड ओपिनियन हैं, साथ ही बहुत से लोगों ने इसे लेने के बाद डकार की शिकायत की है।
यदि आप प्लांट बेस्ड सप्लीमेंट की तलाश में हैं, तो ओमेगा 3 फैटी एसिड का यह विकल्प आपके लिए एक बेहतरीन प्रोडक्ट साबित हो सकता है। यह प्लांट बेस्ड ऑर्गेनिक सप्लीमेंट है, जो आपकी बॉडी को पर्याप्त ऊर्जा शक्ति प्रदान करने के साथ ही जॉइंट, हड्डियों एवं मांसपेशियों की सेहत को बढ़ावा देते हैं। इसे खाने के बाद किसी तरह की पाचन संबंधी समस्या विशेष रूप से गैस और डकार नहीं आते हैं। त्वचा स्वास्थ्य से परेशान हैं, तो इस सप्लीमेंट को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
प्लांट बेस्ड
वीगन
60 कैप्सूल
ऑर्गेनिक
अनफ्लेवर्ड
ग्लूटेन फ्री
महिला एवं पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त
फ्री डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है
कुछ लोगों ने इसे खाने के बाद गैस और डकार की शिकायत की है।
उपभोक्ताओं ने इसमें मौजूद पोषक तत्वों की गुणवत्ता की तारीफ की है, और इन्हें खाने के बाद अपने ऊर्जा शक्ति के स्तर में सुधार का अनुभव किया है। वहीं बहुत से लोगों की त्वचा स्वस्थ में भी सुधार देखने को मिला। कस्टमर इसे नियमित इस्तेमाल के लिए एक बेहद प्रभावी और अच्छा प्रोडक्ट बता रहे हैं, इस प्लांट बेस्ड ओमेगा 3 कैप्सूल को वेजीटेरियन द्वारा काफी अप्रिशिएट किया गया है, क्योंकि ज्यादातर सप्लीमेंट में फिश ऑयल मौजूद होती है।
ओमेगा 3 फैटी एसिड ब्लड वेसल्स के फैलाव में सहायता करते हैं। साथ ही उन्हें बंद होने से रोकते हैं, जिससे रक्त प्रवाह में सुधार होता है, और रक्तचाप सामान्य रहता है। हाई ब्लड प्रेशर की मैरिज हैं, तो ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा पर ध्यान दें।
गठिया सूजन, अकड़न, दर्द और जोड़ों के कार्य में कमी का कारण बन सकता है। कुछ चिकित्सा अध्ययनों के अनुसार, रुमेटीइड गठिया की दवाओं और अन्य उपचारों के साथ ओमेगा 3 फैटी एसिड लेने से रुमेटीइड गठिया के लक्षणों में सुधार हो सकता है।
फिश ऑयल में ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है, जो मस्तिष्क को पोषण प्रदान करते हैं, याददाश्त में सुधार करते हैं और डिमेंशिया या अल्जाइमर जैसी बीमारी को रोकने में मदद करते हैं। फिश ऑयल में मौजूद DHA फैटी एसिड मस्तिष्क के लिए आवश्यक होते हैं, जो मस्तिष्क में प्लाक के गठन को कम करने में मदद करते हैं। इस प्रकार ये मेमोरी लॉस जैसी समस्याओं के खतरे को कम कर देते हैं हैं।
मैकुलर डिजनरेशन अंधेपन का प्रमुख कारण है। शोध के अनुसार, जो लोग उच्च-ओमेगा 3 आहार का सेवन करते हैं, उनमें मैकुलर डिजनरेशन विकसित होने की संभावना कम होती है।
डायबिटीज का सबसे आम प्रकार टाइप 2 डायबिटीज है, जो अक्सर मोटापे के कारण होता है। शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रहने में मदद करती है, और इनमें होने वाले उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करती है।
ओमेगा 3 में EPA फैटी एसिड होता है, जो प्रोस्टाग्लैंडीन रूपांतरण को प्रभावित करता है और सेरोटोनिन स्राव को रोकता है। मस्तिष्क में ब्लड वेसल्स के संकुचन के दौरान प्लेटलेट आसंजन कम हो जाता है। नतीजतन, यह माइग्रेन के लक्षणों को कम करने में सहायता कर सकता है।
ओमेगा 3 फैटी एसिड अस्थमा के लक्षणों के प्राथमिक कारण, भड़काऊ पदार्थ ल्यूकोट्रिएन को कम करने में मदद करता है। नतीजतन, नियमित रूप से ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थ खाने से अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।
FDA और यूरोपीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण (EFSA) का दावा है, कि EPA और DHA युक्त ओमेगा-3 सप्लीमेंट सुरक्षित हैं, बशर्ते कि खुराक प्रतिदिन 5,000 mg से अधिक न हो। सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि कुछ लोगों में ओमेगा-3 एसिड रक्त को पतला करने या अत्यधिक ब्लीडिंग का कारण बन सकती है।
हां, ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों के स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। वे बालों के विकास में मदद करते हैं, हेयर फॉल को रोकते हैं और बालों की गुणवत्ता में सुधार कर सकते हैं। ओमेगा-3 सूजन को कम कर सकते हैं, जिससे बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है। ओमेगा-3 स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ा देते हैं, जिससे हेयर ग्रोथ में मदद मिल सकती है। ओमेगा-3 पोषक तत्व और प्रोटीन प्रदान करते हैं, जो बालों के रोम को पोषित करते हैं।
हां, ओमेगा-3 फैटी एसिड पेट की चर्बी को कम करने में मदद कर सकता है, खासकर जब इसे एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट के साथ संयुक्त किया जाता है। ओमेगा-3 एक प्रकार का पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड (PUFA) है जो फिश ऑयल में पाया जाता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड भूख को कम कर सकता है और फैट ऑक्सीडेशन को बढ़ावा देता है। वहीं फैट जमाव को कम करता है, लिपिड ऑक्सीकरण को बढ़ाता है, और शरीर में फैट डेंसिटी को कम कर सकता है।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।