मीठे की बात आए तो सबकी अपनी पसंद हैं। लेकिन क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टियों से पहले ही चॉकलेट केक सभी को आकर्षित करने लगता है। डेसर्ट में ज्यादातर का हाथ चॉकलेट केक पर जाकर ही रुकता है। उस पर आपकी फेवरिट टॉपिंग्स हो तो मजा ही आ जाए! देर रात की क्रेविंग के अलावा मीठे के शौकीनों के लिए भी यह पसंदीदा चीज है- ‘चॉकलेट केक’। लेकिन क्या स्वीट टूथ होना आपके फिटनेस और वेट मैनेजमेंट की योजना को प्रभावित कर रहा है? क्या चॉकलेट केक के लगातार सेवन से आपको कैलोरी बर्न करने की चिंता होती है? अगर ऐसा है, तो सबसे पहले जानिए कि एक स्लाइस चॉकलेट केक में कितनी कैलोरी होती है, और इन्हे बर्न करने का तरीका क्या है।
अधिकांश कैफे, रेस्टोरेंट और होटलों में चॉकलेट केक आसानी से मिल जाता है। इसके अलावा सुपरमार्केट में प्रीमेड केक भी उपलब्ध होते हैं। यह जन्मदिन की पार्टियों, शादी की सालगिरह और अन्य विशेष समारोहों में इस्तेमाल किए जाते हैं। किसी महत्वपूर्ण इवेंट या जश्न में खाया गया केक का एक टुकड़ा आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाने की संभावना नहीं रखता। लेकिन नियमित रूप से फ्रोस्टिंग और टॉपिंग्स के साथ केक खाने से अस्वास्थ्यकार वजन बढ़ सकता है और उससे दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
एक स्लाइस चॉकलेट केक में 320 कैलोरी पाई जाती है। वहीं यदि इस पर आप अपने पसंदीदा टॉपिंग्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह 537 कैलोरी तक जा सकती है। यह बहुत ज्यादा है, है ना? इसमें से 129 कैलोरी कार्बोहाइड्रेट, 22 कैलोरी प्रोटीन और 135 कैलोरी फैट मौजूद है। यह 2000 कैलोरी के दैनिक आहार का 25% जरूरत को पूरा कर देता है।
बाजार के चॉकलेट केक की मुख्य सामग्री मैदा आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। इस रिफाइंड आटे को ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर का शुगर लेवल बढ़ जाता है और यह मधुमेह एवं हार्ट रोगियों के लिए हेल्दी नहीं है।
इस रेसिपी में इस्तेमाल हुई चीनी भी जहर का काम करती है। यह बिना पोषण वाला कार्बोहाइड्रेट है। यह शरीर में सूजन को बढ़ावा देता है और ब्लड शुगर के स्तर को अचानक बढ़ा देता है। पीडियाट्रिक्स का मानना है कि लंबे समय तक अधिक चीनी के सेवन से बेली फैट बढ़ने का खतरा रहता है। यह डायबिटीज, हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक और किडनी डैमेज के जोखिम को बढ़ाता है।
यह अपने आप में एक बहुत हाई एनर्जी फूड है। इसके आधे कप में 513 कैलोरी होती है। इसके सेवन से खतरा तब और बढ़ जाता है, जब इसमें चीनी मिला दी जाए। तो वेट को लेकर सतर्क लोगों और वे जो डायबिटीज एवं हार्ट डिजीज से परेशान है, उन्हें इससे दूर रहना चाहिए।
पर डोंट वरी लेडीज! पार्टी सीजन में हम सभी चीट मील करते हैं। उस पर बात अगर चॉकलेट केक की हो तो एक स्लाइस पर कौन रुकता है। अगर आप भी क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी में चाॅकलेट केक खा रहीं हैं, तो हम बता रहे हैं उस एक्स्ट्रा कैलाेरी को बर्न करने के कुछ आसान तरीके।
पोल
चॉकलेट केक की कैलोरी को बर्न करने के लिए घंटों जिम में वर्कआउट करने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप कुछ दैनिक गतिविधियों को वर्कआउट के रूप में करें, तो यह कारगर साबित हो सकता है। जानिए इन डेली एक्टिविटीज के बारे में:
सुबह उठने से लेकर रात के सोने तक आप लगातार चलते रहते हैं। लेकिन बिना प्लानिंग के चलना आपकी सेहत पर कोई प्रभाव नहीं डालता। इसलिए यदि आपको चॉकलेट केक की कैलोरी को बर्न करना है, तो पूरे दिन में 1 घंटा 15 मिनट चलने की जरूरत है।
आप इस समय को कुछ भागों में बांटकर चल सकते हैं। लेकिन ध्यान रहें कि यह ब्रिस्क वॉकिंग यानी सामान्य से थोड़ी तेज गति में चलना पड़ेगा।
यदि आपको लिफ्ट इस्तेमाल करने की आदत है और आप चॉकलेट केक के भी दीवाने हैं, तो यह कॉम्बो काम नहीं करेगा। जी हां, चॉकलेट केक के स्वाद का मजा लेना हैं, तो लिफ्ट को त्यागना होगा। आप दिन के सारे काम सीढियां चढ़ और उतरकर कर सकते हैं। केक की कैलोरी को वेट गेन में तब्दील नहीं करना है, तो दिन में 20 मिनट सीढियां चढ़नी पड़ेंगी।
आप यह सामान लाने या ऑफिस जाने और आने के समय कर सकती हैं। लेकिन याद रहें कि आपको बिना रुके इस कार्य को पूरा करना होगा। फ्लोर के बीच में आराम करना मना है!
अच्छा संगीत और उस पर थिरकते पैर…. जी हां, हम डांसिंग की बात कर रहें हैं। यह एक बहुत अच्छा कार्डियो एक्सरसाइज है। इसलिए आजकल फिटनेस एक्सपर्ट जुंबा और एरोबिक जैसे डांसिंग सेशन को बढ़ावा दे रहें हैं। लेकिन यदि यही आप घर पर अपने फेवरिट म्यूजिक पर करते हैं, तो चॉकलेट केक की एक्स्ट्रा कैलोरी आसानी से बर्न हो सकती है। इसके लिए आप प्रतिदिन 28 मिनट का डांसिंग वर्कआउट कर सकते हैं।
वेट लिफ्टिंग से आपको जिम की याद आती होगी। लेकिन आप घर पर मौजूद वजन को उठाकर भी कैलोरी बर्न कर सकती हैं। इसके लिए आपको अलग से डंबल या वेट्स उठाने की आवश्यकता नहीं है। बाजार से सब्जियां या जरूरी सामान लाते समय आप उन्हें उठा सकते हैं। इस वजन के साथ चलने से आपका शरीर एक्टिव रहेगा। इसके अलावा साफ सफाई के समय चीजें उठाना, फर्नीचर सरकाना, आपके फैट बर्निंग में मदद कर सकता है।
यह बात झुठलायी नहीं जा सकती कि बाजार में या आमतौर पर ऑर्डर किया हुआ चॉकलेट केक हेल्दी नहीं होता है। इसकी रिफाइंड सामग्री आपके हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ मेल नहीं खाती। इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह सुझाव देते हैं कि आपको ज्यादातर चॉकलेट केक का सेवन नहीं करना चाहिए।
हम सुझाव देते हैं कि आप डेजर्ट के लिए कुछ हेल्दी केक पर स्विच कर सकते हैं। यह लंबे समय के स्वास्थ्य जोखिमों को कम करता है।
यह भी पढ़ें: नए साल में लिया है वेट लॉस का संकल्प, तो हम बता रहे हैं इसके लिए सबसे प्रभावशाली डाइट प्लान
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।