लॉग इन

Chhath Puja 2021: आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकते हैं छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले सुपरफूड्स

सूर्य आराधना का पर्व छठ में इस्तेमाल होने वाली विशेष सामग्री आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। जानिए क्या है स्वास्थ्यप्रद सामग्री।
कद्दू-भात के अवसर पर हर घर में नहा-धोकर बिना लहसुन प्याज के लौकी की सब्जी, चना की दाल और चावल पकाए जाते हैं।चित्र: शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Updated: 27 Oct 2023, 17:52 pm IST
ऐप खोलें

छठ का पर्व (Chhath Parv) अत्यंत कठोर और नियमों से बंधा होता है। इसमें स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाती है। 4 दिन का यह पर्व अपनी सात्विकता के लिए प्रसिद्ध है। यह सफाई की दृष्टि से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इसके अलावा इस पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी आपकी सेहत को फायदा पहुंचा सकती है। क्या आप जानती हैं उन सुपरफूड्स (Superfoods) के बारे में जो छठ पूजन (Chhath Puja) में इस्तेमाल होती है? तो चलिए हम आपको बताते हैं छठ पूजन सामग्री (Chhath Poojan Samagri)  और उनके स्वास्थ्य लाभों के बारे में। 

यहां जानिए छठ की पूजन सामग्री और उनके स्वास्थ्य लाभ 

1. ईख (Sugarcane)

अंगोला (गन्ने का हरा पत्ता) सहित गन्ना इस पर्व की मुख्य सामग्रियों में से एक है। गन्ना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। ताजे गन्ने का रस आपको एनर्जी प्रदान करता है। इतना ही नहीं यह पुरुषों में इंफर्टिलिटी की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। 

गन्ने का जूस समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंदहै। चित्र: शटरस्टॉक।

हफ्ते में तीन दिन गन्ने के रस का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड स्पॉटिंग और क्रैम्प से आराम मिल सकता है। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, यह फायदेमंद जूस लिवर और किडनी का फंक्शन बेहतर बनाता है। वहीं, मुंहासों और डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए भी इसका सेवन करना चाहिए। गन्ने का रस कब्ज की समस्या से भी राहत प्रदान करता है। 

 2. नारियल (Coconut) 

नारियल का हर रूप स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। नारियल का तेल, सूखा नारियल, कोकोनट वॉटर, कच्चा नारियल, आदि आपको हेल्दी और हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है। सेहत को बनाए रखने वाले पौष्टिक तत्वों से भरपूर नारियल का एक टुकड़ा रोजाना खाने से न सिर्फ आपकी बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है, बल्कि याददाश्त भी बेहतर होती है।

नारियल विटमिन, मिनरल, कार्बोहाइड्रेड और प्रोटीन से भरपूर होता इसमें पानी की मात्रा भी अच्छी होती है। इसलिए ये बॉडी को हाइड्रेट रखता है।  

3. डाभ नींबू (Grapefruit) 

छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले डाभ नींबू (Grapefruit) के फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। एक गिलास डाभ नींबू का रस आपको पूरे दिन ऊर्जावान रहने में मदद करता है। विटामिन सी का महत्वपूर्ण स्रोत है डाभ नींबू। यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर यह फल आपको कई मौसमी संक्रमण और बीमारियों से दूर रखने का काम कर सकता है। 

डाभ नींबू मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करते हैं। चित्र: शटरसटॉक

डाभ नींबू को पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।  इसके इस्तेमाल से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से बचा जा सकता है। इसका जूस पीने से पेट की जलन और एसिडिटी की समस्या को दूर किया जा सकता है। यह फाइबर युक्त होता है, जिसके कारण आपका मेटाबोलिज़्म स्वस्थ रहता है और यह वेट लॉस में भी मदद कर सकता है।  

4. सिंघाड़ा (Water Chestnut) 

सिंघाड़ा इस पूजा की महत्वपूर्ण सामग्री है। इसका सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। आयुर्वेद में पित्त, एसिडिटी, दस्त और बवासीर जैसी बीमारियों को ठीक करने के लिए सिंघाड़े का इस्तेमाल किया जाता है। कच्चे सिंघाड़े का सेवन करने से बवासीर के दर्द और रक्तस्राव को ठीक किया जा सकता है। 

यह मधुमेह के रोगियों के लिए स्वस्थ विकल्प है। आपके ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है सिंघाड़ा।  यह कैलोरी में भी कम होता है, जिसकी वजह से आप इसे अपनी वेट लॉस डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 

5. केला (Banana)

केले के वृक्ष को देव वृक्ष माना जाता है। इसलिए छठ के इस पावन पर्व में इसका भोग लगाया जाता है। केला आपकी सेहत के लिए लाभकारी है। यह सबसे ज्यादा एनर्जी प्रदान करने वाला फल है और इसे खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। 

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
सबसे ज्यादा एनर्जी देने वाला फल है केला। चित्र: शटरस्‍टॉक

आयुर्वेद में भी इस फल को बहुत महत्व दिया गया है। केला में जरूरी मात्रा में पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और फाइबर होता है। यह आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है, जिसके कारण हृदय संबंधी रोगों का जोखिम कम होता है। 

इसमें भरपूर कार्बोहाइड्रेट भी होता है जिसकी वजह से कमजोरी नहीं होती है। इससे पेट जल्दी भरता है और यह आपका गो-टू हेल्दी ब्रेकफास्ट भी बन सकता है। 

तो लेडीज, इस त्योहार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री आपको कई हेल्थ बेनेफिट दे सकती हैं। स्वस्थ रहने के लिए इसे आप अपनी विंटर डाइट का भी हिस्सा बना सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: छठ पूजा 2021 : छठ का प्रसाद ठेकुआ, स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहतमंद भी है

अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख