scorecardresearch

पॉपुलर मगर अनहेल्दी कॉम्बिनेशन है चाय-रस्क, इसकी जगह आजमाएं ये 7 हेल्दी विकल्प

रस्क मुख्य रूप से रिफाइंड आटे (मैदा) से बनाया जाता है, जिसमें फाइबर कम होता है और यह ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने का कारण बन सकता है। समय के साथ, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट का अत्यधिक सेवन टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को बढ़ा सकता है।
Published On: 18 Aug 2024, 10:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
side effects of rusk
हेल्दी नहीं हैं रस्क, जानिए इसके स्वास्थ्य जोखिम। । चित्र अडोबी स्टॉक

सुबह की चाय कुछ लोगों के लिए बहुत जरूरी होती है इसके साथ उन्हें कुछ न कुछ खाना पसंद होता है जिसके बाद ही वे दिन की शुरूआत कर पाते है। चाय के साथ रस्क खाना लोगों को काफी पसंद होता है। लेकिन चाय के साथ रस्क खाने के बहुत नुकसान हो सकते है। चाय के साथ रस्क एक बहुत ही अनहेल्दी स्नैक्स हो सकता है। रस्क को रिफाइंड फ्लार, शुगर, खराब तेल, अतिरिक्त ग्लूटेन के साथ बनाया जाता है। ये सभी चीजें आपके सेहत के लिए अच्छी नहीं और कई बिमारियों का कारण भी बन सकती है।

ऐसे कई वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है जो ये दिखाते है कि इन्हें कितनी गंदी जगाहों और गंदे तरीके से बनाया जाता है। हाल ही में डायटिशियन रिचा गंगानी नें अपने इंस्टाग्राम पर रस्क की एक फैक्ट्री का वीडियो शेयर किया था जिसमें रस्क बम रहे थे। उन्हेने इन पोस्ट में लिखा था कि “रस्क हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गए हैं। हम इसे सुबह चाय के साथ खाते हैं क्योंकि हम इसे सेहतमंद मानते हैं, लेकिन रस्क में ट्रांस फैट (पाम ऑयल), एडिटिव्स, बहुत सारी चीनी और मैदा होता है। यह सब लिया जाना सेहत के लिए काफी खराब है।”

रस्क बिस्कुट बनाने के लिए यीस्ट, चीनी, घटिया तेल और आटे का इस्तेमाल किया जाता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

वो आगे लिखती है कि “रस्क बिस्कुट बनाने के लिए यीस्ट, चीनी, घटिया तेल और आटे का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अधिकतर दुकानों से खरीदी गई बासी ब्रेड को रस्क बिस्कुट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।”

चाय रस्क खाने के नुकसान

1 रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की उच्च मात्रा

रस्क मुख्य रूप से रिफाइंड आटे (मैदा) से बनाया जाता है, जिसमें फाइबर कम होता है और यह ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने का कारण बन सकता है। समय के साथ, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट का अत्यधिक सेवन टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को बढ़ा सकता है।

2 शुगर की अधिक मात्रा

कई रस्क में एडेड शुगर होती है, जो वजन बढ़ाने, मोटापे और मेटाबॉलिक सिंड्रोम और हृदय रोग जैसी संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं में योगदान दे सकती है।

3 ट्रांस फैट और सैट्युरेटिड फैट की अधिक मात्रा

कुछ व्यावसायिक रूप से उपलब्ध रस्क में हाइड्रोजनीकृत तेल या ट्रांस फैट हो सकते हैं, जो एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकते हैं और एचडीएल (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकते हैं, जिससे हार्ट की बिमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

4 बहुत अधिक कैलोरी होती है

रस्क कैलोरी से भरपूर ​​होते हैं, जिसका अर्थ है कि वे थोड़ी मात्रा में भी खाए जाने पर बहुत अधिक कैलोरी प्रदान करते हैं। इससे अनजाने में कैलोरी की अधिक खपत हो सकती है, खासकर जब इसे चाय जैसे कैलोरी युक्त चीजों के साथ खाए जाते है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

रस्क के कुछ हेल्दी विकल्प

1 होल ग्रेन चपाती

अगर आपको बहु त भूख लगी है तो आप चाय के साथ हेल्दी रूप से बनी हुई रोटी भी ले सकते है। ध्यान रखें ये रोटी केवल आटे से न बनी हो बल्की इसे कई अनाज को मिला कर बनाया गया हो। मोटे अनाज की रोटी हो तो और बेहतर है।

2 उबले हुए चने

चनों को उबाल कर खाना भी एक हेल्दी विकल्प है। ये आपको कई पोषक तत्व देने में मदद करता है। ये आपको पूरे दिन ऊर्जवान रखने में भी मददगार हो सकता है।

3 क्विनोआ सलाद

क्विनोआ इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहा है। कई लोग इसे अपने मील का हिस्सा बना रहें है। क्विनोआ से कई चीजें बना सकती है। लेकिन अगर आपको जल्दी से कुछ बनाना है तो आप इसका सलाद बना सकते है।

4 नट्स

बादाम, अखरोट या पिस्ता जैसे मुट्ठी भर नट्स का सेवन करना चाय के समय के नाश्ते के लिए एक स्मार्ट विकल्प है। पोषक तत्वों से भरपूर ये व्यंजन एक अच्छा क्रंच प्रदान करते हैं और हेल्दी फैट, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं।

Healthy snack ka kaam karta hai makhana
हेल्दी स्नैक का काम करता है मखाना। चित्र:शटरस्टॉक

5 भुने हुए मखाने

मखाना के रूप में जाने जाने वाले भुने फॉक्स नट्स हल्के और कुरकुरे स्नैक्स हैं। मखाना कैलोरी में कम, फाइबर में हाई और मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे आवश्यक खनिजों से भरपूर होते हैं।

6 भुने हुए काले चने

यदि आप प्रोटीन से भरपूर विकल्प की तलाश में हैं, तो भुने हुए काले चने आपके लिए एकदम सही हैं। वे एक स्वादिष्ट और कुरकुरे नाश्ते के विकल्प के साथ-साथ आहार फाइबर की अच्छी खुराक भी प्रदान करते हैं।

7 मुरमुरे

कम कैलोरी और ग्लूटेन-मुक्त विकल्प के लिए, मुरमुरे उर्फ ​​भेल पर विचार करें। इस हल्के और कुरकुरे नाश्ते को हल्दी, मिर्च पाउडर या चाट मसाला जैसे मसाले डालकर एक स्वादिष्ट चाय-समय के नाश्ते में बदला जा सकता है।

ये भी पढ़े- क्या मेनोपॉज में महिलाओं के लिए सेफ है रनिंग? एक फिटनेस एक्सपर्ट से जानते हैं इसके बारे में सब कुछ

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख