Tricolor ice cream recipe : तिरंगे के रंगों वाली इस हेल्दी और टेस्टी आइसक्रीम के साथ मनाएं स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शुरू हो चुका है। सभी लोग आजादी के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं। आजादी के तीन रंग हमारे तिरंगे को दर्शाते हैं। इन्हीं तीन रंगों के मेल से बनाते हैं एक हेल्दी डेज़र्ट।
tiranga ice cream for 15th august
आइसक्रीम छोटे से लेकर बच्चों तक में सभी को पसंद आती है। जाने कैसे बनानी है तिरंगा आइसक्रीम। चित्र- अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Published: 14 Aug 2023, 11:00 am IST
  • 145

भारत 15 अगस्त, 2023 को अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस (77th Independence Day) मना रहा है। यह दिन पूरे देश को आजादी के महत्व के बारे में याद दिलाता है। लाल किले से तिरंगे को फहराता देख पूरा देश गौरवान्वित हो उठता है और सभी लोग आजादी के उस तीन रंग में रंग जाते हैं। जब देश तिरंगे के रंग में रंगा हो तो खाने में भी उन्हीं रंगों के मेल से कुछ खास बनाया जाए। भारत में लोग खाने के बहुत शौकीन हैं और इस दिन सभी लोग पार्टी भी करते हैं। अगर आप भी डेजर्ट में कुछ बनाने का सोच रहे हैं, तो ये तिरंगे के रंग की आइसक्रीम आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। ये आइस्क्रीम आपके मीठे की क्रेविंग को भी खत्म करेगी और हेल्दी भी होगी।

आइसक्रीम छोटे से लेकर बच्चों तक में सभी को पसंद आती है। आइसक्रीम में बहुत अधिक कैलोरी होती है जिसे हमे बहुत ही ज्यादा संभाल कर खाना होता है। लेकिन आज हम आपको जिस चीज की आइसक्रीम बनाने वाले है जिसमें दही,पालक, शहद, नारियल जैसी चीजों से बनाएंगे। जिसे आप जिना चाहें उतना खा सकते है। इसे खाने के बाद आपको जरा सा भी गिल्ट महसूस नहीं होगा।

स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करें तिरंगे के रंगों वाली आइसक्रीम के साथ

low calories ice cream
आजादी के दिन मीठा खाने से न बढ़े कैलोरी इसलिए खाएं हेल्दी तिरंगा आइसक्रीम।

तिरंगा आइसक्रीम बनाने के लिए आपको चाहिए

संतरी परत के लिए

1 कप ग्रीक दही
एक बड़ा चम्मच शहद या मेपल सिरप
एक चुटकी केसर के धागे, 1 चम्मच गर्म दूध में भिगो दें
प्राकृतिक संतरी फूड कलर की एक बूंद

सफेद परत के लिए

1 कप नारियल क्रीम
2 बड़े चम्मच शहद या मेपल सिरप
1 चम्मच शुद्ध वेनिला अर्क

हरी परत के लिए

1 कप छोटे पालक के पत्ते, उबालकर ठंडा कर लें
1 कप ग्रीक दही
2 बड़े चम्मच शहद या मेपल सिरप
1 चम्मच शुद्ध पुदीना अर्क
प्राकृतिक हरे फूड कलर की एक बूंद

ऐसे बनाए तिरंगा आइसक्रीम

सबसे पहले ऑरेंज परत तैयार करें

एक कटोरे में, ग्रीक दही, शहद, भीगा हुआ केसर और प्राकृतिक ऑरेंज फूड कलर की एक बूंद मिलाएं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

अच्छी तरह मिक्स होने तक फेंटें।

मिश्रण को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें और इसे लगभग एक-तिहाई भर दें।

कंटेनर को फ्रीजर में रखें और इसे लगभग 1 घंटे तक या इसके सेट होने दें।

अब सफेद परत तैयार करें

एक कटोरे में नारियल क्रीम, शहद और वेनिला एसेंस को एक साथ फेंटें।

सफेद मिश्रण को सावधानी से केसर की परत के ऊपर डालें, जिससे दूसरी परत बन जाए।

कंटेनर को फ्रीजर में वापस रख दें और इसे लगभग 1 घंटे के लिए सेट होने दें।

grapes ice cream
स्वाद और पोषण से भरपूर है आइस क्रीम। चित्र शटरस्टॉक।

सबसे अंत में हरी परत तैयार करें

उबली हुई बेबी पालक की पत्तियों को ग्रीक दही, शहद, पुदीना एसेंस और प्राकृतिक हरे फूड कलर की एक बूंद के साथ मिलाएं।

सफेद परत के ऊपर हरा मिश्रण डालें, जिससे तीसरी परत बन जाएगी।

कंटेनर को फ्रीजर में वापस रख दें और इसे कम से कम 4-6 घंटे या पूरी तरह से जमने तक सेट होने दें।

और अब

एक बार जब आइसक्रीम पूरी तरह से जम जाए, तो इसे फ्रीजर से निकाल लें और इसे थोड़ा नरम होने के लिए कुछ मिनट के लिए रूम टेंप्रेचर पर छोड़ दें। हेल्दी तिरंगा आइसक्रीम को स्कूप करके कटोरे या कोन में परोसें।

ये भी पढ़े- आपकी स्किन को नेचुरली सॉफ्ट और ग्लोइंग बना सकती है मलाई, जानिए इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • 145
लेखक के बारे में

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख