लॉग इन

क्या साबूदाना खिचड़ी खाने से वजन बढ़ सकता है? आइए पता करते हैं

व्रत का आपका टेस्टी और हेल्दी नाश्ता साबूदाना खिचड़ी, कहीं आपका वजन तो नहीं बढ़ा रहा!
जानें साबूदाना के अधिक सेवन के नुकसान। चित्र : शटरस्टॉक
ऐप खोलें

साबूदाना खिचड़ी (Sabudana Khichdi) व्रत के दिनों में खाई जाती है। मुख्य रूप से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों का यह बेहद लोकप्रिय नाश्ता हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में इस खिचड़ी को पकाने की अलग-अलग रेसिपी है।

यह एक हल्का नाश्ता है और इसे लंच और डिनर दोनों में खाया जा सकता है। कुछ लोग नाश्ते में साबूदाना की खिचड़ी खाना पसंद करते हैं। इसे ज्यादातर घी में पकाया जाता है। साबूदाने की खिचड़ी में ज्यादा प्लानिंग और तैयारी की जरूरत नहीं होती है। इसे आसानी से मिनटों में पकाया जा सकता है और यह बेहद स्वादिष्ट भी लगती है।

आजकल नवरात्रि (Navratri 2021) के व्रत चल रहे हैं और यह ज्यादातर उन लोगों द्वारा पसंद की जाती है जो अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक हैं। ऐसे में हमारे लिए यह जानना महत्वपूर्ण हो जाता है कि साबुदाना खिचिड़ी कितनी फायदेमंद है? क्या यह वज़न बढ़ा सकती है?

तो चलिए चैक करते हैं साबूदाना खिचड़ी का पोषण मूल्य और सेहत पर उसका प्रभाव।

साबुदाना खिचड़ी में मौजूद पोषक तत्व (Sabudana Khichdi Nutrition)

विटामिन A – 0% | विटामिन सी – 38% | कैल्शियम – 4% | मैग्नीशियम – 5% | सोडियम – 1171mg | आयरन – 11% | पोटेशियम – 636mg | कोलेस्ट्रॉल – 0mg | वसा – 20 ग्राम | प्रोटीन – 8 ग्राम | फाइबर – 4g | कार्बोहाइड्रेट – 70g

इसमें थोड़ी मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है। हालांकि यह ग्लूटेन फ्री है। मगर साबुदाना के साथ समस्या यह है कि इसमें कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक होती है।

साबुदाना खिचड़ी आपके लिए फायदेमंद है। चित्र : शटरस्टॉक

क्या साबुदाना खिचड़ी खाने से वज़न बढ़ सकता है?

जी हां… साबुदाना खिचड़ी आपका वज़न बढ़ा (Weight Gain) सकती है। क्योंकि इसमें ज़्यादा कैलोरीज होती है। अमेरिकी कृषि विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 100 ग्राम साबूदाने में 332 कैलोरी (Calories) होती है। जो आपके नाश्ते में कुल कैलोरी से अधिक हो सकती है। हालांकि इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट तृप्ति का अहसास करवाता है। लेकिन उच्च कैलोरी आपका वज़न तेज़ी से बढ़ा सकती है।

साबूदाना को अपनी डाइट में शामिल करते समय सावधान रहना चाहिए। खासकर जब आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रही हों।

क्या है साबुदाना खिचड़ी खाने का सही तरीका?

साबूदाने में पोषक तत्व कम होते हैं। इसलिए, साबूदाने की खिचड़ी को सेहतमंद बनाने के लिए आप इसमें ढेर सारी सब्जियां और मूंगफली शामिल कर सकती हैं। जिससे इसके पोषण मूल्य में वृद्धि होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साबूदाने के सेवन से कुछ लाभ भी होते हैं, क्योंकि यह फ्री रैडिकल्स (Free Radicals) से होने वाले नुकसान को कम कर सकता है। चलिये जानते हैं इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
साबूदाना खिचड़ी सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला उपवास व्यंजन है। चित्र: शटरस्टॉक

1. ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत है

उच्च कार्ब खाद्य स्रोत के रूप में, साबूदाना तेजी से ऊर्जा को बढ़ावा दे सकता है। यह आपको कम थकान महसूस कराने में मदद करता है और आगे बढ़ने के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।

2. ग्लूटेन फ्री है (Gluten Free)

साबूदाना खाने का एक और फायदा यह है कि इसमें ग्लूटेन नहीं होता है। जो अनाज में पाया जाने वाला प्रोटीन है। यदि आपको सीलिएक रोग या ग्लूटेन इंटोलेरेंस है, तो साबुदाना खिचड़ी एक अच्छा विकल्प है।

3. पाचन में सुधार करता है

साबूदाने में डायटरी फाइबर (Dietary Fiber) भी होता है। यह पाचन स्वास्थ्य में योगदान देता है और सूजन, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को सुधारने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें : वेट लॉस रणनीति : वजन घटाना है तो एक्सरसाइज के बाद इन चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल

 

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख