पीरियड्स से लेकर गर्भावस्था तक आयरन है महत्वपूर्ण, पर कब और कितना ये जानना है जरूरी

एक औरत की जिंदगी में उम्र के साथ बहुत सारे बदलाव आते हैं। इन बदलावों के बावजूद एक्टिव और एनर्जेटिक बने रहने के लिए आपको अपनी आयरन की डोज चैक करनी चाहिए।
iron foods khaen
ऑस्टियोपोरोसिस जिसमें हड्डियां कमजोर होती है, उम्र बढ़ने के साथ कई महिलाओं की हड्डियां कमजोर हो सकती है। चित्र:शटरस्टॉक

विटामिन और मिनरल हमारे शरीर के लिए बेहद ज़रूरी हैं। हर विटामिन और खनिज की हमारे शरीर में एक अलग भूमिका होती है और इनकी कमी के कारण कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। हम सभी को पता है कि आयरन हमारे शरीर के लिए आवश्यक है। मगर क्यों? और कितनी मात्रा में? ये बहुत से लोग नहीं जानते। आज हम आयरन से जुड़े आपके इन्हीं सवालों का जवाब देंगे।

1 शरीर के लिए आयरन क्यों महत्वपूर्ण है?

शारीरिक वृद्धि और विकास के लिए आयरन आवश्यक है। आपका शरीर हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन का उपयोग करता है। इसके अलावा, कुछ हार्मोन बनाने के लिए आपके शरीर को भी आयरन की आवश्यकता होती है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो ऑक्सीजन ले जाती हैं।

आप भोजन से और सप्लीमेंट डाइट से आयरन प्राप्त कर सकती हैं। यदि आपके शरीर में पर्याप्त आयरन नहीं है, तो आप एनीमिया की शिकार हो सकती हैं। यानी लाल रक्त कोशिकाओं का निम्न स्तर।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को आयरन की सबसे ज्यादा ज़रुरत होती है, क्योंकि ये गर्भावस्था और अच्छे प्रजनन स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

महिलाओं को ज्यादा होती है आयरन की आवश्यकता। चित्र: शटरस्‍टॉक
महिलाओं को ज्यादा होती है आयरन की आवश्यकता। चित्र: शटरस्‍टॉक

2 आपको हर रोज़ कितने आयरन की आवश्यकता है?

आपको हर दिन आयरन की कितनी मात्रा की आवश्यकता है, यह आपकी उम्र, लिंग और आप प्लांट बेस्ड डाइट का सेवन करती हैं या नहीं इस पर निर्भर करता है।

14 से 18वर्ष – 15 mg
19 से 50वर्ष – 18 mg
51 वर्ष या उससे ऊपर – 8 mg
गर्भवती महिलाएं – 27 mg
स्तनपान करा रही महिलाएं – 10 mg

3 क्या पीरियड्स के दौरान ज्यादा आयरन की आवश्यकता होती है?

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन की मानें, तो पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अधिक आयरन की आवश्यकता होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रक्त में आपके शरीर का लगभग 70% आयरन होता है। मासिक धर्म चक्र की शुरुआत में, शरीर प्रतिदिन लगभग 2 मिलीग्राम आयरन खो देता है, क्योंकि रक्त गर्भाशय की परत से बह जाता है।

आयरन रिच फूड्स का सेवन ज़रूर करें. चित्र : शटरस्टॉक
आयरन रिच फूड्स का सेवन ज़रूर करें. चित्र : शटरस्टॉक

4 कौन से खाद्य पदार्थ आयरन प्रदान करते हैं?

भोजन में आयरन दो रूपों में आता है: हाइम आयरन और नॉनहाइम आयरन। नॉनहाइम आयरन प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थों और हाइम आयरन-फोर्टिफाइड खाद्य उत्पादों में पाया जाता है।

मांस, समुद्री भोजन और पोल्ट्री में हाइम और नॉनहाइम आयरन दोनों होते हैं।

लीन मीट, सी फूड और पोल्ट्री।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

आयरन-फोर्टिफाइड नाश्ता अनाज और ब्रेड।

बीन्स, दाल, पालक, राजमा और मटर।

नट्स और कुछ सूखे मेवे, जैसे कि किशमिश।

शाकाहारी लोग जो मांस, मुर्गी या सी फूड नहीं खाते हैं, उन्हें इस सूची में बताये गये लगभग दोगुने आयरन की आवश्यकता होती है, क्योंकि शरीर प्लांट बेस्ड डाइट से उतना आयरन अवशोषित नहीं कर पाता है।

साथ ही आयरन को बेहतर तरीके से अवशेषित करने में विटामिन – C की बहुत भूमिका अहम होती है, इसलिए रसदार या खट्टे फल ज़रूर खाएं!

यह भी पढ़ें : मानसून चाय-कॉफी को रिप्लेस करें इस हेल्दी पंपकिन सूप के साथ, पेट भी भरेगा और पोषण भी मिलेगा

  • 96
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख