scorecardresearch facebook

बैली फैट कम करना है तो नाश्ते में खाएं एवोकाडो सैंडविच, एक्सपर्ट बता रहीं हैं इसके फायदे

प्रियंका चोपड़ा का फेवरेट एवोकाडो सैंडविच के बारे में तो आपके सुना ही होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि एवोकाडो आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।
kya hai avocado khane ke fayede
प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर एवोकोडो का सेवन करने से शरीर का पाचनतंत्र उचित बना रहता है। चित्र- अडोबी स्टॉक
Published On: 28 Apr 2023, 02:12 pm IST

एवोकाडो अपने समृद्ध, क्रीमी टेक्सचर और हल्के स्वाद के कारण लोकप्रिय है। एवोकाडो, या पर्सिया अमरिकाना, एक फल है जो लौरेसी के परिवार से संबंधित है। आकार, रंग और बनावट को लेकर एवोकाडो की दर्जनों किस्में हैं। जब इसे काटा जाता है, तो यह क्रीमी टेक्सचर नरम हो जाता है, जो डिप्स से लेकर डेजर्ट तक हर चीज में इस्तेमाल किया जा सकता है। कई एक्टर अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में एवोकाडो (avocado to lose belly fat) को जरूर शामिल करते हैं। प्रियांका चोपड़ा का एवोकाडो सैंडविच भी इनमें से एक है।

फ्रंटियर्स इन न्यूट्रिशन में 2020 में प्रकाशित एक रिव्यू में पाया गया कि नियमित एवोकाडो खाने वालों में दूसरों की तुलना में फाइबर, विटामिन ई और के, मैग्नीशियम और पोटेशियम की अधिक मात्रा होती है। एवोकाडो में कम कैलोरी जबकि प्रोटीन, कॉर्बोहाइड्रेट, फोलेट, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटैशियम, मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है।

एवोकाडो के फायदों के बारे में जानने के लिए हमने बात की डायटीशियन शिखा कुमारी से। शिखा कुमारी इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय हैं और न्यूट्रीशन और वेट लॉस पर काफी बात करती हैं।

अब जानते हैं एवोकैडो के फायदे (Benefits of avocado)

1 एवोकाडो से जल्दी भूख नहीं लगती

एवोकाडो में स्वस्थ वसा होती है, जिससे इसे खाने से आपका पेट धीरे-धीरे खाली होता है। जो आपको ज्यादा देर तक भरा हुआ और तृप्त महसूस करवाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो हृदय स्वास्थ के लिए अच्छा है।

2013 में न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में, प्रतिभागियों ने एवोकाडो के साथ या उसके बिना भोजन करने के बाद संतुष्टि और भूख का मूल्यांकन किया। भोजन में आधा एवोकाडो शामिल करने से आत्म-संतृप्ति में वृद्धि हुई और पांच घंटे तक खाने की इच्छा कम हुई।

avocado ke fayde
जानिए एवोकाडो का सेवन करना आपके लिए कैसे लाभदायक है।चित्र: शटरस्टॉक

2 वजन को नियंत्रित करता है

एवोकाडो जैसे प्लांट बेस्ड फैट एंटीऑक्सिडेंट प्रदान करते हैं और सूजन से लड़ने में मदद करते हैं। जिससे वजन के बढ़ने को प्रबंधित किया जाता है। कुछ प्रमाण बताते हैं कि नियमित रूप से एवोकाडो खाने वाले कम कैलोरी लेकर भी स्वस्थ वजन बनाए रखते हैं।

जर्नल ऑफ़ न्यूट्रिशन में 2021 में प्रकाशित एक अध्ययन में 105 लोगों को शामिल किया गया। ये सभी पेट की चर्बी से ग्रसित लोग थे। इनमें से कुछ लोगों को एवोकाडो के साथ खाना दिया गया। कुछ को बिना एवोकाडो के, जिसमें समान कैलोरी स्तर था। शोधकर्ताओं ने पाया कि एवोकाडो खाने वाले कुछ प्रतिभागियों में पेट की चर्बी में कमी देखी गई।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

ये भी पढ़े- क्रोनिक स्ट्रेस बढ़ा देता है आपकी बायोलोजिकल एज, यहां हैं इसे रिवर्स करने के 5 प्राकृतिक उपाय

3 हृदय स्वास्थ्य के लिए है जरूरी

एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैट (MUFs) पाया जाता है, जो हृदय स्वास्थ के लिए अच्छा है। यह संतृप्त वसा और कार्बोहाइड्रेट को कम कर हृदय स्वास्थ्य की रक्षा में मदद करता है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करके हृदय रोग के खतरा को कम करता है। एवोकाडो को पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। पोटेशियम एक सूक्ष्म पोषक तत्व है जो रक्तचाप को कम करने में मदद करता है।

avocado in hangover
एवोकाडो सोशल मीडिया का सबसे ट्रेंडिंग सैंडविच है। चित्र शटरस्टॉक

4 आंखों के लिए है फायदेमंद

एवोकाडो आंखो की रोशनी बनाए रखने और स्वस्थ रखने का भी काम करता है। एवोकाडो में दो कैरोटीनॉयड्स होते हैं: ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन। ये दो फाइटोकेमिकल्स आंखों के ऊतकों में पाए जाते हैं और आंखों को क्षति से बचाने में मदद करते हैं, जैसे कि यूवी प्रकाश से।

5 पोषण को अवशोषित करता है

भोजन के समय एवोकाडो खाने से आपके शरीर को अन्य स्वस्थ खाद्य पदार्थों से अधिक एंटीऑक्सीडेंट अवशोषित करने में मदद मिल सकती है। जर्नल ऑफ़ न्यूट्रिशन में 2014 में प्रकाशित एक अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने पाया कि टोमैटो सॉस और गाजर के साथ एवोकाडो का संयोजन सब्जियों से विटामिन ए के अवशोषण को बढ़ाता है। विटामिन ए स्वस्थ त्वचा, दृष्टि और प्रतिरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है।

ये भी पढ़े- पिकनिक को बनाएं हेल्दी पिकनिक, इन 10 हेल्दी स्नैक्स आइडिया के साथ

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख