scorecardresearch

गर्मी को मात देने के साथ ही, स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है अनार और स्ट्रॉबेरी स्लश, यहां है रेसिपी

आप इस अनार और स्ट्रॉबेरी स्लशी (slushie) को सिर्फ पांच सिंपल स्टेप्स में बना सकती हैं! हम पर विश्वास करें, यह गर्मियों की हीट को शांत करने का सही तरीका है।
Published On: 9 Mar 2021, 05:24 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
फलों में मौजूद विटामिन सी रोग प्रर्तिरोधक क्षमता को बढ़ाता है । चित्र-शटरस्टॉक।

किसने सोचा होगा कि गर्मियां इतनी जल्दी आ जाएंगी? लेकिन लेडीज, जो भी समय हो यह मौसम ठंडी मिठाइयों का आनंद लेने का सबसे आदर्श मौसम है। हम जानते हैं कि आप अपने वजन को बनाए रखने के लिए आइसक्रीम और फ्रोजन योगहर्ट्स का सेवन करने से खुद को रोक नहीं पातीं। यही कारण है कि हम आपके लिए एक स्लशी (slushie) लेकर आएं हैं, जो कि बेहद स्वादिष्ट है और उसमें शायद ही कोई कैलोरी है। लेडीज़, इस बार हम आपके लिए लाए हैं अनार और स्ट्रॉबेरी की स्लशी (slushie)।

इसकी सबसे अच्छा बात यह है कि यह जल्दी बन जाती है और इसमें बहुत अधिक सामग्री की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन इसका स्वाद बहुत बढ़िया होता है। तो चलिए फिर आगे बढ़ते हैं!

यहां जानिए अनार और स्ट्रॉबेरी स्लशी रेसिपी

इसके लिए आपको चाहिए….

  • दो अनार 
  • 5-8 ताजा स्ट्रॉबेरी
  • 2 बड़े चम्मच शहद
  • 1/2 चम्मच काला नमक
  • आधा चम्मच जीरा पाउडर
  • आधे नींबू का रस
  • गार्निशिंग के लिए कुछ अनार के बीज और स्ट्रॉबेरी की एक स्लाइस
अनार गुडनेस का खजाना है। चित्र: शटरस्‍टॉक
अनार गुडनेस का खजाना है। चित्र: शटरस्‍टॉक

अब जानिए इस स्‍लशी को स्टेप-बाय-स्टेप कैसे बनाना है

  1. एक ब्लेंडर लें और उसमें अनार के दाने और स्ट्रॉबेरी मिलाएं। इसे एक चिकना पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें।
  2. एक छलनी लें और रफेज को हटाने के लिए इस मिश्रण को छान लें। 
  3. इस मिश्रण में नींबू का रस, शहद, काला नमक और जीरा पाउडर मिलाएं और इसे हिलाएं।
  4. इस मिश्रण को एक ट्रे में रखें और इसे 30 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें।
  5. 30 मिनट के बाद, एक कांटे का उपयोग करके मिश्रण को धीरे से खुरचें और इसे कांच या आइसक्रीम के कटोरे में रखें। इसे अनार के दानों और एक स्ट्रॉबेरी स्लाइस के साथ गार्निश करें।

इससे ज्यादा सेहतमंद भला क्या हो सकता है।

अनार का यह स्लश उन आइस-क्रीम और जमे हुए डेजर्ट की तुलना में अधिक स्वस्थ क्यों है?

इसमें कोई संदेह नहीं है कि अनार और स्ट्रॉबेरी स्लशी में कैलोरी बहुत कम है। क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार की परिष्कृत चीनी, डेयरी या प्रिजर्वेटिव्स नहीं हैं। वास्तव में, ये वीगन्स के लिए भी एक हेल्‍दी ऑप्‍शन है। 

अब इसमें शामिल पोषक तत्वों की सूची देखें। ध्यान रहे, इसके लाभों की सूची अंतहीन है, लेकिन हम प्रमुख लाभों को आपके साथ साझा करने जा रहे हैं। यहां जानिए इस स्लशी में क्या है:

  • प्रोटीन, कार्ब्स और फाइबर
  • विटामिन बी (बी 1, बी 2, और बी 3)
  • विटामिन सी
  • विटामिन ई
  • फोलिक एसिड
  • कैल्शियम
  • आयरन
  • मैग्नीशियम
  • फास्फोरस
  • पोटैशियम
  • सोडियम
  • जिंक

अब आप जानती हैं कि हम इस अद्भुत डेजर्ट के प्रशंसक क्यों हैं!

व्‍हीटग्रास जूस आपकी त्‍वचा में निखार लाता है। चित्र : शटरस्टॉक
यह स्लशी आपको ग्लोईंग और हेल्दी स्किन प्रदान करती है। चित्र : शटरस्टॉक

इसके अलावा, इसमें दो यौगिक हैं जो अनार में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, ये पुनीलगिंस और पुनिक एसिड हैं। वे एंटीऑक्सीडेंट और वसा दोनों के समृद्ध स्रोत हैं, जो इस फल को सुपर हेल्‍दी बनाते हैं!

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

इसके अलावा, अनार और स्ट्रॉबेरी दोनों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसलिए यह स्लशी कमजोर इम्युनिटी, गठिया, त्वचा की समस्याओं, जोड़ों के दर्द आदि से पीड़ित लोगों के लिए बहुत अच्छा है।

बल्कि, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इम्पोटेंस रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अनार स्तंभन दोष के लक्षणों को कम करने में भी मदद कर सकता है।

अनार और स्ट्रॉबेरी की स्लशी लिप-स्मैकिंग है, फिर भी आपकी डेजर्ट की क्रेविंग्स के लिए एक हेल्थ-फ्रेंडली समाधान है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख