scorecardresearch

क्या आपको सारा दिन भूख लगती रहती है? जानिए इसके पीछे के कारण

भूख लगना एक संकेत है कि आपके शरीर को और ईंधन की जरूरत है। पर क्या हो अगर यह सारे दिन का मसला बन जाए!
Published On: 21 Nov 2021, 12:00 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
kya aapko bhi hamesha bhookh lagti hai
क्या आपको सारा दिन भूख लगती रहती है. चित्र : शटरस्टॉक

भूख लगना एक नॉर्मल शारीरिक प्रक्रिया है। भूख आपके शरीर का प्राकृतिक संकेत है कि उसे अधिक भोजन की आवश्यकता है। जब आपको भूख लगती है, तो आपको पेट खाली महसूस होता है या सरदर्द हो सकता है। यहां तक कि आपको चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है, जिसे हैंगरी होना कहते हैं। पर क्या हो, जब आपको लगातार भूख लगती रहे? हैरान हैं न? पर ऐसा बहुतों के साथ होता है और इसके बारे में आपको बताने के लिए हेल्थशॉट्स यहां है।

आमतौर पर भर पेट खाना खाने के बाद कुछ लोगों को कई घंटों तक भूख नहीं लगती। मगर हर किसी के साथ ऐसा हो यह ज़रूरी नहीं है। कुछ लोगों को खाने के तुरंत बाद या एक घंटे के बाद ही भूख लगने लगती है।

क्या आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है? अगर हां तो हम बता रहे हैं इसके कारण

1. आप पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले रहे हैं

प्रोटीन आपके शरीर को ऊर्जा देने के लिए आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक है। प्रोटीन आपके भूख हार्मोन को नियंत्रित करके भूख को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस कारण से, यदि आप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं खाते हैं, तो आपको बार-बार भूख लग सकती है। इसलिए अपने आहार में सब्जियां, डेयरी उत्पाद जैसे दही, दूध और पनीर, अंडे, मछली, बीन्स, टोफू, बीज और नट्स शामिल करें।

प्रोटीन की कमी के कारण भूख लग सकती है। चित्र: शटरस्टॉक

2. पर्याप्त नींद न लेना

पर्याप्त नींद लेना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। अगर आप दिन में 6 से 8 घंटे की नींद नहीं ले रहे हैं तो आपका वज़न बढ़ सकता है। नींद भूख बढ़ाने वाले हार्मोन ग्रेलिन को नियंत्रित करने में मदद करती है। पर्याप्त नींद न लेने से गेरलिन बढ़ जाता है। नींद की कमी आपके भूख हार्मोन के स्तर में उतार-चढ़ाव का कारण बनती है और इससे आपको बार-बार भूख लग सकती है।

3. लो फैट डाइट

यदि आप पर्याप्त वसा नहीं खाते हैं तो आपको अक्सर भूख लग सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वसा पाचन को धीमा करने और तृप्ति को बढ़ावा देने वाले हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाने में भूमिका निभाती है। सैल्मन, टूना, सार्डिन, अखरोट या अलसी जैसे ओमेगा -3 फैटी एसिड में उच्च खाद्य पदार्थों को शामिल करने से आपकी भूख में मदद मिल सकती है।

4. आप पर्याप्त पानी नहीं पी रहे हैं

यदि आप पर्याप्त पानी नहीं पी रहे हैं, तो आपको हमेशा भूख लग सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें भूख कम करने वाले गुण होते हैं। इसके अतिरिक्त, जब आपको प्यास लगी होगी तो आपको ऐसा लग सकता है कि आपको भूख भी लगी है।

पानी पीने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। चित्र : शटरस्टॉक

5. आहार में फाइबर की कमी

डाइट में फाइबर की कमी भी भूख लागने का कारण बन सकती है। यदि आपके आहार में फाइबर की कमी है, तो आप पाएंगे कि आप हमेशा भूखे रहते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि फाइबर आपकी भूख को कम करने और आपको भरा हुआ रखने में मदद करता है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

क्या हमेशा भूखा रहना ठीक है?

आपका शरीर ऊर्जा के लिए भोजन पर निर्भर है, इसलिए कुछ घंटों बाद भूख लगना सामान्य है। मगर यदि आपको बार – बार भूख लगती है और ऐसा ज़्यादा होने लगा है, तो इन कारणों पर ध्यान दें। आप दिन में कई बार छोटे – छोटे मील्स भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सर्दियों में आखिर क्यों खास है चने का सत्तू, हम बताते हैं इसके स्वास्थ्य लाभ

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख