आंवले को उसके स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। ये पाचन, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ-साथ स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। लेकिन, इसका ज्यादा सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ज्यादा आंवला खाने से पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए एक दिन में ज्यादा से ज्यादा 3 आंवला ही खाना चाहिए। आंवला खाने के ढेर सारे फायदे हैं। आंवला का स्वाद ऐसा होता है ये हर किसी को पसंद नहीं होता। लेकिन आप इसे कई तरीके से खा सकते हैं। जो आपकी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप साबुत आंवला नहीं खा सकते हैं तो आप इसका मुरब्बा (Amla murabba) खा सकते हैं। जो खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही साथ काफी फायदेमंद भी होता है।
डॉ. प्रिया पालीवाल, चीफ डायटिशियन, श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली आंवले के गुणों के बारे में बताते हुए कहती हैं- आंवले का मुरब्बा लोग बहुत पसंद करते हैं। हालांकि ,आंवला तो फायदा करता है और अगर हम आंवले के मुरब्बे की बात करें तो यह चीनी और मसालों के साथ पकाकर बनाया जाता है। ऐसे में यह कुछ लोगों के लिए तो लाभदायक होता है परंतु कुछ लोगों को इससे नुकसान पहुंचने की संभावना भी बनी रहती है।
अगर हम आंवले की बात करें तो यह विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में मदद करता है। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के लिए आंवले का मुरब्बा नुकसानदायक हो सकता है। जैसे मधुमेह रोगियों के लिए इसमें चीनी की अधिक मात्रा हानिकारक हो सकती है, इसका अधिक सेवन पाचन संबंधित समस्या भी उत्पन्न कर सकता है।
कुछ लोगों को एलर्जी की समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए आंवले के मुरब्बे का सेवन मध्यम मात्रा में करें, ताकि आप इसके स्वास्थ्य लाभों का आनंद ले सकें और नुकसानों से बच सकें, इसमें चीनी का कम इस्तेमाल करें और पाचन संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
इम्यून सिस्टम में सुधार -आंवले में जीवणुरोधी गुण पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, आंवला रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाता है जो शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। खाली पेट आंवला खाने से विटामिन सी का अवशोषण होता है, जिससे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलती है।
आंवले का उपयोग शैंपू और कंडीशनर बनाने में किया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है। साथ ही बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उनके रंग भी बरकरार रखता है.आंवले में एंटीऑक्सीडेंट और आयरन के गुण होते हैं।
आंवला पाचन क्रिया को मजबूत बनाने के लिए जाना जाता है। खाली पेट इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। आंवले में पाई जाने वाली फाइबर की मात्रा कब्ज को रोकती है साथ ही एसिडिटी से छुटकारा दिलाती है। खाली पेट आंवले का सेवन करने से नेचुरल लैक्सेटिव वाले गुणों के कारण शरीर में जमा होने वाले सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं।
आंवले का उपयोग वजन कम करने के लिए भी कारगर होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। इसमें में भूख को कंट्रोल करने के गुण भी होते हैं जो लंबे समय तक आपका पेट भरा रख सकता है। इससे अतिरिक्त चर्बी जल जाती है। वजन कम करने के लिए आंवले का जूस, पाउडर या कच्चे आंवले का सेवन किया जा सकता है।
– आंवला का मुरब्बा खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो सर्दी-खांसी समस्याओं से भी बचाता है।
– आंवला का मुरब्बा पाचन में भी सुधार करता है और कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करता है।
– रोजाना दिन में एक आंवला का मुरब्बा खाने से चेहरे की चमक भी बढ़ती है।
– आंवले के मुरब्बे का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और ह्रदय को स्वस्थ बनाने का भी काम करता है।
ज्यादा मात्रा में आंवला का मुरब्बा खाने से पेट खराब हो सकता है, ये दस्त, उल्टी अथवा मितली का कारण भी बन सकता है। क्योंकि फाइबर होने के कारण ये डिटॉक्स का काम करता है और यही करण बनता है पेट खराब होने का इस कारण आंवले को एक सही मात्रा में ही खाना चाहिए।
कई लोगों को आंवले से एलर्जी हो सकती है तो आंवले का मुरब्बा खाने से भी ये एलर्जी होने के चांस रहते हैं। इसको खाने से स्किन में खुजली, जलन और लाल चकत्ते आ सकते हैं। इस कारण आंवले से एलर्जी हो तो उन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
अगर आप आंवले का मुरब्बा खाते हैं। और आपको डायबिटीज के रोगी हैं, तो आंवले का मुरब्बा चाशनी में डुबोकर बनाया जाता है। आंवले के मुरब्बे में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत हो उन्हें मीठे आंवले मुरब्बे के सेवन से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- क्या डायबिटीज में खाया जा सकता है आंवले का मुरब्बा? आइए पता करते हैं
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।