अपनी समर डाइट में जरूर शामिल करें गर्मियों के ये 6 सुपरफूड्स, रहेंगे हमेशा कूल-कूल

प्रकृति ने हमें हर मौसम की जटिलताओं का सामना करने के लिए कुछ सुपरफूड दिए हैं। ऐसे ही कुछ खास आहार हैं जो हमें गर्मी की तेज धूप और लू से बचाने में मददगार हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन कूलिंग सुपरफूड्स के बारे में।
garmiyon mei cool rehne ke liye kya khayen
तरबूज, अंगूर, संतरे, खरबूजे, और अन्य फल जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। चित्र- अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Updated: 12 Apr 2023, 13:46 pm IST
  • 145
मेडिकली रिव्यूड

गर्मियों के मौसम की शुरूआत हो चुकी है ऐसे में कुछ भी ऐसा खाद्य पदार्थ का सेवन करना जो आपके शरीर को गर्म करता है आपके स्वास्थ्य के लिए खराब हो सकता है। गर्मियों में पेट की समस्या होना आम बात है। गर्मियों में गर्म खाना खाने से, तला हुआ खाने से या खराब दिनचर्या रखने से आपका पेट खराब हो सकता है। तो चलिए जानते है ऐसे फूड्स के बारे में जो आपके पेट को ठंडा रखने में मदद करते हैं।

गर्मी के महीनों के दौरान कई लोग डिहाइड्रेटिड महसूस करते हैं और कम ऊर्जा स्तर का अनुभव करना इसकी चपेट में आने का एक और लक्षण है। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि हमें गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। सही खान-पान से लेकर जीवनशैली में कुछ खास बदलाव करके हम गर्मी के खतरनाक प्रभावों को हरा सकते हैं। यहां हमने कुछ ठंडे खाद्य पदार्थों को सूचीबद्ध किया है जिन्हें आपको गर्म मौसम के प्रभावों से लड़ने के लिए निश्चित रूप से अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

इस बारे में ज्यादा जानकारी दी हमें डायटिशियन शिखा कुमारी ने

ये 6 सीजनल फूड्स गर्मियों में आपकाे रखेंगे अंदर से कूल

गर्मियों में, अपने पेट को ठंडा और आरामदायक रखने के लिए ताज़ा और हल्का भोजन करना महत्वपूर्ण है। यहाँ खाद्य पदार्थों के कुछ उदाहरण दिए गए हैं जो मदद कर सकते हैं।

ये भी पढ़े- बढ़ती गर्मी आपकी मेंस्ट्रुअल साइकल को भी कर सकती है प्रभावित, जानिए क्या होता है पीरियड्स पर माैसम का असर

1 ताजे मौसमी फल

तरबूज, अंगूर, संतरे, खरबूजे, और अन्य फल जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है, आपको हाइड्रेटेड और ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं। तरबूज में 91.45 प्रतिशत पानी होता है, यह आपके शरीर में पानी की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करता है। इसके अलावा, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर तरबूज आपको एक कुलिंग प्रभाव देता है।

Jaanein 5 healthy summer coolers ki recipes
गर्मी के मौसम में खुद को एक्टिव रखने के लिए कूलिंग ड्रिंक्स का करें सेवन। चित्र : एडॉबीस्टॉक

2 इस मौसम की लोकल सब्जियां

खीरा, सलाद, तोरी, और उच्च पानी की मात्रा वाली अन्य सब्जियां आपके पेट को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकती हैं। खीरा फाइबर से भरपूर होता है, गर्मियों में खीरा खाने से कब्ज दूर रखने में मदद मिलती है। खीरे में पानी की मात्रा भी अधिक होती है। तो इस भोजन का सेवन करें और गर्म मौसम के दौरान ठंडे रहें।

ये भी पढ़े- एंटीबॉडीज भी हो सकती हैं वजन घटाने या बढ़ाने के लिए जिम्मेदार, जानिए क्या है इन दोनों का कनैक्शन

3 जरूर पिएं नारियल पानी

नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है और आपके पेट को ठंडा रखने का भी काम करता है। नारियल पानी में मौजूद कूलिंग गुण आपको तपती लू से बचाने में मदद करते हैं। कुछ विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि रेगुलर डाइट में नारियल पानी शामिल करने से कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है।

रेगुलर चीनी के बजाय करें कोकोनट शुगर का इस्तेमाल. चित्र : शटरस्टॉक
पुदीने का शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है और यह पेट को शांत करने में मदद कर सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

4 सुपर हेल्दी है छाछ

छाछ एक पारंपरिक भारतीय पेय है जो शरीर को ठंडा करने और पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। आप इसे सुबह या दोपहर के भोजन में शामिल कर गर्मी और डिहाड्रेशन से बची रह सकती हैं।

5 हेल्दी प्रोबायोटिक दही

दही प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत है और स्वस्थ आंत को बनाए रखने में मदद कर सकता है। यह आपके पेट को ठंडा और शांत रखने में भी मदद कर सकता है। आप अलग-अलग वैरिएंट में भी दही ले सकते हैं। तीखी छाछ या मीठी लस्सी बना लें। आप रायता भी बना सकते हैं और अपने खाने के साथ खा सकते हैं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

6 ठंडा मसाला है पुदीना

पुदीने का शरीर पर ठंडा प्रभाव पड़ता है और यह पेट को शांत करने में मदद कर सकता है। अपने पेट को ठंडा रखने में मदद के लिए आप इसे अपने पेय या व्यंजन में शामिल कर सकते हैं। दही, छाछ या रायते में पुदीना मिलाने से आपको अधिक लाभ मिल सकता है। आप पुदीने की चटनी भी बना सकते हैं, जो लगभग सभी भारतीय घरों में बनाई जाती है।

याद रखें गर्मियों के मौसम में हाइड्रेटेड रहना और भारी, चिकना, या मसालेदार भोजन से बचना महत्वपूर्ण है जो गर्मी के महीनों में पेट में जलन पैदा कर सकता है।

ये भी पढ़े- खास दिन के लिए चाहिए स्पेशल निखार, तो ट्राई करें मेरी मम्मी के बताए ये ओवरनाइट स्किन केयर हैक्स

  • 145
लेखक के बारे में

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख