लॉग इन

यहां हैं 5 हेल्दी कार्ब्स जो आपकी वेट लॉस जर्नी आसान बना सकते हैं

अक्सर वेट लॉस डाइट में लो कार्ब्स (low carbs) या नो कार्ब्स (no carbs) जैसे रूटीन फॉलो किए जाते है। लेकिन हम बता रहें हैं कुछ हेल्दी कार्ब्स विकल्प जो आपकी वेट लॉस जर्नी का हिस्सा बन सकते हैं।
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से दूरी बनाए रखें। चित्र: शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Published: 3 Oct 2021, 12:00 pm IST
ऐप खोलें

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कार्ब्स खाते हुए आपका वजन कम हो सकता है? जी हां, आप अपना वजन कम कर सकते हैं, स्वस्थ और मजबूत हो सकते हैं, और बेहतर महसूस कर सकते हैं वो भी कार्ब्स खाते हुए। आप कार्ब्स खाकर बिल्कुल स्लिम हो सकते हैं, लेकिन यह तभी संभव है जब आप सही हेल्दी कार्ब्स का सेवन करें। 

कार्ब्स का आपकी डाइट में एक अहम हिसा है। ये एनर्जी देता है , लेकिन वेट लॉस के लिए इसे अक्सर नजरंदाज किया जाता है। यह सही और हेल्दी तरीका नहीं है। असल में आपको कुछ हेल्दी कार्ब्स को अपने आहार में शामिल कर उसके जरूरी पोषक तत्वों का लाभ उठाना चाहिए। 

जौ आपके लिए है पौष्टिक आहार। चित्र : शटरस्टॉक

जब आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हों, तब भी कार्बोहाइड्रेट को पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। कार्ब्स आपको विभिन्न कार्यों के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं – घूमने के लिए, सीढ़ियां चढ़ने और बहुत कुछ करने के लिए। अगर आपके शरीर में पर्याप्त कार्ब्स नहीं हैं, तो आपके पास खुद को सक्रिय और स्वस्थ रखने के लिए ऊर्जा नहीं होगी। इसीलिए हम बात कर रहें है कुछ ऐसे हेल्दी कार्ब्स के बारे में जो आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते है। 

यहां हैं वे हेल्दी कार्ब्स और उनके लाभ जो आपकी वेट लॉस जर्नी आसान बना सकते हैं 

1. जौ (Barley)

जौ में मौजूद न्यूट्रीएंट्स आपके बेहतर पाचन और वजन घटाने से लेकर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और स्वस्थ हृदय रखने में मदद करता है। इसमें हेल्दी कार्ब्स होते है जो आपको दैनिक ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। यह अन्य कार्ब्स की तरह वजन नहीं बढ़ाता है। 

वास्तव में जौ हाई फाइबर के कारण काफी हद तक भूख को कम करता है। बीटा-ग्लूकन (beta-glucan) के रूप में जाना जाने वाला फाइबर विशेष रूप से सहायक होता है। इसके सेवन से आपको लंबे  समय तक भूख नहीं लगेगा जिससे वेट लॉस में मदद मिल सकता है। इसके साथ ही यह  एंटी- ऑक्सीडेंट (anti-oxidant) से भरपूर होता है जो कैंसर और हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। 

2. शकरकंद (Sweet Potato)

शकरकंद स्वादिष्ट, पौष्टिक और हाई फ़ाइबर युक्त हेल्दी कार्ब्स है। यह लंबे समय तक आपके पेट को भर रखता है जिससे वजन नियंत्रण में मदद मिलती है। वेट लॉस के लिए शकरकंद का सेवन आपके पकाने के तरीके पर निर्भर करता है। इसे रिच ऑयली तरीके से बनाने पर आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। अच्छा यही है कि इसे उबालकर, बेक करके या रोस्ट करके हर्ब्स और अन्य मसलों को छिड़क कर इसका सेवन किया जाएं। 

शकरकंद आपकी फाइबर की जरूरत को भी पूरी करता है। चित्र- शटरस्टॉक।

शकरकंद डायटरी फाइबर (dietary fibre) से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। फाइबर मल की गति को भी बढ़ावा देता है और अच्छे बैक्टीरिया के उत्पादन का समर्थन करता है। फाइबर से भरपूर शकरकंद का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और इस तरह वजन घटाने में मदद मिलती है।

3. दलिया (Oatmeal)

दलिया एक स्वस्थ नाश्ते का  विकल्प है, खासकर यदि आप वेट लॉस डाइट पर हैं। यह साबुत कच्चे अनाज का उपयोग करके तैयार किया जाता है। यह कार्ब्स का एक महत्वपूर्ण स्रोत है और इसमें मौजूद अनाज फ़ाइबर से भरपूर होते हैं। कार्ब्स आपको दैनिक काम के लिए ऊर्जा देते हैं और फ़ाइबर आपके पाचन को स्वस्थ रखकर वेट लॉस में मदद करते हैं। 

इसमें आयरन, फोलेट, कॉपर, नियासिन, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है।  यह अनाज आपके पेट के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है और वजन बढ़ने के पीछे के कारण जैसे  कब्ज को रोकता है। 

4. क्विनुआ  (Quinoa) 

क्विनुआ आपकी वेट लॉस जर्नी को आसन बना सकता है। इसके सभी प्रकार हाई फ़ाइबर और कार्ब्स युक्त होते हैं। एक अध्ययन में पाया गया कि गेहूं, स्पेगेटी और चावल से भूख बढ़ती हैं। लेकिन क्विनुआ जैसे स्वस्थ विकल्प अधिक खाने को प्रेरित नहीं करते हैं। यह उन लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो अपने आहार को नियंत्रित करना चाहते हैं और जो वजन कम करना चाहते हैं। इससे स्वस्थ वजन बना राहत हैं। 

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
केला हेल्दी कार्ब्स का अच्‍छा स्रोत है। चित्र- शटरस्टॉक।

 5. केला (Banana)

रोजाना एक से दो केले का सेवन करने से आपके शरीर को हेल्दी कार्ब्स मिलेगा। ऐसा माना जाता हैं कि केला आपके वजन को बढ़ाता है। लेकिन इसके कम और नियमित सेवन से यह आपके वेट लॉस में मदद करेगा। यह हाई फ़ाइबर और प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है जो दैनिक कार्यों के लिए आपको ऊर्जा प्रदान करता है। 

तो लेडीज, वजन घटाने के लिए पूरी तरह से कार्ब्स ना छोड़कर इन हेल्दी कार्ब्स को अपने डाइट का हिस्सा बनाएं। 

यह भी पढ़ें: बिना मैदा और चीनी के बनाएं गाजर की ये पौष्टिक और स्वादिष्ट बर्फी

अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख