गर्मी शुरू होते ही लोग बेसब्री से आम का इंतजार करते हैं आम को फलों का राजा कहा जाता है, और इसका स्वाद और इसके पोषण मूल्य इसे सर्वश्रेष्ठ बना देते हैं। आम की खासियत यह है कि आप उसे कच्चा और पका हुआ दोनों रूप से खा सकती हैं। कच्चे आम (raw mango) का स्वाद खट्टा और चटपटा होता है वही पके हुए आम में मिठास होता है। दोनों बेहद स्वादिष्ट एवं पौष्टिक हैं। आज हम बात करेंगे कच्चे आम की, क्योंकि इस मौसम आम के बगीचों में कच्चे आमों की बौछार लगी होती है।
कच्चे आम को डाइट में शामिल करने के कई हेल्दी तरीके हैं, जिनके माध्यम से आप इसके स्वाद का लुफ्त उठाने के साथ ही अपनी सेहत को इसके फायदे प्रदान कर सकती हैं। तो फिर आइए जानते हैं, इन्हें डाइट में शामिल करने के हेल्दी तरीके (raw mango recipes)।
कच्चे आम का सेवन सेहत के लिए कई रूपों में फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए और विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो व्यक्ति के हार्मोनल सिस्टम को बेहतर बनाती है। कच्चा आम सोडियम क्लोराइड के भंडार है, जो डिहाईड्रेशन को रोकता है। इसके अलावा कब्ज, सूजन, अपच और दस्त में कारगर होता है। कच्चा आम लीवर को साफ करता है और पित्त अम्ल के स्राव को बढ़ावा देता है (raw mango recipes)।
इसमें विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों की गुणवत्ता पाई जाती है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। कच्चे आम में नियासिन होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। जब आपका कोलेस्ट्रॉल संतुलित होता है, तो डायबिटीज, हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है। कच्ची कैरी त्वचा और बालों के लिए भी अच्छी होती है। कच्चे आम के और भी कई फायदे हैं जिन्हें आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर प्राप्त कर सकती हैं।
अगर आप मैंगो लवर हैं, तो इस मौसम अपनी सलाद में कच्चा आम जरूर शामिल करें। क्योंकि यह आपके सलाद को एक चटपटा खट्टा स्वाद देता है, साथ ही साथ आपकी बॉडी को कई फायदे प्रदान करता है।
आम पन्ना गर्मी का एक बेहद प्रसिद्ध ड्रिंक है, जो न केवल स्वादिष्ट है बल्कि आपकी बॉडी को हीट स्ट्रोक से बचाता है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है, जिससे आपको तरोताजा महसूस करने में मदद मिलती है।
कच्चे आम की चटनी एक ट्रेडिशनल डिश है, जिसे सालों से लोग गर्मी के मौसम में बनाते आ रहे हैं। यह बेहद स्वादिष्ट एवं पौष्टिक डिश है, जो आपके खाने के स्वाद में चार चांद जोड़ देती है।
आम का अचार प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, जो आपके पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। अचार के रूप में आप कच्चे आम को लंबे समय तक प्रिजर्व करके रख सकती हैं। जिससे आप आम का सीजन खत्म होने के बाद भी एंजॉय कर सकती हैं।
कच्चे आम का रायता बेहद स्वादिष्ट होता है, साथ ही साथ आपके पाचन क्रिया के लिए बेहद फायदेमंद है। बहुत से लोग इसे कंफर्ट फूड मानते हैं। कच्चे आम को रोटी, पराठा, चावल यहां तक की इन्हें ऐसे भी खाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : Wall Pilates for weight loss : दीवार के साथ लगकर करें ये 15 एक्सरसाइज, वेट लॉस के साथ पेल्विक मसल्स भी होंगी मजबूत
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।