लॉग इन

नींबू या आंवला सूट नहीं करता, तो हर रोज़ खाएं कीवी, हम बता रहे हैं इसके स्वास्थ्य लाभ

कीवी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आपको मौसमी संक्रमणों की समस्या से राहत मिल सकती है।
कीवी में विटामिन सी बहुत अधिक होता है। इसमें अन्य पोषक तत्वों विशेष रूप से डाइटरी फाइबर, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, विटामिन ए, विटामिन ई और फोलेट पाए जाते हैं। चित्र : शटरस्टॉक
स्मिता सिंह Published: 29 Nov 2022, 08:00 am IST
ऐप खोलें

ठंड के मौसम में सब्जियों और फलों की बहुतायत होती है। ये स्वाद से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम। हालांकि कीवी सुपर बाज़ार में साल भर मिलती हैं, लेकिन जाड़े के दिनों में इसकी आमद बढ़ जाती है। कीवी हमारे पाचन तंत्र के लिए तो फायदेमंद है ही, साथ ही यह शरीर के दूसरे सिस्टम के लिए भी बेहद उपयोगी है। आइये जानते हैं कीवी से स्वास्थ्य को होने वाले फायदों (kiwi benefits for health) के बारे में।

नियमित सेवन से मिलता है ज्यादा फायदा (kiwi benefits)

यूरोपियन जर्नल ऑफ़ न्युट्रिशन में वर्ष 2018 में डेविड पी रिचर्डसन और जूलिएट अंसल के कीवी के फायदों पर शोध आलेख प्रकाशित हुए। इसके अनुसार कीवी पोषक तत्वों से भरपूर फल है। पिछले एक दशक में कीवी के स्वास्थ्य लाभों पर व्यापक शोध हुए। सभी शोधों के निष्कर्ष इसके नियमित सेवन की बात कहते हैं। इससे न केवल पोषण की स्थिति में सुधार होता है, बल्कि पाचन (digestion), प्रतिरक्षा (immunity) और चयापचय (metabolism) स्वास्थ्य के लिए भी यह लाभदायक है।

पोषक तत्वों का खजाना है कीवी (nutrients of kiwi)

कीवी में विटामिन सी बहुत अधिक होता है। इसमें अन्य पोषक तत्वों विशेष रूप से डाइटरी फाइबर, पोटैशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, विटामिन ए, विटामिन ई और फोलेट पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंजाइम की विस्तृत श्रृंखला सहित अलग-अलग बायोएक्टिव घटक भी होते हैं। इससे मेटाबोलिज्म एक्टिव होने में मदद मिलती है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी आपको बदलते मौसम में होने वाले संक्रमण से बचा कर रखता है।

यहां जानिए हर रोज एक कीवी से आपको मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में

1 डायजेस्टिव सिस्टम के लिए लाभदायक (Good for digestive system)

यह विशेष रूप से डायजेस्टिव सिस्टम के लिए लाभदायक है। इसमें मौजूद फाइबर सामग्री और नेचुरल प्रोटियोलिटिक एंजाइम एक्टिनिडिन इसे ख़ास बनाती है। यह एंजाइम प्रोटीन को तोड़ता है। यह फाइटोकेमिकल्स की गतिशीलता को उत्तेजित करने में भी मदद करता है। कीवी गैस्ट्रिक और इलियम डाइजेशन की सुविधा देता है। इलियम छोटी आंत का वह भाग है, जो पेट और कोलन को जोड़ती है।

डायबिटीज से न सिर्फ आंखें और जॉइंट्स प्रभावित हो जाते हैं, बल्कि डायजेस्टिव सिस्टम भी प्रभावित हो जाता है। चित्र : शटरस्टॉक

छोटी आंत के अन्य भागों और पेट से आने वाले भोजन को और अधिक पचाने में मदद करता है। यह भोजन से पोषक तत्वों विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन और पानी को अवशोषित करता है, ताकि शरीर द्वारा उनका उपयोग किया जा सके।

2 दिल को स्वस्थ रखने में मददगार (heart healthy and safe)

अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ कार्डियोलोजी जर्नल के आलेख के अनुसार, अपने दिल को स्वस्थ और सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो अपने आहार में 1 कीवी को जरूर शामिल करें। कीवी जैसे फल हृदय को स्वस्थ रखते हैं। कीवी हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम कारकों को कम करने में मदद करता है। कीवी कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर सकता है। यह एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है, जिससे हार्ट डिजीज का जोखिम कम होगा।

3 हड्डियों के लिए भी है फायदेमंद (kiwi benefits for bones)

अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ रयूमेटोलोजी जर्नल के अनुसार, ओस्टियोट्रोपिक एक्टिविटी होने पर कीवी में मौजूद विटामिन K इसमें मदद कर सकते हैं। इसमें किसी ख़ास दवा के कारण हड्डियों की क्षति होने लगती है। विटामिन के बोंस की नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है।

ओस्टियोट्रोपिक एक्टिविटी होने पर कीवी में मौजूद विटामिन K इसमें मदद कर सकते हैं।  चित्र : शटरस्टॉक

इससे बोन मास को बढाने में मदद मिल सकती है। कीवी में मौजूद विटामिन ई, फोलेट और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी हड्डियों को बनाने में मदद कर सकते हैं।

4 इम्यून सिस्टम को मिलती है मजबूती (Kiwi strengthen immune system)

कीवी में विटामिन सी भरपूर होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट भी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देता है। कीवी में विटामिन सी की दैनिक अनुशंसित सेवन का लगभग 230% होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, ई और के स्किन और बालों के लिए भी कीवी को (kiwi for skin and hair) फायदेमंद बनाता है।

यह भी पढ़ें :- यहां हैं बिना पोषक तत्वों को हानि पहुंचाए मिनटों में तैयार होने वाली 7 स्वादिष्ट बथुआ रेसिपीज

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख