scorecardresearch

पनीर परांठा है नाश्ते का देसी और हेल्दी विकल्प, न्यूट्रीशनिस्ट बता रहीं हैं इसके 4 फायदे

नाश्ते में अकसर पौष्टिक और घर का बना खाना खाने की सलाह दी जाती हैं। पर यही समय सुबह की जल्दबाज़ी का भी होता है। ऐसे में यह तय कर पाना मुश्किल होता है कि क्या बनाया जाए। तो आपकी समस्या का पौष्टिक समाधान है पनीर का परांठा।
Published On: 31 Jul 2023, 06:36 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
paneer paratha for breakfast
पनीर परांठा नाश्ते में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

नाश्ते में आपको क्या खाना है ये आपकी अपनी पसंद हो सकती है। लेकिन नाश्ता हेल्दी है या नहीं यह आपको पता होना जरूरी है। नाश्ता दिन का पहला भोजन होता है, जिससे आपके अपने दिन की शुरूआत एक एनर्जी के साथ कर सकें। नाश्ते में कई लोग हैवी खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग हल्का भोजन। इन दिनों नाश्ते के लिए बहुत सारे फैंसी विकल्प भी आ गए हैं। पर देसी आहार का कोई मुकाबला नहीं। ज्यादातर भारतीय घरों में पहले नाश्ते में परांठे बनाए जाते हैं। हेल्दी स्टफिंग के साथ ये परांठे पोषण की आवश्यकताओं को आसानी से पूरा करते थे। ऐसा ही एक परांठा है पनीर का परांठा। आहार विशेषज्ञ भी इसे नाश्ते का एक हेल्दी विकल्प मानते हैं।

पनीर पराठा एक अलग तरह का व्यंजन है जो नाश्ते में काफी खाया जाता है और यह प्रोटीन से भी भरपूर होता है। पनीर पराठा मूल रूप से पनीर से भरी हुई एक रोटी है। इसमें आलू या प्याज की जगह पनीर मुख्य स्टफिंग है और यह काफी स्वादिष्ट होता है।

breakfast mei khayen paneer paratha
नीर पराठा एक बेहतरीन प्रोटीन से भरपूर नाश्ता है।

पोषण का भंडार है पनीर का पराठा

पनीर परांठे की न्यूट्रिशन वैल्यू उसके सर्विंग के हिसाब से अलग अलग हो सकती है लेकिन हम आपको 100 ग्राम पनीर परांठे की न्यूट्रिशन वैल्यू बताते है।

कैलोरी- 300-350 किलो कैलोरी
कार्बोहाइड्रेट- 35-40 ग्राम
आहारीय फ़ाइबर- 2-3 ग्राम
शर्करा- 2-3 ग्राम
प्रोटीन- 10-15 ग्राम
वसा- 15-20 ग्राम
कोलेस्ट्रॉल- 20-30 मिलीग्राम
सोडियम- 350-400 मिलीग्राम
कैल्शियम- 100-150 मिलीग्राम
आयरन- 2-3 मिलीग्राम
विटामिन सी- 3-5 मिलीग्राम

वेट लॉस के लिए भी हेल्दी विकल्प है पनीर पराठा

डायटिशियन और वेट लॉस एक्सपर्ट शिखा कुमारी बताती है कि पनीर परांठा नाश्ते में एक अच्छा विकल्प हो सकता है। पनीर पराठा एक बेहतरीन प्रोटीन से भरपूर नाश्ता है। शाकाहारियों के लिए पनीर प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। पनीर के 100 ग्राम सर्विंग में 20 ग्राम तक प्रोटीन हो सकता है। इसे आटे के साथ मिलाकर परांठा बनाने से ये और भी अधिक पौष्टिक हो जाता है, क्योंकि आटा फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

नाश्ते में पनीर परांठा खाने के फायदे

प्रोटीन का अच्छा स्रोत है

पनीर, पनीर पराठे में एक मुख्य सामाग्री है, जो की प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है। प्रोटीन ऊतकों के निर्माण और मरम्मत, प्रतिरक्षा कार्य का समर्थन करने और स्वस्थ बालों और नाखूनों को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। जो लोगो अंडे नहीं खाते है या शाकाहारी है उनके लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत पनीर होता है।

mixed veg parathe
वजन घटाने के लिए आजमाएं ये वेट लाॅस फ्रेंडली पराठा रेसिपी। चित्र : शटरकॉक

कैल्शियम और हड्डियों का स्वास्थ्य

दूध कैल्शियम का अच्छा स्रोत है और दूध को फाड़कर ही पनीर को तैयार किया जाता है।
पनीर में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है। पनीर पराठा का सेवन आपकी दैनिक कैल्शियम की जरूरतों को पूरा करने में योगदान दे सकता है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

एनर्जी देने का काम करता है

पनीर परांठे में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा भरपूर मात्रा में पाया जाता है। गेंहू के आटे में फाइबर होता है जो आपको लंबे समय तक भूख नही लगने देता है और काफी एनर्जी भी देता है। सुबह आपको एक एनर्जी की जरूरत होती है जो आपको पनीर परांठे से मिल सकती है।

पौष्टिक सामग्री

पनीर पराठे में अक्सर प्याज, मसाले और ताजा धनिया पत्ती जैसी सामग्री शामिल होती है। ये सामग्रियां आवश्यक विटामिन और खनिज प्रदान कर सकती हैं, साथ ही पकवान में स्वाद और खुशबू से परांठे को और अधिक स्वादिष्ट बना सकती है।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख