लॉग इन

वात, पित्त और कफ के दोष को संतुलित कर आपकी सेहत को 6 लाभ देता है सात्विक आहार

वात, पित्त और कफ दोष का बिगड़ता संतुलन है सभी समस्याओं की जड़। इसलिए इन्हें कंट्रोल करने में मदद कर सकता है सात्विक खानपान।
पौधे-आधारित शाकाहारी आहार पैटर्न हेल्दी गट माइक्रोबायोम को बढ़ाने में मदद करता है। चित्र:शटरस्टॉक
ऐप खोलें

भगवद गीता के अनुसार, एक व्यक्ति जो भोजन करता है उसका सीधा प्रभाव उसके विचारों, चरित्र, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए पुरातन काल से ही भोजन को 3 मुख्य श्रेणियों में बांटा गया था सात्विक (Satvik Food), राजसिक (Rajsik Food) और तामसिक (Tamasik Food)।

क्या है तीनों तरह के आहार में फर्क

राजसिक आहार में मिर्च, घी तेल मसालों का अधिक इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा तामसिक आहार में मांस, मछ्ली ओर आजकल के जंक फूड। साथ ही वे भारी फूड कॉम्बिनेशन शामिल हैं, जो स्वास्थ्य पर कहर बरपा सकते हैं।

इसके विपरीत सात्विक आहार स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में ऐसा कहा जाता है कि सात्विक आहार अपनाने से वात, पित्त और कफ संतुलित रहते हैं। यह तीन दोष सभी बीमारियों का कारण बनते हैं। इसलिए इन्हें कंट्रोल करना ज़रूरी है।

तो आखिर क्या है सात्विक आहार?

सात्विक संस्कृत शब्द “सत्व” से आया है, जिसका अर्थ है शुद्ध, स्वच्छ और मजबूत ऊर्जा। छांदोग्य उपनिषद के अनुसार सात्विक भोजन करने से मन की शुद्धि होती है। हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं, इस प्रकार शरीर और मन दोनों की सफाई होती है।

ऐसा भोजन करने से आपको अच्छा स्वास्थ्य, अच्छा पोषण मिलेगा और पाचन में सुधार होगा। सात्विक भोजन बहुत ही प्राकृतिक होता है, क्योंकि इसमें सभी ताजी और औषधीय सामग्री शामिल होती हैं। ये आहार इतना हल्का है कि खाने के बाद आप भारी या सुस्त महसूस नहीं करते हैं।

सात्विक भोजन आपको हल्का रखता है. चित्र : शटरस्टॉक

किन फूड्स से मिलकर बनता है सात्विक आहार?

सात्विक आहार में ताजे फल, ताजी सब्जियां, अंकुरित अनाज, शहद, घी, नट्स, अनाज, दालें, दाल, अदरक, गुड़, अपरिष्कृत चीनी, हल्दी, काली मिर्च, धनिया, ताजी जड़ी-बूटियां, दूध और डेयरी उत्पाद शामिल हैं। सात्विक भोजन व्यक्ति को शांत रखता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है। जिससे वे शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहें।

तो चलिये जानते हैं कि आपके स्वास्थ्य के लिए कैसे फायदेमंद है सात्विक आहार

1 प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है

सात्विक आहार कच्ची सब्जियों और सलाद में पोषक तत्वों की मात्रा को 40% तक बढ़ाने में मदद करता है। यह आवश्यक पोषक तत्वों, आहार फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट, प्रोटीन, खनिज और मोनोसैचुरेटेड वसा को प्राप्त करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता और एक स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली को भी प्रोत्साहित करता है।

2 बीमारियों से बचाव करता है

फाइबर, पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट पुरानी बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। यह आपको तला हुआ और प्रसंस्कृत भोजन जैसे जंक फूड से दूर रहने में भी मदद करता है। इतना ही नहीं बल्कि सात्विक आहार शरीर को कई तरह के संक्रमणों से बचाता है।

सही डाइट से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है। चित्र: शटरस्टॉक

3 शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है

यदि आपको लगता है कि आपका पेट फूला हुआ है, सिरदर्द, त्वचा पर चकत्ते, थकान या मतली है, तो ये शरीर में विषाक्तता के लक्षण हैं। सात्विक आहार पर स्विच करने से, डिटॉक्सिंग में मदद मिलेगी।

4 वजन कम करने में मदद करता है

वजन घटाने के साथ-साथ सात्विक भोजन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह विटामिन, खनिज और प्रोटीन जैसे अवयवों से भरा हुआ है। इसके साथ ही, यह आहार कैलोरी को कम करने में भी मदद करता है। साथ ही, आपको तृप्त रखता है और आपको संतुष्ट रखता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

5 पाचन तंत्र में सुधार करता है

सात्विक आहार में ताजा भोजन शामिल होता है। सब्जियों और फलों में अच्छी मात्रा में पोषक तत्व, खनिज और फाइबर होते हैं। इसके साथ ही यह भोजन में फाइबर की उपस्थिति के साथ पोषक तत्वों के स्वस्थ अवशोषण और आसान पाचन को भी सुनिश्चित करता है।

6 ऊर्जा प्रदान करता है

सात्विक आहार लेने के कुछ दिनों बाद ही आपका शरीर हल्का, ऊर्जावान और खुश महसूस करेगा। सकारात्मक ऊर्जा के साथ आप प्रभावी ढंग से काम करेंगे।

तो धीरे-धीरे सात्विक भोजन को अपने आहार में शामिल करना शुरू करें और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सीखें। क्योंकि यह आपके शरीर में अच्छे स्वास्थ्य, अच्छी ऊर्जा को बढ़ावा देने और मन को सकारात्मक रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें : Ramadan 2022 : इफ्तार में इन 6 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स के साथ खोलें रोज़ा, एनर्जी और हाइड्रेटिंग है रेसिपी

ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

अगला लेख