वेट लॉस करना है तो खिचड़ी खाएं, इन 8 कारणों से डायटीशियन कर रही हैं इसकी सिफारिश
ज्यादातर लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, जिसकी वजह से उनमें तमाम तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में समय रहते इसे नियंत्रित करना बहुत जरूरी है, जिसमें शारीरिक गतिविधियां और हेल्दी डाइट आपकी मदद कर सकती है। शारीरिक गतिविधियों के साथ-साथ आपको अपने खान-पान के प्रति भी सचेत रहना चाहिए। एक स्वस्थ एवं सुपाच्य भोजन आपके बढ़ते वजन को कम करने और आपको स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है। मेरी मां के वेट लॉस डाइट का पसंदीदा व्यंजन खिचड़ी है (khichdi benefits for weight loss)।
खिचड़ी एक कंफर्ट फूड है, जो सुपाच्य होती है। पर क्या खिचड़ी वेट लॉस में मदद कर सकती है? इसे वेट लॉस डाइट में शामिल करने से पहले मैंने मणिपाल हास्पिटल, गाज़ियाबाद में हेड ऑफ न्यूट्रीशन और डाइटेटिक्स डॉ अदिति शर्मा से बात की। तो चलिए जानते हैं, क्या असल में खिचड़ी वजन कम करने में मददगार होती है (khichdi benefits for weight loss)।
क्यों दाल, चावल और रोटी से भी ज्यादा खास है खिचड़ी
खिचड़ी, एक आरामदायक, सुपाच्य, स्वादिष्ट और पौष्टिक वन-पॉट मील है जिसे सदियों से भारतीय घरों में पसंद किया जाता रहा है। यह साधारण व्यंजन चावल, दाल और सुगंधित मसालों का मिश्रण है। यह एक बहुमुखी व्यंजन है, जिसमें आप अपने अनुसार सब्जियां, जड़ी-बूटियां और यहां तक कि प्रोटीन के स्रोत ऐड कर सकती हैं।
वेट लॉस के लिए खिचड़ी के फायदे (khichdi benefits for weight loss)
1. बॉडी डिटॉक्स में मदद करे
डायटीशियन अदिति शर्मा के अनुसार “खिचड़ी खाने से शरीर की डिटॉक्सिफिकेशन प्रक्रिया में मदद मिलती है। खिचड़ी आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखती है, इस प्रकार आप ओवरईटिंग नहीं करती और आपकी कैलोरी इंटेक भी सिमित रहती है। साथ ही, यह आपको आवश्यक ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे आप वर्कआउट के दौरान जल्दी नहीं थकती और अधिक बॉडी फैट बर्न करती हैं।”
2. फाइबर की उच्च गुणवत्ता
खिचड़ी में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन में सहायता करता है, संतुष्टि को बढ़ावा देता है और भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। ये सभी फैक्टर वेट लॉस में आपकी सहायता कर सकते हैं। रोजाना गरमा गरम खिचड़ी खाएं (khichdi benefits for weight loss)।
3. संतुलित मैक्रोन्यूट्रिएंट्स
खिचड़ी में मौजूद चावल कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है और दाल से आपको पर्याप्त प्रोटीन प्राप्त होता है। इस प्रकार खिचड़ी निरंतर ऊर्जा और मांसपेशियों के रखरखाव के लिए पोषक तत्वों का एक संतुलित मिश्रण प्रदान करती है।
4. लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स
खिचड़ी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है, जिसका अर्थ है कि यह ब्लड फ्लो में धीरे-धीरे ग्लूकोज छोड़ता है, जिससे रक्त शर्करा में वृद्धि और गिरावट को रोका जा सकता है। खिचड़ी का नियमित सेवन ब्लड शुगर स्पाइक को रोकता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है (khichdi benefits for weight loss)।
5. फैट और कोलेस्ट्रॉल की सिमित मात्रा
खिचड़ी में स्वाभाविक रूप से फैट और कोलेस्ट्रॉल की कम मात्रा पाई जाती है, जो इसे हृदय के लिए एक स्वस्थ विकल्प और वेट मैनेजमेंट के लिए उपयुक्त बनाती है। वास्तव में, खिचड़ी को कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण के लिए सबसे अच्छा भोजन माना जाता है।
6. गट हेल्थ को बनाए रखता है
खिचड़ी में फाइबर की गुणवत्ता पाई जाती है, जो आंतों में हेल्दी बैक्टीरिया के ग्रोथ का समर्थन करती है। वहीं पाचन क्रिया में सुधार करते हुए आंतों की सेहत को बढ़वा देती है। एक स्वस्थ एवं संतुलित पाचन क्रिया शरीर में एक्स्ट्रा फैट के जमाव को रोकने में मदद करते हैं।
7. सुपाच्य होती है खिचड़ी
खिचड़ी की नरम बनावट और अच्छी तरह से पकी हुई सामग्री इसे पचाने में आसान बनाती है, जिससे यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर रखता है। वहीं जो लोग अक्सर अपने पाचन को लेकर परेशान रहते हैं, उनके लिए खिचड़ी एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
8. प्रोटीन का उत्कृष्ट स्रोत है
खिचड़ी बनाने में दाल को मुख्य सामग्री के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, दाल प्लांट बेस्ड प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है। इसका सेवन आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है, साथ-साथ मांसपेशियों के विकास और मरम्मत में सहायता करता है।
वेट लॉस में आपकी मदद कर सकती हैं ये 5 तरह की खिचड़ी
1. दाल खिचड़ी
अपनी कोई भी पसंदीदा दाल जैसे कि तूर दाल, मूंग दाल, उरद दाल, चना दाल आदि में बराबर मात्रा में चावल और अपनी पसंदीदा सब्जी एवं मसालों को ऐड करके दाल खिचड़ी तैयार करें। इनमें प्रोटीन सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की गुणवत्ता पाई जाती है।
2. वेजिटेबल खिचड़ी
अपनी सभी पसंदीदा सब्जियां जैसे कि पलक, गोभी, मशरूम, बींस, ब्रोकली, मटर, गाजर आदि को काट कर दाल और चावल के साथ अच्छी तरह से प्रेशर कुक करें। इन्हें अच्छी तरह पकाना है, इसलिए इनमें 4 से 5 सिटी आने दें। धनिया के पत्ते और घी से गार्निश करके इसे एंजॉय करें।
3. दाल और बार्ले खिचड़ी
अपनी पसंदीदा दाल को बार्ली के साथ पकाना है। आप चाहें तो इसमें अपने पसंदीदा मसाले और कुछ सब्जियां भी ऐड कर सकती हैं। जब ये पूरी तरह से पक जाएं तो इन्हें घी के साथ सर्व करें।
4. ओट्स खिचड़ी
ओट्स खिचड़ी काफी प्रचलित है। फाइबर की गुणवत्ता से भरपूर ये खिचड़ी वेट लॉस में मदद करने के साथ ही आपके समग्र शरीर को फायदे प्रदान करती है। यदि आप भी वजन कम करने के लिए कुछ हेल्दी तलाश रही हैं, तो ओट्स खिचड़ी ट्राई करें। ओट्स, सब्जी और मसालों के संयोजन से बनी यह खिचड़ी बेहद स्वादिष्ट होती है।
5. क्विनोआ खिचड़ी
क्विनोआ आपको आसानी से बाजार में उपलब्ध मिल जाएगा। फाइबर ओर प्रोटीन से भरपूर क्विनोआ आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकता है। विशेष रूप से यह वेट लॉस को बढ़ावा देता है। यदि आप वजन कम करना चाहती हैं, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें : Weight loss herbs : पेट की चर्बी पिघलाकर चुटकियों में वजन कम कर सकती हैं ये 6 आयुर्वेदिक हर्ब्स