बहुत से लोगों को खाने में हर रोज मीट चाहिए होती है। वहीं कुछ लोग प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा करने के लिए रोजाना नॉनवेज डाइट लेते हैं। पर ऐसा नहीं है कि वेजीटेरियन डायट (vegetarian diet) लेने वाले सभी लोगों में प्रोटीन की कमी होती है। असल में आप अपनी डाइट से मीट और नॉन वेज आइटम को बाहर करके एक स्वस्थ जीवन जी सकती हैं। एनिमल बेस्ड डायट (animal based diet) प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत हो सकती है, परंतु इनके कई साइड इफेक्ट्स भी हैं।
दूसरी ओर आपके पास वेजीटेरियन डायट जैसा स्वस्थ विकल्प मौजूद है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी बॉडी को सभी पोषक तत्वों की गुणवत्ता प्राप्त करने में मदद करता है। यदि आपके मन में वेजीटेरियन डायट को लेकर सवाल रहता है, तो आज हम आपको बताएंगे प्लांट बेस्ड डायट के कुछ महत्वपूर्ण फायदे (benefits of vegetarian diet)।
मणिपाल हास्पिटल, गाज़ियाबाद में हेड ऑफ न्यूट्रीशन और डाइटेटिक्स डॉ अदिति शर्मा ने वेजिटेरियन डाइट के कुछ महत्वपूर्ण फायदे बताएं हैं। तो चलिए जानते हैं, आखिर प्लांट बेस्ड डायट से आपकी सेहत को क्या फायदे मिलते हैं (benefits of vegetarian diet)।
शाकाहारी आहार आपके हृदय स्वास्थ्य को कई अलग-अलग तरीकों से बढ़ावा देने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है, कोलेस्ट्रॉल करता है। वहीं शाकाहारी आहार में फाइबर और अनसैचुरेटेड फैट की अधिक मात्रा पाई जाती है, इस प्रकार ये हृदय-स्वस्थ के लिए फायदेमंद विकल्प साबित हो सकते हैं।
फाइबर ओर अनसैचुरेटेड फैट शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। साथ ही, वेजीटेरियन डायट में मीट आधारित आहार की तुलना में सैचुरेटेड फैट, कुल फैट और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।
शाकाहारी आहार खाने से पर्यावरण को भी लाभ हो सकता है। जानवर ग्रीनहाउस गैसों का एमिशन करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप सब्जियों या अनाज की तुलना में कार्बन फुटप्रिंट अधिक होता है। वास्तव में, मीट बेस्ड प्रोडक्ट प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट्स की तुलना में 2.5 गुना अधिक कार्बन एमिशन बढ़ाते हैं। ये ग्रीनहाउस गैसें दुनिया भर में ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन में योगदान करती हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए वेजीटेरियन डायट बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। यह आपमें बढ़ती उम्र के साथ टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम कर देती है। अध्ययन की माने तो वेजिटेरियन डाइट लेने वाले लोगों में डायबिटीज विकसित होने का जोखिम 35% से 53% तक कम होता है।
टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम कारकों में मोटापा और शरीर में फैट डिस्ट्रीब्यूशन शामिल हैं। फैटी टिशू शरीर को इंसुलिन के प्रति अधिक प्रतिरोधी बना देती है। प्लांट बेस्ड डायट का नियमित सेवन शरीर में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर देता है, जो बदले में फैटी टिश्यू को कम करने में मदद कर सकता है। इस प्रकार आपमें डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें: बदलते मौसम में बीमार होने से बचाती हैं ये 5 गट डिटॉक्सिंग सब्जियां, जानिए क्यों है इसकी जरूरत
प्लांट बेस्ड डायट वेट मैनेजमेंट में आपकी मदद कर सकती है। हालांकि, यह जीवनशैली विकल्प स्वाभाविक रूप से वजन घटाने का कारण नहीं होता है, लेकिन यह आपको फैटी टिशू और एम्प्टी कैलोरी को कम करने में मदद कर सकता है। ताकि आप अपना वजन बेहतर तरीके से मैनेज कर सकें।
हालांकि, वेजीटेरियन डायट से आपका वजन बढ़ सकता है यदि आप अधिक कैलोरी या उच्च फैट वाले खाद्य पदार्थों का बहुत अधिक सेवन करती हैं। अपने वजन को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के लिए, आपको अपने स्वास्थ्य और शरीर की संरचना के अनुरूप वेजीटेरियन डायट का पालन करना चाहिए।
प्लांट बेस्ड खाद्य पदार्थ आपके दिमाग को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि प्लांट बेस्ड डायट लेने से डिमेंशिया, अल्जाइमर और कॉग्निटिव लॉस के आंकड़े कम हो सकते हैं। वेजीटेरियन विकल्प विशेष रूप से अनाज पॉलीफेनॉल से भरपूर होते हैं, जो न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों की प्रगति को धीमा करने में मदद करते हैं। इस प्रकार बढ़ती उम्र के साथ डिमेंशिया और याददाश्त से जुड़ी समस्याओं में देरी की जा सकती है।
शाकाहारी भोजन खाने से आपको कैंसर होने का जोखिम कम करने में मदद मिल सकती है। पौधों में फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो आपकी सेल्स को नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। वेजीटेरियन खाद्य स्त्रोत कई विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं, जो व्यक को स्वस्थ रहने में मदद करता है। साथ ही, शाकाहारी भोजन वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, क्योंकि मोटापा कैंसर का एक सामान्य कारण है।
क्या आपको कभी फ़ूड पॉइज़निंग हुई है? मज़ेदार नहीं है। हालांकि, शाकाहारी भोजन करने से खाद्य जनित बीमारी का जोखिम पूरी तरह से खत्म नहीं होता है, लेकिन यह जोखिम को काफी हद तक कम कर देता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि मांस, मुर्गी, समुद्री भोजन और मछली कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो खाने से होने वाली बीमारियों के लिए फेमस हैं। लेकिन यह मत सोचिए कि शाकाहारी या वीगन आहार आपको बीमार होने से बचाएगा।
यह भी पढ़ें: वीगन्स के लिए हाई प्रोटीन फूड है टोफू, इन 8 स्टेप्स के साथ इसे घर पर तैयार कर सकते हैं
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।