scorecardresearch

जब आप छोड़ती हैं रिफाइंड शुगर, तो आपके शरीर पर पड़ते हैं ये 6 बेहतरीन प्रभाव

हम सब जानते हैं चीनी हमारे स्वास्थ्य के लिए खराब है। लेकिन अगर आप अपनी क्रेविंग्स को नियंत्रित नहीं कर पा रही हैं, तो इन फायदों को जानकर आप जरूर प्रेरित होंगी।
Updated On: 12 Oct 2023, 05:21 pm IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
जब आप चीनी छोड़ती हैं तो असल में आपका शरीर बेहतर महसूस करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
जब आप चीनी छोड़ती हैं तो असल में आपका शरीर बेहतर महसूस करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

हममें से अधिकांश लोग हर दिन बहुत ज्‍यादा चीनी का सेवन करते हैं। चीनी सिर्फ जंक फूड या कोल्ड ड्रिंक्स में ही नहीं होती, हेल्दी फूड जैसे फलों के जूस और एनर्जी बार में भी चीनी होती है। हम कैलोरी के एक कभी न खत्म होने वाले लूप में फंसे हैं। इसलिए हमें बहुत सावधानी बरतनी होगी कि हम क्या खा रहे है और क्या नहीं।

अत्यधिक चीनी खाना न सिर्फ लत लगा देता है बल्कि शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक भी है। चीनी का सेवन बहुत सी बीमारियों जैसे डायबिटीज, ओबेसिटी, हृदय रोग और दांतों में सड़न और कैविटी का कारण बनता है।

हम जानते हैं चीनी छोड़ना आसान नहीं है, खासकर जब आप मिठाई के शौकीन हों। आपको बहुत सारे साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ता है जैसे चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग और यहां तक कि डिप्रेशन भी। लेकिन एक बार आप इस फेज से ऊपर उठ जाएं तो आपको चीनी छोड़ने के फायदे नजर आने लगेंगे।

हमेशा चीनी छोड़ने के लिए धीरे-धीरे सेवन कम करें। ताकि आपके शरीर को अचानक किसी बदलाव से न गुजरना पड़े।

हम बताते हैं चीनी छोड़ने से आपको ये सकारात्मक प्रभाव मिलते हैं-

1. वजन घटना

जब आप चीनी छोड़ती हैं तो आपका कैलोरी इनटेक अपने आप कम हो जाता है। यही नहीं, इससे आपकी क्रेविंग्स भी नियंत्रित हो जाती हैं।

जब आप चीनी छोड़ती है तो आपका वेट लॉस भी आसान हो जाता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
जब आप चीनी छोड़ती है तो आपका वेट लॉस भी आसान हो जाता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

चीनी में बहुत कैलोरी होती हैं। आप इसे कम करने से आसानी से वजन घटा सकती हैं। आप दो से तीन किलो वजन और कुछ इंचेस कम कर सकती हैं।

2. हृदय रोग का जोखिम कम होता है

अत्यधिक चीनी आपके दिल के लिए नुकसानदेह है। यह इंसुलिन का स्तर बढ़ाती है जिससे दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। सिर्फ हार्ट रेट ही नहीं, चीनी का सेवन ब्लड प्रेशर भी बढ़ाता है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

3. मुंहासों से आजादी

अगर आपको एक्ने होते हैं, तो इसका सबसे बड़ा दोषी चीनी का सेवन ही है। पैक्ड फलों के जूस भी यहां आपको नुकसान पहुंचा रहे हैं। एक बार जब आप चीनी कम कर देती हैं या छोड़ देती हैं तो आप की त्वचा एक्ने मुक्त हो जाती है। मीठे जंक फूड से दूर रहने के लिए यह भी अच्छा कारण है।

4. चेहरा बूढ़ा नहीं दिखता

चीनी आपके 20s में ही फाइन लाइन्स, झुर्रियां और पिगमेंटेशन कर सकती है। चीनी के कारण हमारे शरीर मे ग्लाइसेशन नामक एक प्रक्रिया होती है जिसमें कोलेजन खत्म होने लगता है और त्वचा इलास्टिक नहीं रह जाती। कोलेजन आपकी त्वचा को जवान और साफ रखता है।

ज्‍यादा चीनी आपकी स्किन को डैमेज करती है। चित्र : शटरस्टॉक
ज्‍यादा चीनी आपकी स्किन को डैमेज करती है। चित्र : शटरस्टॉक

चीनी कम कर के आप अपनी त्वचा को झुर्रियों और पिगमेंटेशन से बचा सकती हैं।

5. बेहतर मूड

यह बहुत बड़ी अवधारणा है कि मीठा भोजन आपको खुश करता है या मूड अच्छा करता है। चीनी आपको एक खुशी की भावना देती है, लेकिन यह बहुत कम देर होती है। एक बार आपका शरीर इसका आदी हो जाता है, तो न सिर्फ चीनी का प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि डिप्रेशन भी हो सकता है।

अगर आप चीनी छोड़ देती हैं तो समय के साथ आपका शरीर इस शॉक से बाहर आ जाएगा। यह मुश्किल है, लेकिन आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।

<img class="size-full wp-image-11871" src="https://www.healthshots.com/hindi/wp-content/uploads/2020/09/diabetes-type-2.jpg" alt="करे सत्तू की नमकीन तासीर का सेवन, यह आपको मधुमेह से देगा छुटकारा। चित्र: शटरस्‍टॉक” width=”770″ height=”436″ /> मीठा और मधुमेह एक ही नदी के दो किनारे है। चित्र: शटरस्‍टॉक

6. मधुमेह का जोखिम कम होता है

चीनी वाले फूड शरीर में फैट बढ़ाते है और इंसुलिन लेवल को प्रभावित करते हैं। इंसुलिन रेसिस्टेंस से हमारी पैंक्रियास और लिवर बुरी तरह प्रभावित होते है। इससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। चीनी छोड़ने से शरीर प्राकृतिक रूप से डिटॉक्स होता है।

यह भी पढ़ें – गैस और एसिडिटी से परेशान हैं? इन घरेलू नुस्खों से घर पर ही करें इसका झटपट इलाज

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख