scorecardresearch

दूध में मिलाएं ये 5 पौष्टिक सामग्रियां, इम्युनिटी से लेकर मसल हेल्थ में भी होगा सुधार

दूध का स्वाद अधिकतर लोगों को नहीं भाता है। इसके चलते वे इससे मिलने वाले पोषक तत्वों की मात्रा से वंचित रह जाते हैं। जानते हैं दूध में किन हेल्दी चीजों को मिलाकर बॉडी वीकनेस को दूर करने में मदद मिलती है
Published On: 20 Jun 2024, 08:00 am IST
  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
flavored milk
जानिए बच्चों के लिए दूध को स्वादिष्ट कैसे बनाएं। चित्र : एडॉबीस्टॉक

अक्सर लोग दूध को पीने से जी चुराने लगते हैं। हांलाकि दूध अपने आप में कंप्लीट मील है। मगर इसका स्वाद अधिकतर लोगों को नहीं भाता है। इसके चलते वे दूध को अपने आहार में शामिल नहीं करते है, जिसके चलते वे इससे मिलने वाले पोषक तत्वों की मात्रा से वंचित रह जाते हैं। दरअसल, इसमें मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिल शरीर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। जानते हैं दूध में किन हेल्दी चीजों को मिलाकर बॉडी वीकनेस को दूर करने में मदद मिलती है।

कुछ लोग ठंडा दूध पीना पीना करते हैं, तो कुछ गर्म दूध ही पीते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं बल्कि इससे सेरोटोनिन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है। इससे नींद की गुणवत्ता भी बढ़ने लगती है। शरीर में बढ़ने वाली कमज़ोरी और थकान को दूर करने में दूध बेहद कारगर है। ऐसे में दूध के स्वाद को बढ़ाने के लिए अक्सर बाज़ार में मिलने वाले फ्लेवर्स को मिक्स किया जाता है। मगर उसमें शुगर और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा शरीर को नुकसान पहुंचाने लगती है। मगर दूध के गुणों को बढ़ाने के लिए नेचुरल फ्लेवर्स को दूध में शामिल करना फायदेमंद है।

Jaanein Dudh ke fayde
कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं बल्कि इससे सेरोटोनिन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है। चित्र : अडोबी स्टॉक

जानते हैं किन पोषक तत्वों को दूध में शामिल करने से बॉडी वीकनेस को दूर किया जा सकता है।

1. दूध और इलायची पाउडर : इम्युनिटी बढ़ेगी

दूध से हेल्दी ड्रिंक तैयार करने के लिए एक गिलास मिल्क में स्वादानुसार इलायची का पाउडर एड कर दें। इससे दूध का स्वाद बढ़ जाता है और वो पौष्टिक बनने लगता है। इलायची में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण जहां मुंह के संक्रमणों को रोकने में मदद करता है। वहीं इसमें पाई जाने वाली फाइबर और मिनरल की मात्रा डाइजेशन को भी बूस्ट करती है। इलायची में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंटस इम्यून सिस्टम को भी मज़बूत बनाते हैं।

2. दूध में केला मिलाएं : मसल्स हेल्दी होंगे

केले में पोटेशियम और विटामिन बी6 की उच्च मात्रा पाई जाती है। इसे दूध में ब्लैण्ड करके पीने से शरीर को सॉल्यूबल फाइबर की प्राप्ति होती है। ये एक प्रकार के प्रीबायोटिक हैं, जिससे गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ बढ़ जाती है। इससे शरीर में एनर्जी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। साथ मसल्स ग्रोथ में भी करगर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंटस से इम्यून सिस्टम भी मज़बूत होने लगता है।

banana rasayana hai healthy option
यदि आप रॉ बनाना नहीं खा सकती हैं, तो मिल्कशेक या स्मूदी के रूप में भी ले सकती हैं। चित्र : शटरस्टॉक।

3. दूध में सूखे मेवे मिलाएं

पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स का पाउडर बनाकर उसे दूध में मिलाकर पीने से शरीर को फायदा मिलता है और एनर्जी का स्तर बढ़ जाता है। इसमें पाई जाने वाली फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स की मात्रा शरीर को मज़बूती प्रदान करने के अलावा एक्टिव बनाए रखता है। काजू, बादाम, अखरोट और पिस्ता को पीसकर महीन पाउडर तैयार कर लें और उसे दूध में मिलाकर पीएं।

4. दूध में शहद मिलाएं : बेहतर होगी नींद

मेडिसिनल प्रॉपर्टीज़ से भरपूर शहद को दूध में मिलाकर पीने से शरीर को कई प्रकार के फायदे मिलते है। इससे हृदय रोगों से राहत मिलती है और हड्डियों को मज़ूबती मिलती है। साथ ही नींद की गुणवत्ता में भी सुधार आने लगता है। रोज़ाना एक गिलास दूध में शहद को मिलाकर पीने से शरीर को एक्टिव रखने में मदद मिलती है।

5. दूध में हल्दी मिलाएं : मौसमी संक्रमण से बचेंगे

हल्दी वाला दूध यानि गोल्डन मिल्क पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें पाई जाने वाली एंटीऑक्सीडेंटस की मात्रा ऑक्सीडेटिव तनाव को दूर करने में मदद करती है। इसके अलावा मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम होने लगता है। एनआईउच के अनुसार हल्दी में पाई जाने वाली करक्यूमिनकी मात्रा ब्रेन सेल्स को एक्टिव बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे ब्रेन सेल की ग्रोथ में भी मदद मिलती है।

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

ये भी पढ़ें- शुगर कंट्रोल कर रही हैं, तो चेक कीजिए आपके पसंदीदा फलों का कितना है शुगर लेवल

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ज्योति सोही
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख