scorecardresearch facebook

पाचन तंत्र में हो रही है परेशानी तो अपनी डाइट में शामिल कर लें ये 5 सूपरफूड्स

पेट से जुड़ी समस्याओं में एसिडिटी, अपच और गैस की समस्या बनने लगती है. इस वजह से पाचन तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगता है. डाइजेशन को ठीक करने के लिए हम आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे हेल्दी फूड्स जो आपके डाइजेशन सिस्टम को दिनभर बेहतर रखने में आपकी मदद कर सकते हैं।
Weight loss ke liye healthy eating jaroori hai.
कुछ खाद्य पदार्थ स्वाभाविक रूप से सूजन रोधी होते हैं, यानी सूजन घटाते हैं। चित्र : अडोबी स्टॉक
Published On: 11 Mar 2025, 08:00 am IST

आज के भागदौड़ भरे समय में लोग अपने खानपान का ध्यान सही ढंग से नहीं रख पाते हैं। जो भी जिस किसी भी चीज का स्वाद अच्छा लगता है उसे ही खा लेते हैं। अनहेल्दी खानपान की वजह से ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं घेर लेती हैं। खासतौर पर पाचन तंत्र पर इसका बुरा प्रभाव पड़ने लगता है और पेट से जुड़ी परेशानियां जैसे कब्ज, एसिडिटी, अपच और पेट दर्द हो सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र का मजबूत रखना बेहद जरूरी है। ऐसे मे कुछ फूड्स का सेवन करना आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी होता है। ये 5 सुपरफूड्स पेट की इन (improve your digestion system) समस्याओं से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। ये गैस की समस्या को दूर करने के साथ-साथ शरीर के लिए जरूरी पोषण भी प्रदान करते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं इन 5 सुपरफूडस के बारे में….

Dahi ke fayde
दही खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। चित्र : अडोबी स्टॉक

1. दही (Probiotic Yogurt)

दही प्रोबायोटिक्स का बेहद शानदार स्रोत है, जो गट बैक्टीरिया को सही रखने और पाचन को सुधारने में मदद करता है। ये (5 superfoods improve your digestion system) आंतों की सूजन को कम करने में सहायता करता है और गैस और अपच जैसी पेट से जुड़ी परेशानियों को सही करने में सहायता करता है।

कैसे करें सेवन

  • रोजाना एक कटोरी ताजा दही आप सादा ही खा सकती हैं।
  • इसकी लस्सी या स्मूदी बना कर इसका सेवन कर सकती हैं।
  • भोजन के साथ एक कटोरी ताजा दही ले सकती हैं।
  • इसका रायता बना कर खा सकती हैं।
Roasted ginger ke fayde
इस सुपरफूड की मदद से डाइजेशन को मज़बूत बनाया जा सकता है।चित्र : अडॉबीस्टॉक

2.अदरक (Ginger)

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो आंतों की सूजन को कम करने में और पाचन को दुरुस्त बनाए रखने में सहायता करते हैं। ये पेट में बन रही गैस और ऐंठन को दूर करने में भी सहायता करता है। ये पाचन से जुड़ी समस्या (5 superfoods improve your digestion system) को सही करने में ये आपके लिए बेहद फायदेमंद होता है।

कैसे करें सेवन

  • अदरक की काली चाय बनाकर पिएं।
  • शहद के साथ अदरक का रस मिक्स करके सेवन करें।
  • गुड़ के साथ अदरक का रस मिलाकर सेवन करें।
  • अजवाइन और अदरक की चाय बनाकर पिएं।
Papaya ke fayde
पपीता एक सुपरफूड है जो विभिन्न पोषण सामग्रियों से भरपूर होता है। चित्र-अडोबीस्टॉक

3. पपीता (Papaya)

पपीते में पपैन एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन को सही रखने में आपकी सहायता करता है और इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जो आंतों की सूजन को कम करने में सहायता करता है। ये कब्ज को दूर करने के साथ ही पेट (5 superfoods improve your digestion system) को भी हल्का रखता है।

कैसे करें सेवन

  • नाश्ते में एक कटोरी पपीता खा सकती हैं।
  • स्मूदी बनाकर इसका सेवन कर सकती हैं।
  • सलाद में शामिल करके इसका सेवन कर सकती हैं।
  • नाश्ते के बाद इसका सेवन कर सकती हैं।
turmeric achar
कच्ची हल्दी का सेवन पित्त उत्पादन को उत्तेजित करता है. चित्र ” अडॉबीस्टॉक

4. हल्दी (Turmeric)

हल्दी में करक्यूमिन नाम के तत्व के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने, पाचन को सही करने और आंतों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने (5 superfoods improve your digestion system) के साथ ही गैस की समस्या को दूर करता है।

कैसे करें सेवन

  • हल्दी वाला दूध बनाकर पिएं।
  • खाने में हल्दी का उपयोग बढ़ा कर कर सकती हैं।
  • हल्दी वाला पानी बनाकर पिएं।
  • हल्दी और गुड़ का सेवन कर सकती हैं।
Chai seeds ke fayde
इसके नियमित सेवन से शरीर में आयरन की कमी भी पूरी हो जाती है। चित्र – शटर स्टॉक

5.चिया सीड्स

चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ये पाचन (5 superfoods improve your digestion system) को सही रखने के साथ वजन को कंट्रोल करने में भी सहायता करता है। चिया सीड्स को एक सुपरफ़ूड माना जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, और विटामिन बी पाया जाता है।

कैसे करें सेवन

  • सुबह खाली पेट चिया सीड्स वाला पानी पीएं।
  • चिया सीड्स को दही के साथ मिला कर खाएं।
  • इसको स्मूदी में मिक्स करके इसका सेवन करें।
  • ओट्स के साथ चिया सीड्स डाल कर इसका सेवन करें।

यह भी पढ़ें-लो कैलोरी फैट फ्री होली सेलिब्रेशन के लिए ट्राई करें ये बेक्ड गुझिया रेसिपी

Pollपोल
एक थकान भरे दिन में एनर्जी के लिए आप किस पर भरोसा करती हैं?

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
रूबी शुक्ला
रूबी शुक्ला

रूबी शुक्ला युवा हिंदी कंटेट क्रिएटर हैं। वे स्किन केयर, हेयर केयर, हेल्दी लाइफस्टाइल और पारंपरिक उपचार पद्धति के बारे में लिखती हैं।

अगला लेख