पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

वेट लॉस के लिए 5 प्रोटीन पाउडर विकल्प, जो इस जरूरी पोषक तत्व की कमी नहीं होने देंगे

कैलोरी सेवन को कम करने और चयापचय दर को बढ़ाने में प्रोटीन पाउडर बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से वजन घटाने के अलावा मसल्स की मज़बूती भी बढ़ जाती है। साथ ही टिशूज़ की मरम्मत व एंजाइम और हार्मोन बनाने में मदद मिलती हैं।
Published On: 25 Mar 2025, 12:05 pm IST
व्यायाम के बाद प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से शरीर को पोषण की प्राप्ति होती है, जिससे मांसपेशियों के पुनर्निर्माण में मदद मिलती है। चित्र- अडोबी स्टॉक

अधिकतर लोग फिटनेस गोल्स को पूरा करने के लिए तरह तरह की डाइट लेते हैं और मील स्किप करने लगते हैं। मगर इससे शरीर में पोषण की कमी का भय बना रहता है। अगर आप भी वेटलॉस के लिए हेल्दी विकल्पों की तलाश में हैं, तो प्रोटीन पाउडर एक कारगर उपाय है। इसके सेवन से वजन घटाने के अलावा मसल्स की मज़बूती भी बढ़ जाती है। साथ ही टिशूज़ की मरम्मत व एंजाइम और हार्मोन बनाने में मदद मिलती हैं। हांलाकि बाज़ार में प्लांट बेस्ड प्रोटीन और व्हे प्रोटीन समेत कई तरह के प्रोडक्ट मौजूद हैं। जानते हैं फिटनेस के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए हेल्दी प्रोटीन पाउडर के विकल्प (Protein powder for weight loss)

प्रोटीन पाउडर से मिलने वाले लाभ (Benefits of protein powder)

  • नियमित रूप से प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से कसरत के बाद मांसपेशियों की वृद्धि और मरम्मत में मदद मिलती हैं।
  • मांसपेशियों के अलावा प्रोटीन पाउडर को रूटीन में शामिल करने से तृप्ति (Protein powder for weight loss) को बढ़ावा मिलता है और ओवरइटिंग से बचा जा सकता है।
  • कैलोरी सेवन को कम करने और चयापचय दर को बढ़ाता है। इससे वजन प्रबंधन में मदद मिलती है।
  • इससे शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने और चयापचय कार्यों का समर्थन करने में मदद मिलती है।
  • फाइबर और प्रोबायोटिक्स जैसे अतिरिक्त पोषक तत्वों की मौजूदगी से पाचन स्वास्थ्य उचित बना रहता है।

1. मामा लाईफ डेली फिट प्रोटीन शेक पाउडर | प्रिर्जवेटिव से मुक्त | एडिड शुगर नहीं | महिलाओं के लिए

30 और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मामा लाईफ डेली फिट प्रोटीन शेक पाउडर एक बेहतरीन सप्लीमेंट है। इससे वजन घटाने, स्वस्थ मांसपेशियों को बनाए रखने, हड्डियों की मज़बूती बढ़ाने और दिनभर ऊर्जा से भरपूर रहने में मदद मिलती है। इसमें किसी तरह का प्रिर्जवेटिव व रंग और एडिड शुगर को नहीं मिलाया गया है।

मामा लाईफ डेली फिट प्रोटीन शेक पाउडर | प्रिर्जवेटिव से मुक्त | एडिड शुगर नहीं | महिलाओं के लिए का विवरण

वजन प्रबंधन
मांसपेशियों की वृद्धि
प्रिर्जवेटिव से मुक्त
कृत्रिम स्वाद नहीं
विटामिन से भरपूर
मिनरल की प्राप्ति
100 प्रतिशत नेचुरल

क्यों खरीदें

  • डेली फिट प्रोटीन शेक पाउडर मांसपेशियों के स्वास्थ्य, हड्डी है और आपको पूरे दिन की मज़बूती बढ़ाता और शरीर को दिनभर सक्रिय रखता है।
  • पूरी तरह से नेचुरल है। इसमें चीनी, कृत्रिम स्वाद, कोई संरक्षक या भराव नहीं है। साथ ही किसी प्रकार का कोई फूड कलर नहीं होता है।
  • इसमें विटामिन ए, बी 1, बी 2, बी 6, बी 12, सी, डी 2 ई और के के गुण मौजूद है। इससे वेटलॉस में मदद मिलती है।
  • चयापचय, प्रतिरक्षा और समग्र जीवन शक्ति का समर्थन करता है। इससे थकान और ब्लोटिंग से राहत मिल जाती है।

क्या कहते हैं उपभोक्ता

ग्राहक प्रोटीन शेक के स्वाद और लाभों की सराहना करते हैं। इससे बार बार लगने वाली भूख से बचा जा सकता है। इससे शरीर को ज़रूरी विटामिन औश्र मिनरल मिल जाते हैं और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने लगता है।

क्यों न खरीदें

इसके स्वाद को लेकर लोगों की राय अलग अलग है।

2. माइप्रो स्पोर्ट न्यूट्रिशन स्लिम शेक प्रोटीन पाउडर | मील रिप्लेसमेंट शेक | चॉकलेट फ्लेवर | 500 ग्राम

वेट कंट्रोल एंड मैनेजमेंट के लिए माइप्रो स्पोर्ट न्यूट्रिशन स्लिम शेक पुरुषों और महिलाओं के लिए फायदेमंद है। इस शुगर फ्री उत्पाद से शरीर को हाई प्रोटीन के अलावा विटामिन और मिनरल की प्राप्ति होती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वेटलॉस में मदद मिलती है।

माइप्रो स्पोर्ट न्यूट्रिशन स्लिम शेक प्रोटीन पाउडर | मील रिप्लेसमेंट शेक | चॉकलेट फ्लेवर | 500 ग्राम का विवरण

चॉकलेट फ्लेवर
हाई प्रोटीन
विटामिन और मिनरल
मील रिप्लेसमेंट शेक
फाइबर से भरपूर
500 ग्राम

क्या खरीदें

  • प्रोटीन के साथ पैक स्लिम शेक में 31 विटामिन व मिनरल और जड़ी .बूटियों का मिश्रण पाया जाता है।
  • पोषण स्लिम शेक में 3.60 ग्राम फाइबर होता है जो बेहतर पाचन को बढ़ावा देने में मदद करता है।
  • उच्च प्रोटीन पाउडर चयापचय को बढ़ाता है और अधिक कैलोरी जलाने में मदद करता है।
  • इसके अलावा, प्रोटीन मांसपेशियों का निर्माण करने में मदद करता है जो चयापचय को बढ़ावा देता है।

क्या कहते हैं उपभोक्ता

ग्राहक इस पेय पदार्थ के स्वाद, गुणवत्ता और मूल्य से सहमत हैं। वे इसे डाइटिंग, पोषण प्रदान करने और वजन घटाने में मदद करने के लिए एक अच्छा विकल्प पाते हैं। उनके अनुसार इसमें चीनी जोड़ने की आवश्यकता नहीं है।

क्यों न खरीदें

हालांकि पाउडर में मौजूद चीनी सामग्री पर लोगों की राय भिन्न होती है।

3. स्पार्कफ्यूजन ट्रू स्लिम प्रोटीन पाउडर | मील रिप्लेसमेंट शेक | चॉकलेट स्मूथी | 500 ग्राम

वजन नियंत्रण और प्रबंधन के लिए 8 आयुर्वेदिक सुपरफूड के साथ स्पार्कफ्यूजन ट्रू स्लिम प्रोटीन पाउडर उपलब्ध है। इसमें 23 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जो पूरी तरह से चीनी मुक्त है। पुरुषों और महिलाओं के लिए ये चॉकलेट स्मूथी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करती है।

स्पार्कफ्यूजन ट्रू स्लिम प्रोटीन पाउडर | मील रिप्लेसमेंट शेक | चॉकलेट स्मूथी | 500 ग्राम का विवरण

चॉकलेट स्मूथी
मील रिप्लेसमेंट शेक
8 आयुर्वेदिक सुपरफूड
23 ग्राम प्रोटीन
500 ग्राम

क्यों खरीदें

  • स्पार्कफ्यूजन ट्रू स्लिम पाउडर 23 ग्राम प्रोटीन के साथ 8 आयुर्वेदिक सुपर फूड और 21 विटामिन और खनिज होते हैं।
  • इसमें प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स पाए जाते है। इसमें कोई कृत्रिम स्वाद और प्रिर्जवेटिव मौजूद नहीं है।
  • मील रिप्लेसमेंट शेक स्लिम वेट लॉस ड्रिंक के रूप में फायदेमंद है। इससे बार बार भूख लगने की समस्या से मुक्ति मिलती है।
  • इससे शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है, जो मसल्स की मज़बूती बढ़ाता है। इसका सेवन महिलाओं के अलावा पुरूष भी कर सकते हैं।

क्या कहते हैं उपभोक्ता

ग्राहकों के अनुसार इस फूड रिप्लेसमेंट पेय पदार्थ में एक अच्छा स्वाद होता है। वे इसे वजन घटाने के लिए प्रभावी पाते हैं, जिससे उन्हें कैलोरी बर्न करने और आकार में रहने में मदद मिलती है। कई ग्राहक इसे पैसे के लिए एक अच्छा मूल्य मानते हैं, जो प्रोटीन, विटामिन और अन्य पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत प्रदान करते हैं।

क्यों न खरीदें

हांलाकि मूल्य को लेकर लोगों की राय अलग अलग है।

4. बोल्डफिट सुपर विमेन व्हे प्रोटीन पाउडर | कीटो फ्रेंडली | चॉकलेट | 200 ग्राम

बालों, त्वचा और नाखूनों के लिए बोल्डफिट सुपर विमेन व्हे प्रोटीन पाउडर बेहद फायेदमंद साबित होता है। एडिड शुगर से मुक्त इस पाउडर से वजन घटाने में मदद मिलती है। ये कीटो फ्रेंडली उत्पाद चॉकलेट स्वाद में उपलब्ध है। इनकस नियमित सेवन पोस्ट वर्कआउट रूटीन को बेहतर बनाने में मदद करता है।

बोल्डफिट सुपर विमेन व्हे प्रोटीन पाउडर | कीटो फ्रेंडली | चॉकलेट | 200 ग्राम का विवरण

कीटो फ्रेंडली
व्हे प्रोटीन पाउडर
200 ग्राम
चॉकलेट स्वाद
शून्य चीनी

क्यों खरीदें

  • महिलाओं के लिए व्हे प्रोटीन पाउडर एक टोंड बॉडी और चमकदार स्किन को प्रदान करने में मदद करता है।
  • 23 ग्राम शुद्ध शाकाहारी व्हे प्रोटीन पोस्ट वर्कआउट रूटीन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • मांसपेशियों की रिकवरी के लिए एकदम उचित फ्यूल प्रदान करता है। इस लो कैलोरी पाउडर में एडिड शुगर नहीं है
  • महिलाओं को व्हे पाउडर का हर स्कूप स्वास्थ्य और संतुष्टि को बनाए रखने में मदद करता है।

क्या कहते हैं उपभोक्ता

ग्राहक प्रोटीन सप्लीमेंट पाउडर के स्वाद, ऊर्जा स्तर और गुणवत्ता की सराहना करते हैं। उन्हें यह स्वादिष्ट लगता है और यह उनकी फिटनेस दिनचर्या के लिए एक बढ़िया अतिरिक्त है। कई लोग इसकी उच्च प्रोटीन सामग्री, चीनी मुक्त प्रकृति और पैसे के लिए मूल्य की प्रशंसा करते हैं।

क्यों न खरीदें

चॉकलेट फ्लेवर को लेकर लोगो ंकी राय अलग अलग है।

5. प्लिज़ प्लांट फ़िक्स फ़िट और स्लिम स्मूदी | मील रिप्लेसमेंट शेक | चॉकलेट | कम कैलोरी | 350 ग्राम

इस लो कैलोरी स्किम स्मूदी से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। मांसपेशियों को मज़बूती मिलती है और स्किन के टैक्सचर में सुधार आने लगता है। इससे स्वस्थ वजन प्रबंधन और चयापचय को बढ़ाया जा सकता है। प्लिज़ प्लांट फ़िक्स फ़िट और स्लिम स्मूदी का स्वाद चॉकलेटी है, जो कद्दू, तरबूज़ और सूरजमुखी के बीजों से भरपूर हैं।

प्लिज़ प्लांट फ़िक्स फ़िट और स्लिम स्मूदी | मील रिप्लेसमेंट शेक | चॉकलेट | कम कैलोरी | 350 ग्राम का विवरण

स्लिम स्मूदी
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
चयापचय को बढ़ावा
चॉकलेट फ्लेवर
लो कैलेरी
350 ग्राम

क्यों खरीदें

  • स्मूदी भूख को कम करने में मदद करती है और गैस या सूजन से निपटने में फायदा पहुंचाती है।
  • हेल्दी व प्राकृतिक स्वाद शाकाहारी शेक पौष्टिक होने के साथ साथ खाने में भी स्वादिष्ट है।
  • इसमें विटामिन, मिनरल, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के उच्च स्पेक्ट्रम के साथ स्मूदी आपको अंदर से स्वस्थ रखने में फायदेमंद है।
  • इससे प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने लगता है।

क्या कहते हैं उपभोक्ता

ग्राहकों को यह मील रिप्लेसमेंट बेवरेज वजन घटाने के लिए एक अच्छा मूल्य और प्रभावी लगता है। उनका कहना है कि यह उन्हें घंटों तक भरा रखता है और स्वस्थ चयापचय का समर्थन करता है।

क्यों न खरीदें

हालांकि, स्वाद को लेकर राय अलग अलग हैं।

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
ज्योति सोही

लंबे समय तक प्रिंट और टीवी के लिए काम कर चुकी ज्योति सोही अब डिजिटल कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। ब्यूटी, फूड्स, वेलनेस और रिलेशनशिप उनके पसंदीदा ज़ोनर हैं।

अगला लेख