तोरी, तोरई या तुरई शायद ही किसी को पसन्द हो, सादी बोरिंग सी सब्जी। घर में बन भी जाये तो हम सभी नखरे करने लगते हैं। माना कि यह सब्जी बहुत स्वादिष्ट नहीं हो सकती, लेकिन यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए आपको अपने आहार में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।
हम आपको बताएंगे क्यों तोरई आपके आहार का हिस्सा होनी चाहिये ताकि आप यह पांच फायदे पा सकें।
यकीन नहीं हो रहा? जो सब्जी आप खाने से बचती थीं, वह आपके वेट लॉस को बढ़ावा देती है। तोरी में कैलोरी कम होती हैं और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। यह आपका पेट लम्बे समय तक भरती है और कैलोरी काउंट भी नहीं बढ़ाती। पेट कम करने के लिए भी तोरी मददगार है।
यह तोरी का एक और चमत्कारी फायदा है। तोरी इंसुलिन को नियंत्रित करती है, जिससे खून में शुगर लेवल भी संतुलित रहता है। तोरी में पेप्टाइड और एल्कलॉइड होते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है। इससे शरीर में शुगर लेवल एकदम से बढ़ता नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे अब्सॉर्ब होता है।
अक्सर लिवर इंफेक्शन या पेट में कीड़े हो जाते हैं, तो कारण है इंफ्लामेशन और कमजोर इम्युनिटी। चिंता की बात नहीं है, क्योंकि तोरी आपकी इन समस्याओं को दूर कर सकती है। तोरी में विटामिन सी, आयरन, मैग्नीशियम, थियामिन, रिबोफ्लेविन और जिंक होता है जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाता है। यही नहीं तोरी इंफ्लामेशन को कम करने में भी कारगर है।
यह चिंता की बात है कि आजकल हर दूसरी महिला एनीमिया की शिकार है। एनीमिया यानी आयरन की कमी जिसके कारण खून में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है। एनीमिया में थकान और कमजोरी हर वक्त रहती है। दरसल आयरन शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने का काम करता है। आरबीसी के लिए विटामिन बी12 की भी आवश्यकता होती है।
तोरी विटामिन बी12 का महत्वपूर्ण स्रोत है, जो आपको एनीमिया से बचाती है।
क्या आप जानती हैं कि आपके चेहरे पर नजर आने वाली अधिकतर समस्याओं का कारण आपका पेट होता है। पेट खराब होने पर चेहरे पर दाने, मुंहांसे, बेजान त्वचा इत्यादि समस्या होती हैं।
पेट के लिए तोरी बहुत फायदेमंद है। हफ्ते में दो बार तोरी खाने से पेट साफ रहता है और चेहरे पर कोई स्किन प्रॉब्लम नहीं होती। दो से तीन हफ्तों में आपको यह फर्क खुद नजर आएगा।
तो अब जब आप जानती हैं कि तोरी कितनी फायदेमंद है, तो तोरी को अपनी डाइट में शामिल करें और लाभ उठाएं।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।