लॉग इन

सफेद पेठे के जूस के साथ करें अपनी बॉडी काे डिटॉक्स, यहां हैं इसके और भी फायदे

क्या आप अभी तक पोषक तत्वों से भरपूर सफेद पेठे के गुणों से अनजान हैं। तो एक्सपर्ट से जानें ऐश ग्राउंड जूस से होने वाले इन 5 स्वास्थ्य लाभों के बारे में।
इस आसान स्टेप्स के साथ तैयार करें सफेद पेठे का जूस. चित्र शटरस्टॉक।
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 20 Jul 2022, 13:43 pm IST
ऐप खोलें

आमतौर पर सफेद पेठा यानी ऐश गॉर्ड, वैक्स लौकी या सफेद कद्दू के नाम से जाना जाता है। धीरे-धीरे यह गर्मियों में खाई जाने वाली लोकप्रिय सब्जियों में भी शामिल होता जा रहा है। इस सब्जी के अपने ही कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। वहीं दिन-प्रतिदिन इसके फायदों को लेकर लोग जागरूक और इच्छुक नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं लौकी का प्रयोग आयुर्वेद में दवाइयों को बनाने में भी होता है। इसलिए आज हम ले आए हैं सफेद पेठे के जूस (Ash gourd juice benefits) के बारे में सारी जानकारी। जानिए ये कैसे आपकी बॉडी को डिटॉक्स कर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

इस सब्जी के सफेद रंग के कारण इसे ऐश और वैक्स गॉर्ड भी कहते हैं। इसका स्वाद खीरे के समान होता है और यह खाने में बिल्कुल भी कड़वा नहीं होता। इस सब्जी को आसानी से अपने दैनिक आहार में शामिल किया जा सकता है। वहीं यह बच्चो के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

इस साल की शुरुआत में फैशन डिजाइनर एंड एक्ट्रेस मसाबा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लौकी जूस के फायदे के बारे में बताया था। वहीं हेल्थ शॉट्स ने सफेद पेठे के जूस से होने वाले स्वास्थ्य लाभों की जानकारी के लिए पोषण विशेषज्ञ कविता देवगन से बातचीत की। तो चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं, किस तरह यह सेहत के लिए चमत्कारी हो सकता है।

हेल्दी है सफ़ेद फैठे का जूस. चित्र शटरस्टॉक।

यहां जानें सफेद पेठा और ऐश ग्राउंड जूस के स्वास्थ्य लाभ

1. शरीर को ठंडा रखें

सफेद पेठा और इसका जूस शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसलिए यह गर्मियों में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। कविता देवगन कहती हैं कि गर्मियों के मौसम में पाए जाने वॉलपेपर सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है इसका सेवन गर्मियों के मौसम में ही करें बढ़ती ठंड में इस से परहेज रखना ही उचित रहेगा।

वहीं इसकी तासीर ठंडी होती है। तो इसे खाली पेट खाना कुछ लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। लौकी को नियमित आहार में शामिल करने से पहले शरीर पर इसके प्रभाव को सुनिश्चित कर लेना जरूरी है।

2. बॉडी डिटॉक्स करे

कई तरह के महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर सफेद पेठे में कैलोरी की एक सीमित मात्रा मौजूद होती है। वहीं इस सब्जी में 96% प्रतिशत पानी होता है। इसलिए यह शरीर को डिटॉक्सिफाई कर वेट लॉस को प्रमोट करता है। इसके साथ ही यह फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। जो बवासीर जैसी समस्याओं से निजात पाने में मदद करता हैं।

3. एनीमिया से राहत दिलाए

सफेद पेठा आयरन का एक अच्छा स्रोत होता है। इसलिए इसका सेवन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करने में मदद करता है। वहीं यह सब्जी रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन को भी इन्हेंस करती है। जो एनीमिया जैसी समस्या से लड़ने में आपकी मदद कर सकते हैं।

4. एसिडिटी की समस्या में कारगर

ऐश ग्राउंड शरीर से जुड़े एक निश्चित लक्ष्य को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है। इसका जूस या इसे अन्य तरीकों से लेने से भी शरीर में एसिड प्रोडक्शन कम होता है। यदि आप नियमित रूप से एसिडिटी की समस्या से परेशान रहती हैं, तो सफेद पेठा आपके लिए बिल्कुल एक सेवियर की तरह काम करेगा।

एसिडिटी में कारगर होता है सफ़ेद पेठा। चित्र शटरस्टॉक।

5. वाटर रिटेंशन से छुटकारा पाने में मददगार

सफेद पेठा में काफी ज्यादा पानी मौजूद होता है यह बार-बार हमारे शरीर में यूरिन प्रोडक्शन करने करते हैं। यह हमारे शरीर से एक्सेस वाटर और सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है। यदि आप में से किसी को भी पैर और हाथ में सूजन रहती है, तो यह आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।

ऐश ग्राउंड एक ऐसी सब्जी है जिसे कई प्रकार के व्यंजनों को बनाने में प्रयोग किया जाता है। आप इसे कच्चा खा सकते हैं, इसके साथ ही लौकी का रायता काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इसे कंज्यूम करने का सबसे आसान तरीका है जूस तैयार करना। वहीं इसे खाली पेट खाने से आप पूरे दिन उर्जा से भरपूर रहेंगी।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

इन आसान स्टेप्स के साथ तैयार करें सफेद पेठे का जूस

सबसे पहले इसे छिल कर इसके बीज निकाल लें। फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें और जूसर या ब्लेंडर में डाल दें।

इसे तब तक ब्लेंड करती रहें जब तक यह एक स्मूद टेंशन न ले ले। ध्यान रखें की ब्लेंड करते वक़्त इसमें पानी न डालें।

अब इसका रस निकालने के लिए मलमल या सूती कपड़ा लें और तैयार की गई स्मूदी को उसमें डाल कर कपड़े को अच्छी तरह निचोड़ें।

इस जूस में बिना कुछ मिलाएं सादे रूप में पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। परंतु स्वाद बढ़ाने के लिए नारियल पानी, नमक और नींबू को ऐड कर सकती हैं। वहीं भूलकर भी सफेद पेठे के जूस में चीनी न मिलाएं।

यह भी पढ़ें : एक ही अवधि में क्या कोई महिला दो बार प्रेगनेंट हो सकती है? एक्सपर्ट का जवाब है ‘हां’ 

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख