पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

Vegan protein shakes : बिना प्रोटीन पाउडर के घर पर बनाएं ये 4 हाई प्रोटीन शेक्स, हम बता रहे हैं रेसिपी और फायदे

कोई भी व्यक्ति नौ जरूरी अमीनो एसिड के बिना जीवित नहीं रह सकता। प्रोटीन हड्डियों और शरीर के ऊतकों, जैसे मांसपेशियों के निर्माण के लिए आवश्यक है, लेकिन प्रोटीन इससे कहीं अधिक काम करता है
Published On: 7 Jul 2024, 10:00 am IST
प्रोटीन व्यावहारिक रूप से कोशिका की हर प्रक्रिया में भाग लेता है। चित्र- अडोबी स्टॉक
Preparation Time 10 mins
Cook Time 05 mins
Total Time 15 mins
Serves 02

प्रोटीन शेक जिम फ्रिक लोगों की मसल्स बनाने के लिए पहली पसंद होती है। लेकिन कई लोगोंं को प्रोटीन पाइिडर वाले शेक पीना पसंद नहीं होता है। अगर खाने में प्रोटीन लेने की बात करें तो उसमें अंडे और चिकन पहले विकल्प के रूप में देखे जाते है। ऐसे में उन लोगों को लिए ये एक बड़ी समस्या हो जाती है जो लोग शाकाहारी है। उनके लिए अपने प्रेटीन इनटेक को बढ़ाना काफी कठिन हो जाता है। तो चलिए आज आपको कुछ वेज प्रोटीन शेक (Veg protein shake) के बारे में जानकारी देते है।

हममें से कुछ लोगों में प्रोटीन (protein) की कमी भी होती है। लेकिन अगर आपको प्रोटीन इनटेक पूरा करने के लिए कुछ खाना पसंद नहीं है तो आप उसके लिए स्मूदी भी ले सकते है। यह फलों और सब्जियों से बनता है जिसके बाद ये एक स्वादिष्ट ड्रिंक बन जाता है। हाई-प्रोटीन स्मूदी रेसिपी आपके आहार में प्रोटीन का एक शानदार तरीका है।

प्रोटीन हड्डियों और शरीर के ऊतकों, जैसे मांसपेशियों के निर्माण के लिए आवश्यक है। चित्र: शटरस्टॉक

प्रोटीन आपके लिए क्यों जरूरी है (importance of protein)

कोई भी व्यक्ति नौ जरूरी अमीनो एसिड (amino acid) के बिना जीवित नहीं रह सकता। प्रोटीन हड्डियों और शरीर के ऊतकों, जैसे मांसपेशियों के निर्माण के लिए आवश्यक है, लेकिन प्रोटीन इससे कहीं अधिक काम करता है।

प्रोटीन व्यावहारिक रूप से कोशिका की हर प्रक्रिया में भाग लेता है। यह मेटाबॉलिज्म, इम्यून सिस्टम में एक भूमिका निभाता है, प्रोटीन ऊर्जा का स्रोत प्रदान करता है, सेलुलर मरम्मत में सहायता करता है, रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है, और बहुत शरीर में बहुत चीजों में मदद करने में काम करता है।

घर पर बनाएंं वेज प्रोटीन शेक (natural protein shake at home)

1. ग्रीक योगर्ट और बनाना प्रोटीन शेक

ग्रीक योगर्ट 1 कप
1 केला
पीनट बटर 1 बड़ा चम्मच
दूध 1 कप
शहद 1 चम्मच
बर्फ

ऐसे बनाएं ग्रीक योगर्ट और बनाना प्रोटीन शेक

  1. ग्रीक योगर्ट, केला, पीनट बटर, दूध और शहद को ब्लेंडर में मिलाएं।
  2. जब तक मिश्रण चिकना और मलाईदार न हो जाए, तब तक ब्लेंड करें।
  3. बर्फ के टुकड़े डालें और फिर से ब्लेंड करें जब तक कि शेक आपकी इच्छा के अनुसार पतला न होजाए।
  4. एक गिलास में डालें और अपनी पसंद की टॉपिंग के साथ इसका आनंद लेंं।

2. आल्मंड बटर और ओट प्रोटीन शेक

रोल्ड ओट्स 1/2 कप
बादाम मक्खन 1 बड़ा चम्मच
1 केला
बादाम का दूध 1 कप
वेनिला एक्सट्रैक्ट 1 चम्मच
बर्फ

ऐसे बनाएं आल्मंड बटर और ओट प्रोटीन शेक

  1. रोल्ड ओट्स, बादाम मक्खन, केला, बादाम का दूध और वेनिला एक्सट्रैक्ट को ब्लेंडर में अच्छे से पीस लें।
  2. चिकना होने तक ब्लेंड करें और ओट्स पूरी तरह से मिल जाएं।
  3. बर्फ के टुकड़े डालें और अच्छी तरह मिक्स होने और ठंडा होने तक फिर से ब्लेंड करें।

3. पालक और एवोकाडो प्रोटीन शेक

पालक के पत्ते 1 कप
एवोकाडो 1/2
1 केला
नारियल का दूध 1 कप
चम्मच चिया बीज 1 बड़ा
बर्फ

ऐसे बनाएं पालक और एवोकाडो प्रोटीन शेक

  1. पालक के पत्ते, एवोकाडो, केला, नारियल का दूध और चिया बीज को ब्लेंडर में अच्छे से मिक्स कर लें।
  2. जब तक मिश्रण चिकना और क्रीमी न हो जाए, तब तक ब्लेंड करें।
  3. बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा होने तक फिर से ब्लेंड करें।
  4. एक गिलास में डालें और तुरंत इसे पिएं।
हाई-प्रोटीन स्मूदी रेसिपी आपके आहार में प्रोटीन का एक शानदार तरीका है। चित्र- अडोबी स्टॉक

4. पीनट बटर और एप्पल प्रोटीन शेक

1 सेब
पीनट बटर 1 बड़ा चम्मच
ग्रीक दही 1 कप
दूध 1 कप
दालचीनी 1 चम्मच
बर्फ

ऐसे बनाएं पीनट बटर और एप्पल प्रोटीन शेक

  1. कटा हुआ सेब, पीनट बटर, ग्रीक दही, दूध और दालचीनी को ब्लेंडर में डाल कर पीस लें।
  2. चिकना और अच्छी तरह से मिक्स होने तक ब्लेंड करें।
  3. बर्फ के टुकड़े डालें और शेक के ठंडा होने तक फिर से ब्लेंड करें।
  4. इसे सर्व करें और ठंडा ही इस आनंद लें।

ये भी पढ़े- क्यों ज्यादातर लोग सेक्स टाइम बढ़ाने के नुस्खे ढूंढते हैं? जानिए क्या है इसका नेचुरल तरीका

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख