scorecardresearch

क्या आपका स्टूल बयां करता है आपकी सेहत का हाल, जानें एक्सपर्ट से

आपका स्वास्थ ठीक है या नही इसका संकेत आपके मल त्याग से भी पता चलता है। चलिए जानते है आपका मल त्याग आपके स्वास्थ के बारे में कैसे बताता है।
Updated On: 5 Sep 2023, 12:59 pm IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
apka poop apke health ke baare mei bata sakta hai
आपका मल आपके पाचन स्वास्थ्य और पूरे स्वास्थय के बारे में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी दे सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

मल त्याग आपके स्वास्थ के लिए बहुत अच्छा है। अगर आगर आप नियमित रूप से मल का त्याग कर रहे है तो ये संकेत होता है कि आपका पाचन स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन अगर आप नियमित रूप से मल त्याग नही करते है या आपका मल बहुत अधिक टाइट है या बदबू दार है या उसका रंग बहुत अधिक डार्क है इसका मतलब है कि आपके पाचन तंत्र में कुछ गड़बड़ है और आपका पाचन ठीक तरह से काम नही कर रहा है।

आपका मल आपके पाचन स्वास्थ्य और पूरे स्वास्थय के बारे में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी दे सकता है। आपके मल के रंग, स्थिरता, आवृत्ति और अन्य विशेषताओं में परिवर्तन विभिन्न पाचन समस्याओं या सामान्य स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का संकेत दे सकते हैं।

इस पर जायादा जानकारी दी न्यूट्रिनिस्ट अंबिका दत्त ने, अंबिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है।

चलिए जानते है कैसे आपका मल आपके पाचन तंत्र में बारे में जानकारी देता है

मल का रंग

आपके मल का रंग आपके आहार और आपका पाचन तंत्र कितनी अच्छी तरह काम कर रहा है, इसके बारे में जानकारी दे सकता है।

भूरा– इस रंग का मल सबसे आम है और इस रंग का मल आपके पाचन के बारे में बताता है कि वह बिल्कुल ठीक तरह से काम कर रहा है। भूरे रंग का मल आपके मल त्याग के नियमित होने का संकेत है।

poop ka rang bhi digestive health ke bare mei batata hai
पीले रंग का मल बताता है कि आपने अपने आहार में बहुत वसा का सेवन किया है। चित्र- अडोबी स्टॉक

पीला– पीले रंग का मल बताता है कि आपने अपने आहार में बहुत वसा का सेवन किया है या बाहार का तला हुआ खाना खाया है। जो आपके शरीर में अवशोषित नहीं हो पाया है।

काला– काला मल गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रक्तस्राव या आयरन सप्लीमेंट जैसी कुछ दवाओं के सेवन का संकेत हो सकता है। यदि आपको मल काला दिखाई दे तो आपको अपने डॉक्टर से इसके बारे में सलाह लेने की जरूरत है।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

लाल– लाल मल निचले गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संबंधी मार्ग में रक्तस्राव का संकेत दे सकता है। मल में ताजा खून बवासीर या अन्य समस्याओं का संकेत हो सकता है।

मल की स्थिरता

आपके मल की स्थिरता इस बात की जानकारी दे सकती है कि आपका पाचन तंत्र पानी और पोषक तत्वों को कितनी अच्छी तरह अवशोषित कर रहा है। सामान्य मल स्थिरता आमतौर पर नरम और गठित होती है। असामान्यताओं में दस्त (ढीला और पानी जैसा) या कब्ज (कठिन और निकलना मुश्किल) जैसा मल हो सकता हैं।

कब्ज सबसे खराब स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। चित्र : शटरस्टॉक
पूप का रंग गहरा हरा होना सामान्य बात है। चित्र : शटरस्टॉक

मल त्याग की संख्या

नियमित मल त्याग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में भिन्न हो सकता है। कुछ लोगों को दिन में कई बार मल त्याग करना पड़ता है, जबकि अन्य को कम बार मल त्याग करना पड़ता है। आपकी सामान्य मल त्याग आदतों में महत्वपूर्ण परिवर्तन पाचन समस्याओं का संकेत हो सकता है।

अधिकांश लोग दिन में एक बार मलत्याग करते हैं, हालांकि अन्य लोग हर दूसरे दिन या दिन में तीन बार तक मलत्याग कर सकते हैं। कम से कम, एक व्यक्ति को प्रति सप्ताह तीन बार मल त्याग करना चाहिए।

मल का आकार

सामान्य मल आमतौर पर सॉसेज के आकार का होता है और इसका व्यास लगभग 1-2 इंच होता है। आपके मल के आकार में परिवर्तन रेक्टम या मलाशय के संकुचन जैसी समस्याओं का संकेत दे सकता है।

अगर आपको बहुत पतला मल हो रहा है तो ये दस्ता का संकेत है कि आपका पाचन तंत्र खराब हो चुका है जिसमें कारण शरीर खाने से पानी अवशोषित नही कर पा रहा है जिससे मल पतला हो गया है। यदि आपको कठोर मल हो रहा है तो आपको कब्ज है जिसकी वजह से आपको मल त्याग में दक्कत है। कब्ज को दूर करने के लिए अधिक मात्रा में फाइबर का सेवन करें।

ये भी पढ़े- बॉडी के एक्स्ट्रा पाउंड्स कम करना है, तो ये 6 टिप्स आ सकते हैं आपके काम

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
संध्या सिंह
संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं।

अगला लेख