जब किसी भी बीमारी से उबरने की बात आती है तब हमेशा हेल्थ एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स हरी सब्जियां और ताज़े फल खाने की सलाह देते हैं। सभी प्रकार कि सब्जियों, दालों और फल में पोषक तत्वों कि सही मात्रा होती है। यह न केवल हमें किसी भी बीमारी से उबरने में मदद कर सकते हैं, बल्कि कई बीमारियों के जोखिम से भी बचा सकते हैं।
अब ताक आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं शाकाहारी भोजन की। क्या आप जानते हैं कि दुनिया की लगभग 10% आबादी शाकाहारी है, और भारत में प्रति व्यक्ति मांस की खपत दुनिया में सबसे कम है? तो क्या आपको भी वेजिटेरियन खाना सबसे ज़्यादा पसंद है और आप खुद भी एक वेजिटेरियन हैं?
तो आइये अपने वेजिटेरियन होने को सेलिब्रेट करें क्योंकि 1 अक्टूबर को, हर साल वर्ल्ड वेजिटेरियन डे (World Vegetarian Day 2022) के रूप में मनाया जाता है। जानिए इस दिवस के बारे में सब कुछ।
1977 में नॉर्थ अमेरिकन वेजिटेरियन सोसाइटी द्वारा स्थापित और 1978 में इंटरनेशनल वेजिटेरियन यूनियन द्वारा समर्थित, विश्व शाकाहारी दिवस प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। यह दिवस पर्यावरण, स्वास्थ्य और मानवीय लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करता है।
1800 के दशक के मध्य में ‘शाकाहारी’ शब्द के लोकप्रिय होने से पहले ‘वेजिटेरियन’ को अक्सर पाइथागोरस आहार के रूप में जाना जाता था। प्राचीन यूनानी दार्शनिक और गणितज्ञ पाइथागोरस आहार के शुरुआती समर्थक थे, इसलिए इसका नाम उनके नाम पर रखा गया।
फिर 1960 के दशक में यह अमेरिका और ब्रिटेन में वेजिटेरियन खाने के बारे में जागरूकता बढ़ने लगी जिसके कारण उत्तर अमेरिकी वेजिटेरियन सोसाइटी ने 1977 में 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस के रूप में स्थापित किया। क्योंकि शाकाहारी भोजन न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए बेहतर है बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर था।
शाकाहारी आहार सब्जियों, बीज, फलियां, फल, नट्स और अनाज पर केंद्रित होता है। इसमें अंडे, डेयरी और शहद जैसे पशु उत्पाद भी शामिल होते हैं, जो किसी जानवर की मृत्यु या उसके मांस की खपत के बिना प्राप्त किए जाते हैं।
विश्व शाकाहारी दिवस लोगों को पशु उत्पादों को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पर्यावरणीय विचारों, पशु कल्याण और व्यक्तिगत स्वास्थ्य लाभों पर जोर देने के लिए मनाया जाता है। शाकाहारी भोजन पर हुये कई अध्ययनों में यह साबित हुआ है कि यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
यह दिन जानवरों के जीवन को बचाने और पृथ्वी को संरक्षित करने में मदद करने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए भी मनाया जाता है।
1. वेजिटेरियन डाइट एक हाई फाइबर डाइट है और एनसीबीआई द्वारा किए गए एक शोध के अनुसार फाइबर का सेवन गट हेल्थ को बनाए रखने के लिए सबसे सही है। इससे कब्ज, पेट दर्द, और भारीपन, जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।
2. अमेरिका की लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी में हुये एक शोध के अनुसार शाकाहारी भोजन न सिर्फ आपको स्वस्थ रखता है बल्कि आपकी उम्र भी बढ़ा सकता है।
3. कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज़, हृदय रोग और मोटापा – वेजिटेरियन डाइट आपको इन सभी जानलेवा बीमारियों के जोखिम से बचा सकती है।
4. त्वचा की चमक और बालों की मजबूती बनाए रखने के लिए भी वेजिटेरियन डाइट बिल्कुल सही है।
अब जब वेजिटेरियन खाने की बात हो रही तो नॉन वेज डाइट के बारे में बात न हो, यह नहीं हो सकता। तो चलिये शाकाहार और मांसाहार से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों (Fun facts about being a vegetarian) के बारे में जानते हैं।
मांस उत्पादन के लिए वर्तमान में पशुओं को खिलाए जा रहे अनाज से 1.3 बिलियन लोगों को खिलाया जा सकता है।
चीनी लोग (मुख्य रूप से शाकाहारी भोजन पर रहने वाले) अमेरिकियों की तुलना में 20% अधिक कैलोरी का उपभोग करते हैं, लेकिन अमेरिकी 20% अधिक मोटे होते हैं।
1 कैलोरी मांस का उत्पादन करने में 60 कैलोरी तेल लगता है।
80% फ़ूड पॉइज़निंग इन्फेक्टेड मीट खाने के कारण होती है।
यह भी पढ़ें ; शाम तक एनर्जी डाउन होने लगती है, तो आजमांए इंस्टेंट एनर्जी देने वाले ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स