scorecardresearch

दांत और पेट दोनों खराब कर रहे हैं टेस्टी लगने वाले ये 4 फूड्स, जानिए जंक फूड के साइड इफेक्ट

अगर आप भी अपनी व्यस्तता के चलते हर रोज कोल्ड ड्रिंक्स और जंक फूड पर निर्भर हैं, तो सावधान हो जाएं। ये आपकी सेहत को धीरे-धीरे खोखला बना रहे हैं।
Published On: 4 May 2023, 08:28 pm IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
food
फास्ट फूड का सेवन करना हेल्थ के साथ स्किन को नुकसान पहुंचाता है। चित्र- शटर स्टॉक

शरीर को हानि पहुंचाने वाले सामान के साथ लाभ देने वाले आइटम बाजार में खूब बिकते हैं। ऐसे पैक्ड फूड हमारे घरों की अलमारी में सजा कर रखा जाता है। जिसे हम बड़े चाव के खाते भी हैं, हम यह जान रहे होते हैं कि हमारे सेहत के लिए इन चीज़ों का सेवन हानिकारक है। यह आइटम हमारे शरीर के लिए एक दिन की समस्या नहीं बल्कि आजीवन समस्य बन सकता है। अधिक मात्रा में ऐसे आइटम के सेवन से लिवर, किडनी सहित शरीर के अन्य जरूरी अंग भी प्रभावित होते हैं। यहां हम उन फूड्स के साइड इफेक्ट्स (junk food side effects) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बिजी लाइफस्टाइल में आपने अपना दोस्त समझ लिया है।

यह भी पढ़ें Hypercalcemia : कैल्शियम की अधिक मात्रा भी पहुंचा सकती है ब्रेन और गट हेल्थ को नुकसान, एक्सपर्ट बता रहे हैं कैसे

जानिए आपकी सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाते हैं फास्ट फूड

1 कोल्ड ड्रिंक

अनुभव कहते हैं मार्केट में तमाम तरीके की कोल्ड ड्रिंक अलग-अलग ब्रांड की मौजूद हैं। जिसे गर्मियों के मौसम में लोग ज्यादा से ज्यादा पीते हैं। पीने से पहले लोगों को जान ले चाहिए की सेहत के लिए कोल्ड ड्रिंक पीना कितना फायदेमंद है।
इसके सेवन से लिवर, किडनी, दांत, ऑस्टियोपोरोसिस, डिप्रेशन, दिल से संबंधित बीमारी आदि का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा इसके अधिक सेवन से बॉडी में शुगर की मात्रा भी अधिक होने लगती है। यह भी बीमारी की वजह बन सकता है। इससे बचाव के लिए सीमित सेवन करें या पूरी तरह बंद ही कर दें।

heart care karein
दिल हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। चित्र : शटरस्टॉक

2 हॉट डॉग

डाइटीशियन के अनुसार इस डिश को विदेश की कंपनी ने बनाना शरू किया था। हॉट डॉग का सेवन आपने न किया हो ऐसा संभव नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है इसका सेवन करने शरीर को हानि कितनी होती है।
अनुभव बताते हैं कि खासतौर से नॉन वेज हॉट डॉग और भी ज्यादा नुकसानदेह होते हैं। इनमें मांस के साथ आने वाले कुछ हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। जो समय के साथ बढ़ते जाते हैं। यह हमारे पेट और लंग्स दोनों को नुकसान पहुंचाता है। फिर भी लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसके सेवन से बॉडी को नुकसान होता है। इसका सेवन कम कर परिवार और खुद को सेफ करें।

3 पैक्ड सैंडविच

सैंडविच को विदेशी कई कंपनी बनाती हैं। ऐसा भी नहीं है कि कंपनी स्वाद के मामले में कोई समझौता करती हों। स्वाद बिल्कुल बेहतरीन होगा। जिससे आपका मन ज्यादा से ज्यादा खाने को करेगा। लेकिन इसका सेवन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, यह भी ज्ञात होना चाहिए। पेट में इसे समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ब्रेकफास्ट में इसका हर रोज सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है।

4 कृत्रिम पनीर

दुनिया में जितनी जनसंख्या है, उसके मुताबिक तो दूध का उत्तपादन बहुत कम है। ऐसे में लाज़मी है कि शुद्ध पनीर बाजार में मौजूद हो इसकी कोई गारंटी भी नहीं है। पनीर जिस तहर पैक किया जाता है, प्रतीत होता है बिल्कुल ताजा है। मगर इसमें ट्रांस फैट, प्रिजर्वेटिव, वनस्पति तेल होता है। यह हमारी बॉडी के लिए सही नहीं है।
शरीर को नकली सामग्री स्वस्थ नहीं बना सकती है। शरीर को सही रखने के लिए जरूरी है कि बगैर मिलावट के तैयार हुई चीज का सेवन करें।

paneer aur cheese ke beech antar
जानिए पीनर खाने से आपकी सेहत को क्या नुकसान हो सकता है
। चित्र : शटरस्टॉक

फास्ट फूड से ज्यादा बेहतर है घर का बना खाना

आहार विशेषज्ञ अनुभव सक्सेना कहते हैं, “फास्ट फूड की दुनिया बहुत बड़ी हो चुकी है। और घरेलू आइटम को लोग कम खाना पसंद करते हैं। जबकि बाजार में बिकने वाले आइटम हमारी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। घरेलू आइटम से सेहत को नुकसान नहीं पहुंचता है। संतुलित और पोष्टिक भोजन करने से सेहत हष्ट-पुष्ट रहती है। बीमारी भी पास नहीं आती। शरीर को फिट रखने के लिए पोष्टिक आहार का सेवन करें।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

यह भी पढ़ें मलाई बनाने के लिए दूध में मिलाया जा रहा है यूरिया, जानिए आप घर पर कैसे कर सकती हैं दूध की शुद्धता की जांच

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
सुमित कुमार द्विवेदी
सुमित कुमार द्विवेदी

कानपुर के नारायणा कॉलेज से मास कम्युनिकेशन करने के बाद से सुमित कुमार द्विवेदी हेल्थ, वेलनेस और पोषण संबंधी विषयों पर काम कर रहे हैं।

अगला लेख