पर्सनलाइज्ड कंटेंट, डेली न्यूजलैटरससाइन अप

61 की उम्र में भी नीता अंबानी दिखती हैं शानदार, महिला दिवस पर साझा किया अपना फिटनेस रुटीन

नीता अंबानी भारत की उन सर्वाधिक चर्चित महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें लोग फॉलो करना चाहते हैं। नीता अंबानी की पहचान सिर्फ उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी की रूप में ही नहीं है। बल्कि वे अपनी मीडिया प्रजेंस, सोशल सर्कल, फैमिली पार्टीज, बिजनेस और सोशल वर्क के कारण भी चर्चा में रहती हैं।
Updated On: 8 Mar 2025, 06:56 pm IST
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नीता अंबानी ने अपना फिटनेस वीडियो साझा किया है। चित्र : सोशल मीडिया

नीता अंबानी की पहचान सिर्फ उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी की रूप में ही नहीं है। बल्कि वे अपनी मीडिया प्रजेंस, सोशल सर्कल, फैमिली पार्टीज, बिजनेस और सोशल वर्क के कारण भी चर्चा में रहती हैं। उनके लुक, उनकी फिटनेस बहुत सारी महिलाओं को आकर्षित करती है। हाल ही में एक फिटनेस कम्युनिटी की एनिवर्सरी पर उन्होंने अपना फिटनेस रुटीन (Nita Ambani Fitness) साझा किया है। सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में वे अपने पूरे फिटनेस रुटीन के बारे में बता रही हैं। अगर आप भी बढ़ती उम्र के बावजूद अपनी फिटनेस मेंटेन करना चाहती हैं, तो नीता अंबानी का फिटनेस रूटीन आपके लिए प्रेरक हो सकता है।

देश की चर्चित महिला हैं नीता अंबानी 

1 नवंबर 1964 मुंबई के एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मी नीता अंबानी इस समय देश की सर्वाधिक चर्चित महिला हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्री के सोशल और चेरिटेबल प्रोजेक्ट्स देखती हैं। इसके साथ ही वे रिलायंस इंडस्ट्रीय और यूएन के एड्स इनिशिएटिव का भी हिस्सा हैं। आईपीएल की टीम मुंबई इंडियन्स की मालकिन नीता अंबानी अकसर मीडिया में छाई रहती हैं। इसकी वजह उनके बड़े परिवार से होना ही नहीं, बल्कि उनके लुक्स और फिटनेस भी रहती है।

सप्ताह में 5-6 दिन एक्सरसाइज करती हैं नीता अंबानी । चित्र : एचटी

कॉलेज टाइम में स्टेज परफॉर्मेंस में हिस्सा लेती रहीं नीता अंबानी भरतनाट्यम में भी प्रशिक्षित हैं। अलग-अलग साक्षात्कारों में उन्होंने नृत्य को भी अपनी फिटनेस का श्रेय दिया है। मगर हाल ही में उन्होंने एक फिटनेस कम्युनिटी की वर्षगांठ के अवसर पर अपने फिटनेस रूटीन (Nita Ambani Fitness) के बारे में बात करते हुए एक वीडियो साझा किया है।

61 की उम्र में भी फिट हैं नीता अंबानी

नीता अंबानी भारत की उन सर्वाधिक चर्चित महिलाओं में से एक हैं, जिन्हें लोग फॉलो करना चाहते हैं। अंबानी परिवार की सर्वाधिक फिट और आकर्षक महिला के तौर पर उनका नाम लिया जा सकता है। ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी, अपने तीनों बच्चों की शादियों में उनकी प्रजेंस ही सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित कर रही थी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और फिटनेस कम्युनिटी की वर्षगांठ के अवसर पर उन्होंने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे हल्के गुलाबी रंग के सोबर कपड़ों में जिम में अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज (Nita Ambani Fitness) करती नजर आ रही हैं।

क्या है नीता अंबानी का फिटनेस रुटीन

अकसर 50 और 60 की उम्र तक पहुंचते महिलाएं अपनी मांसपेशियां और हड्डियों की ताकत खो देती हैं। इसकी एक वजह बढ़ती उम्र हैं, तो वही हॉर्माेनल बदलाव और अपने प्रति दिलचस्पी खो देना भी एक कारण है। 61 वर्षीय नीता अंबानी ऐसी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं, जो अपनी फिटनेस को अभी तक प्राथमिकता पर नहीं रख पा रही हैं।

फिटनेस उनके लिए मन की शांति भी है। चित्र : साेशल मीडिया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी वीडियो (Nita Ambani Fitness) में नीता अंबानी कहती हैं कि खुद से प्यार करने और खुद को मजबूत बनाने का सबसे अच्छा तरीका अपनी फिटनेस पर ध्यान देना है। वे सप्ताह में 5 से 6 दिन एक्सरसाइज करती हैं। एक्सरसाइज का हर दिन शरीर के एक खास हिस्से की एक्सरसाइज के लिए तय है। जिसमें लेग डे उनका फेवरिट है।

फिटनेस वीडियाे में वे लेग, हैंड और चेस्ट की एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। वहीं शरीर के संतुलन के लिए वे बोसू बॉल पर भी एक्सरसाइज कर रही हैं। जो संतुलन बनाने के साथ-साथ फोकस बनाए रखने में भी मददगार है।

30 मिनट, 4 दिन हैं जरूरी

महिलाओं को अपनी सेहत और फिटनेस (Nita Ambani Fitness) को प्राथमिकता पर लाने का संदेश देते हुए नीता अंबानी कहती हैं कि अगर 61 की उम्र में मैं फिटनेस मेंटेन कर सकती हूं, तो आप क्यों नहीं। किसी भी तरह की एक्सरसाइज के लिए सप्ताह में कम से कम 4 दिन और हर दिन न्यूनतम 30 मिनट जरूर निकालें। क्योंकि फिट रहना है मजबूती की ओर एक कदम है।

यह भी पढ़ें – संतरा खाकर वजन कम करना है, तो इन 5 तरह से करें इसका सेवन

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

लेखक के बारे में
योगिता यादव

कंटेंट हेड, हेल्थ शॉट्स हिंदी। वर्ष 2003 से पत्रकारिता में सक्रिय।

अगला लेख