Makar Sankranti 2025 : सर्दियों में फायदेमंद है ठंडे पानी से नहाना, मगर कुछ लोगों के लिए नहीं
अंदर क्या है
- ठंडे पानी से नहाने के फायदे
- किन लोगों को नहीं करना चाहिए ठंडे पानी से स्नान
- ठंडे पानी से नहाने के नुकसान
सर्दी इस वक्त अपने उफान पर है। उत्तर भारत में खासकर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन होने जा रहा है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) पर कुम्भ स्नान का हिन्दू धर्म में अपना एक महत्व है। ऐसे में लोगों को ठंडे पानी से नहाना होगा। कुम्भ से इतर भी लोग अक्सर इस दुविधा में रहते हैं कि क्या सर्दी में सर्द या ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद है और किस सूरत में हमें इससे बचना चाहिए। तो आज हम आपकी इसी दुविधा का हल लेकर आए हैं।
ठंडे पानी से नहाने के फायदे (Benefits of having cold water bath in winter and makar sankranti)
1. ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है
सर्दियों में खासकर ये फायदा देखा गया है कि ठंडे पानी से नहाने पर ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है। फिजीशियन डॉक्टर संतोष अग्रहरी के मुताबिक, दरअसल जब हम सर्दियों में ठंडे पानी से नहाते हैं तो हमारी नसें सिकुड़ती हैं और नहाने के बाद जब हम गर्म जगह पर जाते हैं या गर्म कपड़े पहनते हैं तो गर्माहट पा हमारी नसें फिर से फैल जाती हैं।
इस प्रोसेस से ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और हमारे शरीर के अलग अलग अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन और न्यूट्रीएंट्स तेजी से खून के जरिए मिलने लगते हैं। यही कारण है कि ठंडे पानी से नहाने के बाद हम ज्यादा ताजा महसूस करते हैं।
2. इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
ठंडे पानी से नहाने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (immune system) को बढ़ावा मिलता है। ठंडे पानी में नहाने से शरीर की कोशिकाएँ एक्टिव हो जाती हैं और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। पबमेड नाम की एक संस्था की एक रिपोर्ट कहती है कि तीन हफ्ते तक लगातार ठंडे पानी से नहाने वाले व्यक्तियों के इम्यून सिस्टम में सुधार देखा गया है। इसके कारण ये हैं कि इससे खून में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ते हैं जो इम्यून सिस्टम की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
3. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
ठंडे पानी से नहाने से त्वचा के पोर्स (pores) सिकुड़ जाते हैं, जिससे त्वचा पर एक ताजगी और चमक आ सकती है। इसके साथ ही ठंडा पानी स्किन की प्राकृतिक नमी को बनाए रखता है और उसे सूखा नहीं होने देता। इसके अलावा, ठंडा पानी बालों के रोएं को मजबूत करता है और बालों की चमक को बढ़ाता है। यह बालों के गिरने को भी कम कर सकता है और बालों को हेल्दी रखता है।
4. मांसपेशियों को आराम मिलता है
अगर आप वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में दर्द या सूजन महसूस करते हैं, तो ठंडे पानी से नहाना फायदेमंद हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मांसपेशियों में सूजन को कम करता है और खून के प्रवाहको बढ़ाता है, जिससे मांसपेशियों को आराम मिलता है। ठंडे पानी से नहाना मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है।
एक बात का ध्यान जरूर रखिए कि हड्डियों की चोट में इस मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) ऐसा बिल्कुल ना करें क्योंकि उस वक्त हड्डियों को गर्मी की जरूरत होती है और ठंडे पानी से नहाना दर्द और बढ़ा सकता है।
5. कम होता है स्ट्रेस
ऑक्सफोर्ड एकेडमिक की एक रिपोर्ट कहती है कि ठंडे पानी से नहाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है एंडोर्फिन नाम के हार्मोन रिलीज होते हैं। इन्हें हैप्पी हार्मोन कहा जाता है। शरीर में इनका लेवल बढ़ने से हमें मानसिक शांति मिलती है और हम तनाव से दूर होते हैं।
5. वजन घटाने में मदद
ठंडे पानी से नहाने से शरीर के अंदर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए शरीर को कैलोरी जलानी पड़ती है। इस प्रक्रिया को हाइट्रोथेरेपी कहा जाता है, जिसमें शरीर अतिरिक्त कैलोरी बर्न करता है। यह वजन घटाने में मदद कर सकता है, क्योंकि शरीर को गर्म रखने के लिए अधिक एनर्जी की जरूरत होती है।
ठंडे पानी से नहाने के नुकसान भी हैं (side effects of having cold water bath in winter Makar Sankranti 2025)
अगर आप मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) पर ठंडे पानी से नहाने की सोच रहे हैं तो कुछ बातें गांठ बांध लें। इसके नुकसान भी जान लें।
1. सर्दी और फ्लू का खतरा ( Cold fever problems during makar sankranti bath)
ठंडे पानी से नहाने से सर्दी और फ्लू जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं। खासकर अगर शरीर पहले से कमजोर है या किसी वायरल इन्फेक्शन का सामना कर रहा है, तो आपको ठंडे पानी से दूर रहना चाहिए।
2. हार्ट पेशेंट्स के लिए नुकसानदायक ( Makar sankranti bath warning for heart patients)
डॉक्टर संतोष के अनुसार, जब शरीर अचानक ठंडे पानी के कॉन्टेक्ट में आता है तो हमारी नसें सिकुड़ जाती हैं। हार्ट पेशेंट्स के हार्ट्स पर इससे प्रेशर बढ़ सकता है और उन्हें हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है।
बहुत सारे केसेस में हमने ये देखा भी है कि हार्ट अटैक या कई बार माइंड स्ट्रोक का भी कारण यही होता है क्योंकि नसें जब सिकुड़ती हैं तो शरीर के हर हिस्से में खून का प्रवाह रुक जाता है। आपने देखा होगा कि कई लोगों को इसी वजह से शरीर में झुनझुनी भी होती है। ये इसी कारण होता है क्योंकि शरीर के उस हिस्से में खून पर्याप्त मात्रा में नहीं जा पा रहा होता है।
3. सांस लेने में परेशानी
इस मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) कई बार ठंडे पानी से नहाने से अचानक सांस की समस्या भी हो सकती है। जब ठंडा पानी शरीर पर गिरता है तो व्यक्ति जोर-जोर से सांस लेने लगता है। ऐसा इसलिए होता है कि खून का प्रवाह रुकने से बॉडी को खून के जरिए ऑक्सीजन नहीं मिल पाता। अस्थमा या अन्य सांस की बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों के लिए ये और नुकसानदायक हो सकता है।
ये भी पढ़ें – रोज़ नहीं नहाते, तो खुश हो जाइए, स्किन ड्राईनेस से बचाता है सप्ताह में सिर्फ 2–3 बार नहाना
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।