लंबी और हेल्दी जिंदगी की गारंटी है रेगुलर एक्सरसाइज, यहां जानिए इसके 4 कारण

लम्बी उम्र के लिए बेहद ज़रूरी है कि हमारे शरीर के सभी अंग सही तरह से काम करे और उनके सही तरह से काम करने के लिए ज़रूरी है कि एक्टिव रहा जाए।
balance exercise jaroori
ऐसे कपड़े पहने जैसे आप जिम जाते समय पहनते है। चित्र: शटरस्टॉक
शालिनी पाण्डेय Updated: 20 Oct 2023, 09:24 am IST
  • 114

ज़रा सोचिए यदि दवा कंपनियां कोई ऐसी दवा बना सकती जिसमें रोज़ किए जाने वाली एक्सरसाइज़ के गुण होते हैं, तो शायद पूरा बाज़ार ही उनसे भर जाता। गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले विषयों में बिना एक्सरसाइज वेट लॉस के तरीके हैं। पर अफ़सोस ऐसी कोई दवा या कोई जादू मौजूद नहीं है जो बिना एक्सरसाइज के वेट लॉस करवा सके। 

अब ऐसे में ज़रूरत है किसी ऐसे मोटिवेशन फैक्टर की, जो आपको एक्टिव रहने के लिए मोटिवेट करता रहे। तो बता दें कि एक्सरसाइज़ करना या एक्टिव रहना आपको सिर्फ फिट ही नहीं रखता बल्कि आपकी उम्र भी बढ़ाता है। यह सिर्फ हम ही नहीं कह रहे, बल्कि यह कहना है एनसीबीआई की 2018 में आई एक रिपोर्ट का। 

जानिए क्या कहता है अध्ययन 

रिपोर्ट की मानें तो एक्सरसाइज़ करना या एक्टिव रहना आपकी फिज़िकल फिटनसे को सुधारने के साथ ही आपकी उम्र में भी इजाफा करता है। इसकी वजह है ऐसी स्थिति में आपके शरीर के सभी हिस्सों का सही तरह से काम करना। नियमित शारीरिक व्यायाम न केवल आपके स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति में सुधार करता है, बल्कि पुरानी बीमारी की संभावना को भी कम कर आपकी लाइफ एक्स्पैक्टेंसी को भी बढ़ा सकता है।

जानें क्या है लॉन्जिविटी या दीर्घायु होने का अर्थ  

बाबू मोशाय ज़िन्दगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए। आनंद फिल्म के इस डायलॉग पर अगर आप भी यकीन करती हैं तो ज़रुरत है ज़माने के साथ आपको भी अपडेट होने की और इसमें थोड़ा सा अंतर ला कर ज़िन्दगी को लम्बी और बड़ी एक साथ बनाने की। लॉन्जिविटी या दीर्घायु होना का सीधा सा मतलब है कि आप उन चीजों को एक हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ करना लम्बे समय तक जारी रखते हैं जिन्हें करना आपको पसंद है।

जानें क्या है फिजिकल एक्टिविटी और लॉन्जिविटी या दीर्घायु होने के बीच का संबंध

शारीरिक गतिविधि के सबसे महत्वपूर्ण तरीकों में से एक है एक्सरसाइज़ करना जिससे आप अपनी उम्र के साल बढ़ा सकते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि नियमित व्यायाम आपको लंबा जीवन जीने में मदद कर सकता है। व्यायाम किसी भी कारण से आपकी मृत्यु की संभावना को 35% तक कम कर सकता है। यह आपको कुछ बीमारियों (जैसे हृदय रोग और कैंसर) से बचने और आपके अंगों के स्वास्थ्य को अनुकूलित बनाने में मदद करता है।

EXERCISE
आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी है फिजिकली एक्टिव रहना। चित्र:शटरस्टॉक

एक्टिव रहना शरीर को कैसे लाभ पहुंचाता है?

शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से आपके शरीर को कई तरह से मदद मिल सकती है। एक्टिव रहने और हार्ट हेल्थ से जुड़े एक अनुसंधान से पता चला है कि शारीरिक गतिविधि उच्च रक्तचाप , उच्च कोलेस्ट्रॉल, कोरोनरी से जुड़ी दिक्कतों और स्ट्रोक होने की संभावना को कम कर सकती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

1 व्यायाम और मस्तिष्क

मेयो क्लीनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार व्यायाम करने से मनोभ्रंश विकसित होने के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है, विशेष रूप से अल्जाइमर रोग, जो मनोभ्रंश का सबसे आम प्रकार है। अल्जाइमर सोसाइटी की एक रिपोर्ट की मानें तो नियमित रूप से व्यायाम करने से आपको अल्जाइमर या डिमेंशिया होने की संभावना 45% तक कम हो सकती है।

2 व्यायाम और प्रतिरक्षा प्रणाली

व्यायाम,  रोग से लड़ने में आपकी मदद करने के लिए उपलब्ध प्रतिरक्षा कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि करके आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली की मदद कर सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि शारीरिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले वृद्ध वयस्कों में प्रतिरक्षा प्रणाली कहीं बेहतर और तेजी से काम करती है।

3 व्यायाम और मनोदशा 

जब आप व्यायाम करते हैं, तो आपका मस्तिष्क कुछ ऐसे रसायन पैदा करता है जो आपको खुश महसूस कराता है और आपके मूड को बेहतर बनाता है। ये रसायन आपके तनाव के स्तर को कम कर सकते हैं, जो आपको लंबे समय तक जीने में भी मदद करते हैं।

4 व्यायाम और हड्डी का स्वास्थ्य

 शक्ति और प्रतिरोध व्यायाम (वह प्रकार जो आपको “वजन सहन करने में मदद करता है”) यह व्यायाम आपकी हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में मदद कर सकता है। यदि आप गिरते हैं तो हड्डी का घनत्व बढ़ने से हड्डी टूटने की संभावना को कम करने में मदद मिल सकती है, खासकर यदि आपके शरीर में हड्डी के पतले होने की समस्या है जिसे ऑस्टियोपीनिया या ऑस्टियोपोरोसिस के रूप में जाना जाता है।

कितना व्यायाम सबसे अच्छा है?

कई अमेरिकन स्वास्थ्य संगठन इस बात से सहमत हैं कि प्रति सप्ताह 150 मिनट का हल्का फुल्का व्यायाम या 75 मिनट की स्ट्रेंदी एक्सरसाइज़ में, आपकी लंबी उम्र के लिए भी कारगर है, बेहतर है एक्सरसाइज़ को आप अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं। ताकि आपके जोड़ों को एक्टिव सेशन के बीच आराम करने का समय मिल सके। इस प्रकार की “क्रॉस-ट्रेनिंग” आपकी उम्र बढ़ाने में कारगर है। एरोबिक फिटनेस, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, और संतुलन के लिए ट्रेनिंग में कारगर है।

कैसे एक्टिव रहना कर सकता है आपकी मदद

कहते हैं अति हर चीज़ की बुरी होती है। ऐसे में आपको लंबा जीवन जीने में मदद करने वाले व्यायाम भी ज़रुरत से ज़्यादा नहीं होने चाहिए। कहते हैं कि  “हर रोज़ एक सेब खाना आपको डॉक्टर से दूर रखता है इसके बजाय यह कहना कि “हर रोज़ की जाने वाली ब्रिस्क वॉक  मृत्यु को दूर रख सकती है।”

stretching exercise apki muscles ko relax karti hai
मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी है फिजिकल एक्सरसाइज। चित्र: शटरस्टॉक

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने नोट किया है कि आप अपने शरीर की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को हर रोज़ केवल 15 मिनट की एक्सरसाइज़ के मध्यम से बढ़ा सकते हैं।

चलिए जानें उन एक्सरसाइज़ के बारे में जो आपकी उम्र बढ़ा सकते हैं:

 टहलना

तैराकी

वॉटर एरोबिक्स

ताई ची

 साइकिल चलाना

योग

मेयो क्लिनिक के शोधकर्ताओं ने पाया है कि बात जीवनकाल को बढ़ाने की हो तो ग्रुप फिटनेस कक्षाएं विशेष रूप से फायदेमंद हो सकती हैं। 2018 के एक अध्ययन में, उन्होंने पाया कि कुछ सामूहिक गतिविधियों में भाग लेने से व्यक्ति की जीवन प्रत्याशा  बढ़ सकती है:

टेनिस: 7-9  वर्ष

बैडमिंटन: 2-6  वर्ष

फ़ुटबॉल 4-7 वर्ष

ग्रुप एक्सरसाइज़ का  सकारात्मक प्रभाव आपके मूड  पर तो पड़ता ही है साथ ही सामाजिक संपर्क से अवसाद जैसी स्थितियों से निपटने में भी सहायता मिलेगी।

आपके लिए सही व्यायाम का चयन

हर किसी का शरीर अलग होता है। ऐसे व्यायाम जो एक व्यक्ति को लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है वह दूसरे व्यक्ति के लिए आदर्श हो यह ज़रूरी नहीं है। लंबी उम्र के लिए ऐसे व्यायाम चुने जाने चाहिए जिनको करते हुए आप आनंद ले सकें। 

यह भी पढ़ें: इस एक मिनट की स्लाइड में समझिए क्या होती है ब्रेन डेड स्थिति

  • 114
लेखक के बारे में

...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख