इन 5 इंडोर प्लांट्स को लगाइए और प्रदूषण मुक्त रखिए अपने घर के अंदर का माहौल

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आप सभी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, तो अगर आप बाहर न‍हीं निकल पा रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे इंडोर प्लांट्स जो आपके घर के अंदर का वातावरण प्रदूषण मुक्त रखेंगे।
हरे भरे वातावरण के हैं ढ़ेरों स्वास्थ्य लाभ । चित्र: शटरस्‍टॉक
हरे भरे वातावरण के हैं ढ़ेरों स्वास्थ्य लाभ । चित्र: शटरस्‍टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 10 Dec 2020, 11:33 am IST
  • 91

आज प्रकृति को प्रणाम करने का दिन है। आज विश्व पर्यावरण दिवस (World environment day) है, हमारे नीले ग्रह का वह संपूर्ण पर्यावरण जो हमें स्वच्छ, हवा, पानी और आहार देता है। यह पर्यावरण हमेशा सुंदर और स्वच्छ बना रहे, इसके लिए हमारी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है। लॉकडाउन की लंबी अवधि ने यह साबित कर दिया कि हमारे कारण पर्यावरण को अब तक कितना नुकसान पहुंच रहा था।

प्रदूषण से बचाव के लिए सबसे जरूरी है पौधे लगाना। पर शायद आप नहीं जानती कि प्रदूषण सिर्फ बाहर ही नहीं होता, बल्कि हमारे घर के अंदर भी ऐसे बहुत सारे तत्व होते हैं, जो प्रदूषण को बढ़ाते हैं। शुक्र है कि प्रकृति ने हमें कुछ ऐसे पौधे दिए हैं, जिन्हें हम अपने घर के अंदर लगा सकते हैं। ये इंडोर प्लांट (Indoor plants) हमारे घर के अंदर के वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में मदद कर सकते हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस की शुरूआत

आज विश्व‍ पर्यावरण दिवस है। हम सब इसी पर्यावरण का एक हिस्सा हैं। ऐसे में आपको जानना चाहिए कि जिस पर्यावरण से हमारा जीवन है, आखिर उसके लिए हमें एक खास दिन मनाने की जरूरत क्यों पड़ीं? असल में सत्तर के दशक तक ही पर्यावरण प्रदूषण इतना ज्यादा बढ़ गया था कि अगर उस पर गंभीरता से न सोचा जाता, तो आज हम सबका सांस लेना मुश्किल हो गया होता।

इंडोर प्‍लांट्स आपके घर के अंदर के वातावरण को साफ करने का काम करते हैं। चित्र : शटरस्‍टॉक

क्यों जरूरी है विश्व पर्यावरण दिवस मनाना

1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने स्टॉकहोम (स्वीडन) में पर्यावरण की इसी चिंता में विश्व भर के देशों का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया। पृथ्वी सबकी है और इसकी रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा, इस विचार के साथ 119 देशों ने इसमें भाग लिया।

इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) मूर्तरूप में आया और यह तय हुआ कि हर साल 5 जून को विश्व‍ पर्यावरण दिवस मनाया जाए। ताकि हम सभी पर्यावरण के बारे में जागरुक हो सकें और उसकी रक्षा के लिए जरूरी छोटे-बड़े प्रयास कर सकें। हर साल इसके लिए एक थीम निश्चित की जाती है। इस बार यह थीम जैव विविधता है। यानी विविधता बनी रहे, यह पृथ्वी सबकी है।

तो आइए जानते हैं, उन खास इंडोर प्लांट्स के बारे में, जो हमारे घर के अंदर के पर्यावरण को स्वच्छ रख सकते हैं।

अमृत है एलोवेरा

एलोवेरा को आयुर्वेद में बहुत ही खास पौधा माना गया है। इसे घृतकुमारी भी कहा जाता है। ब्यूटी प्रोडक्ट में इसका खूब इस्तेमाल होता है। पर शायद आप नहीं जानती‍ कि यह आपके घर के अंदर के पर्यावरण को भी साफ और सुरक्षित बनाए रखता है। यह हवा से फॉर्मेल्डिहाइड और बेंजीन को हटाने में मदद करता है। इसे धूप या छाया, कहीं भी लगाया जा सकता है।

एलोवेरा प्‍लांट आपके घर के अंदर के वातावरण को प्‍यूरीफाई करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

हर दिल अजीज मनी प्लांट

कुछ लोग सोचते हैं कि यह आपकी वेल्थ की पहचान बताता है, पर असल में यह प्लांट आपकी हेल्थ के लिए जरूरी है। वैसे मनी प्लांट हर दिल अजीज पौधा है और यह हर घर में मिल जाता है। घर में मनी प्लांट लगाने से कार्बन मोनो आक्साइड और कार्बन डाईऑक्साइड जैसी जहरीली हवाओं से मुक्त हुआ जा सकता है।

ये इतना ईजी हैंडलिंग होता है कि अगर आप घर के अंदर कोई गमला नहीं रखना चाहतीं, तो आप इसे एक बोतल में पानी भरकर भी लगा सकती हैं। यह घर के अंदर के ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाता है।

ऐरेका पाम

यह घर में हमेशा हरियाली बनाए रख्नेक वाला पौधा होता है। पर इसके साथ ही यह फार्मेल्डिहाइड, कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैसों को दूर करता है। आप इसे अपने लिविंग एरिया, घर के बाहर दरवाजे पर भी लगा सकती हैं। इसकी खास बात ये है कि यह हर मौसम में हरा-भरा रहता है और शुद्ध ऑक्सीजन देता है। बस जरूरत है कि इसकी पुरानी पत्तियां छांटती रहें। और कभी-कभार धूप लगाएं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

पीस लिली प्लांट

इसे पौधे के बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है। पर यह भी पर्यावरण प्रेमी इंडोर प्लांरट है। यह आपके घर के अंदर मौजूद हानिकारक कणों और रोगाणुओं को दूर भगाकर हवा को शुद्ध करता है। इसकी एक और खासियत यह है कि ये रात में भी ऑक्सीशजन देता है। तो है न ये कमाल का इंडोर प्लांट।

गरबेरा डेजी

अगर आप हरियाली के अलावा घर में कुछ फूल भी रखना चाहती हैं, तो गरबेरा डेजी आपके लिए बेस्टा है। इसके चटख रंग के फूल आपके मूड को भी अच्छा बनाए रखेंगे। यह कई रंगों में होते हैं और घर के वातावरण में ऑक्सी जन के स्त र को बनाए रखने में मददगार होते हैं।

  • 91
लेखक के बारे में

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख