scorecardresearch

कोविड – 19 : डिस्पोजेबल फेस मास्क में हो सकते हैं हानिकारक रासायनिक प्रदूषक, जानिये क्या है सच्चाई

कोरोना महामारी से लड़ने के लिए हमारे पास बेहद कम विकल्प उपलब्ध हैं, जिनमें से एक है फेस मास्क। मगर हाल ही में किये गये अध्ययन में खुलासा हुआ है कि डिस्पोजेबल मास्क अपने प्लास्टिक फाइबर के भीतर प्रदूषक के उच्च स्तर का जमाव करते हैं।
Updated On: 7 May 2021, 03:42 pm IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
डिस्पोजेबल फेस मास्क पानी में खतरनाक रासायनिक प्रदूषक छोड़ते हैं। चित्र : शटरस्टॉक
डिस्पोजेबल फेस मास्क पानी में खतरनाक रासायनिक प्रदूषक छोड़ते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

वाशिंगटन की स्वानसी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि डिस्पोजेबल फेस मास्क पानी में खतरनाक रासायनिक प्रदूषक छोड़ते हैं। इस शोध में लेड आधारित, एंटीमनी, और तांबा सहित उच्च स्तर के प्रदूषकों का पता चलता है। जो आम डिस्पोजेबल फेस मास्क के सिलिकॉन-आधारित और प्लास्टिक फाइबर के भीतर होते हैं।

क्‍या कहता है अध्‍ययन 

हाल ही में शोधकर्ताओं द्वारा किए गए परीक्षणों में विभिन्न प्रकार के मास्क का उपयोग किया गया था – जिसमें सादे फेस मास्क से लेकर फेस्टिव मास्क तक की जांच की गयी। परीक्षण किए गए सभी मास्क में प्रदूषकों के महत्वपूर्ण स्तर का पता चलता है। इन सभी मास्क ने सूक्ष्म / नैनोकणों और भारी धातुओं को पानी में छोड़ा।

शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला है कि इसका पर्याप्त पर्यावरणीय प्रभाव होगा और इसके अलावा, सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए संभावित नुकसान हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि बार-बार एक्सपोज़र खतरनाक हो सकता है, क्योंकि पाए जाने वाले पदार्थों में कोशिका मृत्यु, जीनो टॉक्सिसिटी और कैंसर के गठन के लिंक होते हैं।

मास्‍क में मौजूद रासायनिक प्रदूषक सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
मास्‍क में मौजूद रासायनिक प्रदूषक सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

डॉ. सरपर सर्प का कहना है कि: ” नए SARS-CoV-2 वायरस के प्रसार से निपटने के वैश्विक प्रयास में चीन में डिस्पोजेबल प्लास्टिक फेस मास्क (DPFs) का उत्पादन एक दिन में लगभग 200 मिलियन तक पहुंच गया है। हम पहले से ही एक महामारी से जूझ रहे हैं और ऐसे में ये डिस्पोजेबल प्लास्टिक फेस मास्क नये खतरे की घंटी है।”

मास्‍क ही है एकमात्र बचाव 

स्वानसी यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रोजेक्ट लीड डॉ. सरपर सर्प ने कहा: “हम सभी को मास्क पहने रखने की आवश्यकता है, क्योंकि वे महामारी को समाप्त करने के लिए आवश्यक हैं। लेकिन हमें फेस मास्क के उत्पादन पर अधिक शोध और विनियमन की भी आवश्यकता है। जिससे हम पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए जोखिम कम हो सके।”

यह भी पढ़ें : इस अध्ययन के अनुसार कोविड – 19 के जोखिम से बचाव काफी नहीं है सोशल डिस्टेंसिंग

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
टीम हेल्‍थ शॉट्स
टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं।

अगला लेख