लॉग इन

क्या चूहों के काटने से रेबीज़ हो सकता है? जानिए क्या कहते हैं इस बारे में विशेषज्ञ

कार्टून्स के अलावा शायद ही कोई हो जिसे चूहों को पालने का शौक हो। इसके बावजूद ये घर में बिना बुलाए चले आते हैं। पर क्या घर में इनके होने के कोई स्वास्थ्य जोखिम भी हैं?
ये छोटे जीव है कई स्वास्थ्य जोखिमों का कारण। चित्र: शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Published: 28 Sep 2021, 17:30 pm IST
ऐप खोलें

वर्ल्ड रेबीड डे (World Rabies Day) का मकसद उन तमाम स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति आपको सचेत करना है, जो इस बीमारी का कारण बन सकते हैं। रेबीज न केवल आपके पेट्स को संक्रमित कर सकता है, बल्कि यह उनके काटने से आपको भी हो सकता है। इसलिए हर बार इसके वैक्सीनेशन की सलाह दी जाती है। पर घरों में कुछ ऐसे जीव भी अनचाहे आ ही जाते हैं, जिनसे आप चाह कर भी नहीं बच पाते। ऐसे ही जीव हैं चूहे। चूहों का होना घर में कितना भयानक होता है, किसी इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस की कटी हुई तार, भोजन कपड़े, किताबें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। और कभी-कभी ये मनुष्यों को भी काट लेते हैं, खासतौर से पैर का अंगूठा इनका फेवरिट है। तो क्या चूहों के काटने  से भी रेबीज फैल सकता है? आइए पता करते हैं। 

घर में मौजूद अनचाहे जीव और स्वास्थ्य जोखिम 

केवल सांप या बिच्छू के डंक से ही नहीं, चूहों के काटने से भी कई परेशनियां हो सकती है। ये छोटे जीव कपड़े और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाने के साथ आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक हैं। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन यह सच है। कई अध्ययनों के मुताबिक चूहों के काटने से इंफेक्शन हो सकता है। यदि इसका समय पर इलाज नहीं किया गया, तो यह जानलेवा भी हो सकता है। यदि आपके घरों में चूहे होना आम बात है, तो जल्द ही इन्हें भगाने का उपाय करें। 

चूहे कई तरह के इन्फेक्शन का कारण होते है। चित्र: शटरस्‍टॉक

आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है घर में चूहों का होना 

छोटे रॉडेंट्स (rodents) जैसे गिलहरी, चूहे, गिनी पिग, आदि से रेबीज का उतना खतरा नहीं रहता, जितना अन्य स्वास्थ्य बीमारियों का होता है। इनके काटने या खरोंचने से रैट-फीवर (rat-fever) हो सकता है। इनका पेशाब लेप्टोस्पायरोसिस (leptospirosis) के फैलने  के लिए जिम्मेदार होता है, जिसके कारण  लीवर और किडनी खराब हो सकती है।

रैट रिसोर्स एण्ड रिसर्च सेंटर के मुताबिक ऐतिहासिक रूप से सबसे खतरनाक चूहे से पैदा होने वाली बीमारियों में से एक बुबोनिक प्लेग (bubonic plague) है। इसे  “ब्लैक प्लेग” भी कहा जाता है। मिडल एज में यह बीमारी लाखों लोगों की जान लेने के लिए जिम्मेदार है। 

इतना ही नहीं ये एलर्जी का भी एक संभावित स्रोत हैं। उनके पेशाब, रूसी और बालों के झड़ने से लोगों को छींक आ सकती है और अन्य प्रकार की एलर्जी का अनुभव हो सकता है। 

यहां हैं चूहों से होने वाली कुछ मुख्य बीमारियां 

चूहे के काटने से हो सकता है तेज बुखार। चित्र: शटरस्‍टॉक

1. हंटवायरस पल्मोनरी सिंड्रोम (Hantavirus Pulmonary Syndrome)

यह एक वायरल बीमारी है, जो चावल के चूहे से फैलती है। इस रोग के फैलने के तीन कारण हो सकते है: चूहे के मूत्र या मल से दूषित धूल में सांस लेना, चूहे के मल या मूत्र के सीधे संपर्क में आना, और कभी-कभी चूहे के काटने से।

2. साल्मोनेलोसिस (Salmonellosis)

चूहे के मल के बैक्टीरिया से दूषित भोजन या पानी का सेवन करने से यह बीमारी हो सकती है। इस बीमारी से बचने के लिए अपने घर को रैट-फ्री रखना जरूरी है। 

3. लेप्टोस्पायरोसिस (Leptospirosis)

यह चूहों से संक्रमित पानी के संपर्क में तैरने या पीने से फैल सकता है। उन व्यक्तियों को लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है यदि वे बाहर या जानवरों के साथ काम करते हैं।

परेशान न हों, क्योंकि यहां चूहों को घर से भगाने के उपाय हैं  

ये छोटे जीव कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का कारण होते है। लेकिन इनसे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे पास कुछ ऐसे आसान उपाय हैं, जिनसे आप चूहों से बच सकते हैं। 

पुदीने की तेल की खुशबू से भाग जाएंगे चूहे! चित्र: शटरस्‍टॉक

1. पुदीने का तेल 

यह उपाय आपको चूहों से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। पुदीने की महक चूहों को पसंद नहीं होती। आप कॉटन बॉल्‍स पर पुदीना का तेल डालकर इसे घर के प्रवेश द्वार या ऐसी जगहों पर रख सकती हैं, जहां ये अक्सर पाए जाते है। चूहों को दूर रखने के लिए कुछ दिनों में यह उपाय दोहराते रहें। 

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

2. काली मिर्च 

घर से चूहों को दूर भगाने का सबसे सस्ता उपाय है काली मिर्च। काली मिर्च छिड़कना एक सदियों पुराना तरीका है। अपने घर के प्रवेश मार्ग और अन्य कोनों पर काली मिर्च फैलाएं और चूहों को दूर रखें!

चूहों को भगाने के लिए करें लहसुन का इस्तेमाल। चित्र: शटरस्‍टॉक

3. लहसुन 

चूहों को तेज गंध से सकत नफरत होती है। इसलिए आप लहसुन को पानी में मिलकर उसे घर के कोनों में छिड़क सकते हैं। इसके अलावा आप लहसुन की कलियों को भी प्रवेश द्वार पर रख सकते है। इससे चूहे भाग जाएंगे। 

तो लेडीज, चूहों और उनसे होनेवाले जोखिमों को दूर भगायें और स्वस्थ रहें!

यह भी पढ़ें: 10 मिनट में 1.5 लिटर कोक पीने से हुई चीनी व्यक्ति की मौत, जानिए साइंस जर्नल की ये रिपोर्ट

अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख