वर्ल्ड रेबीड डे (World Rabies Day) का मकसद उन तमाम स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति आपको सचेत करना है, जो इस बीमारी का कारण बन सकते हैं। रेबीज न केवल आपके पेट्स को संक्रमित कर सकता है, बल्कि यह उनके काटने से आपको भी हो सकता है। इसलिए हर बार इसके वैक्सीनेशन की सलाह दी जाती है। पर घरों में कुछ ऐसे जीव भी अनचाहे आ ही जाते हैं, जिनसे आप चाह कर भी नहीं बच पाते। ऐसे ही जीव हैं चूहे। चूहों का होना घर में कितना भयानक होता है, किसी इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस की कटी हुई तार, भोजन कपड़े, किताबें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। और कभी-कभी ये मनुष्यों को भी काट लेते हैं, खासतौर से पैर का अंगूठा इनका फेवरिट है। तो क्या चूहों के काटने से भी रेबीज फैल सकता है? आइए पता करते हैं।
केवल सांप या बिच्छू के डंक से ही नहीं, चूहों के काटने से भी कई परेशनियां हो सकती है। ये छोटे जीव कपड़े और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाने के साथ आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक हैं। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन यह सच है। कई अध्ययनों के मुताबिक चूहों के काटने से इंफेक्शन हो सकता है। यदि इसका समय पर इलाज नहीं किया गया, तो यह जानलेवा भी हो सकता है। यदि आपके घरों में चूहे होना आम बात है, तो जल्द ही इन्हें भगाने का उपाय करें।
छोटे रॉडेंट्स (rodents) जैसे गिलहरी, चूहे, गिनी पिग, आदि से रेबीज का उतना खतरा नहीं रहता, जितना अन्य स्वास्थ्य बीमारियों का होता है। इनके काटने या खरोंचने से रैट-फीवर (rat-fever) हो सकता है। इनका पेशाब लेप्टोस्पायरोसिस (leptospirosis) के फैलने के लिए जिम्मेदार होता है, जिसके कारण लीवर और किडनी खराब हो सकती है।
रैट रिसोर्स एण्ड रिसर्च सेंटर के मुताबिक ऐतिहासिक रूप से सबसे खतरनाक चूहे से पैदा होने वाली बीमारियों में से एक बुबोनिक प्लेग (bubonic plague) है। इसे “ब्लैक प्लेग” भी कहा जाता है। मिडल एज में यह बीमारी लाखों लोगों की जान लेने के लिए जिम्मेदार है।
इतना ही नहीं ये एलर्जी का भी एक संभावित स्रोत हैं। उनके पेशाब, रूसी और बालों के झड़ने से लोगों को छींक आ सकती है और अन्य प्रकार की एलर्जी का अनुभव हो सकता है।
यह एक वायरल बीमारी है, जो चावल के चूहे से फैलती है। इस रोग के फैलने के तीन कारण हो सकते है: चूहे के मूत्र या मल से दूषित धूल में सांस लेना, चूहे के मल या मूत्र के सीधे संपर्क में आना, और कभी-कभी चूहे के काटने से।
चूहे के मल के बैक्टीरिया से दूषित भोजन या पानी का सेवन करने से यह बीमारी हो सकती है। इस बीमारी से बचने के लिए अपने घर को रैट-फ्री रखना जरूरी है।
यह चूहों से संक्रमित पानी के संपर्क में तैरने या पीने से फैल सकता है। उन व्यक्तियों को लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है यदि वे बाहर या जानवरों के साथ काम करते हैं।
ये छोटे जीव कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का कारण होते है। लेकिन इनसे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हमारे पास कुछ ऐसे आसान उपाय हैं, जिनसे आप चूहों से बच सकते हैं।
यह उपाय आपको चूहों से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा। पुदीने की महक चूहों को पसंद नहीं होती। आप कॉटन बॉल्स पर पुदीना का तेल डालकर इसे घर के प्रवेश द्वार या ऐसी जगहों पर रख सकती हैं, जहां ये अक्सर पाए जाते है। चूहों को दूर रखने के लिए कुछ दिनों में यह उपाय दोहराते रहें।
घर से चूहों को दूर भगाने का सबसे सस्ता उपाय है काली मिर्च। काली मिर्च छिड़कना एक सदियों पुराना तरीका है। अपने घर के प्रवेश मार्ग और अन्य कोनों पर काली मिर्च फैलाएं और चूहों को दूर रखें!
चूहों को तेज गंध से सकत नफरत होती है। इसलिए आप लहसुन को पानी में मिलकर उसे घर के कोनों में छिड़क सकते हैं। इसके अलावा आप लहसुन की कलियों को भी प्रवेश द्वार पर रख सकते है। इससे चूहे भाग जाएंगे।
तो लेडीज, चूहों और उनसे होनेवाले जोखिमों को दूर भगायें और स्वस्थ रहें!
यह भी पढ़ें: 10 मिनट में 1.5 लिटर कोक पीने से हुई चीनी व्यक्ति की मौत, जानिए साइंस जर्नल की ये रिपोर्ट
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।