scorecardresearch

पानी की बोतल, किचन की सिंक और आपके मोबाइल पर होते हैं टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया : शोध

हाल ही में आई एक रिसर्च के मुताबिक पानी की बोतल में टॉयलेट सीट से 40 हजार गुना बैक्टीरिया होते हैं। आइए जानते हैं इस बारें में।
Published On: 17 Mar 2023, 09:30 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
bacteria on water bottles
आपकी पानी की बोतल और किचन की सिंक में होते हैं टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया। चित्र: शटरस्टॉक

कोरोना के दौर के बाद हर दूसरा व्यक्ति साफ-सफाई को लेकर ज्यादा गंभीर हो गया है। बाहर का खाना अवॉइड करने से लेकर घर में आने वाली हर चीज को सैनिटाइज करना लोगों की आदत बन चुका है। क्योंकि यह आदत आपको हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से बचा सकती हैं। लेकिन अगर हम कहें कि इतनी सफाई रखने के बावजूद आप खतरनाक बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं?

जी हां, हाल ही में आई एक रिसर्च के मुताबिक पानी की बोतल पर टॉयलेट सीट से 40 हजार गुना बैक्टीरिया होते हैं। जो हमें हानिकारक बीमारियों के जाल में धकेलने का कारण बन सकते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की ऐसी कई चीज़े हैं, जो हज़ारों बैक्टीरिया को खुद में लिए बैठी हैं। तो आइए हेल्थ शॉट्स के इस लेख के माध्यम से जानें इन हिडन बैक्टीरिया के बारे में पूरी जानकारी।

जानिए क्या कहती है रिसर्च

अमेरिका की वॉटर प्योरिफायर और ट्रीटमेंट पर काम करने वाली कम्पनी वॉटरफिल्टरगुरु ने हाल ही में घर की कई चीजों पर शोध किया है। इस शोध में उन्होंने साबित किया कि पानी की बोतल पर टॉयलेट सीट से करीब 40 हजार गुना बैक्टीरिया पाए जाते हैं।

इस शोध में रियूजेबल बॉटल के सभी पार्ट की तीन बार जांच हुई। जिसके मुताबिक बॉटल के ढक्कन और बॉटल के मुंह पर सबसे ज्यादा बैक्टीरिया पाए गए। शोध में घर की अन्य चीजों की भी जांच की गई। जिसमें बॉटल पर किचन सिंक से भी दो गुना बैक्टीरिया पाए गए।

इस शोध में शोधकर्ताओं ने खास दो तरह के बैक्टीरिया पाने की बात कही है। चित्र: शटरस्टॉक

आखिर क्यों खतरनाक है यह बैक्टीरिया

इस शोध में शोधकर्ताओं ने खास दो तरह के बैक्टीरिया पाने की बात कही है। उनके मुताबिक पानी की बॉटल पर दो प्रकार के बैक्टीरिया पाए जाते हैं। पहला ग्राम-नेगेटिव बैक्टीरिया और दूसरा बैसिलस बैक्टीरिया।

यह भी पढ़े – डायबिटीज में करना चाहती हैं मेथी का सेवन, तो जानिए क्या है सबसे सुरक्षित तरीका

क्या वाकई खतरनाक हैं ये हिडन बैक्टीरिया?

ग्राम-नेगेटिव बैक्टीरिया

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक ग्राम-नेगेटिव बैक्टीरिया निमोनिया, ब्लडस्ट्रीम इंफेक्शन, घाव और सर्जिकल साइट इंफेक्शन होने का मुख्य कारण होते हैं। यह कई प्रकार के इंफेक्शन होने का कारण बनते हैं। इसे साथ ही यह एंटीबायोटिक के असर को भी खत्म कर सकते हैं।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

बैसिलस बैक्टीरिया

पेट से जुड़ी समस्याओं यानी कि गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम के लिए बैसिलस बैक्टीरिया जिम्मेदार मानें जाते हैं। इसके कारण पेट में इंफेक्शन, शरीर मे कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके कारण पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

पानी की बोतल के अलावा ये चीजें भी हैं बैक्टीरिया का घर

पानी की बॉटल के अलावा घर की अन्य चीजों जैसे कि किचन सिंक से लेकर टीवी, लैपटॉप, मोबाइल और इस्तेमाल किये जाने वाले माउस को भी बैक्टीरिया का बसेरा माना गया है।

पानी स्टोर करने के लिए कांच की बॉटल को सबसे सेफ माना गया है।। चित्र: शटरस्टॉक

तब क्या हो सकता है बचाव का तरीका

पानी स्टोर करने के लिए कांच की बॉटल को सबसे सेफ माना गया है। लेकिन उतना ही मुश्किल इसे केरी करना है। इसका सुझाव देते हुए शोधकर्ताओं ने दिन में करीब 1 बार बॉटल को साबुन से धोने की सलाह दी।

घर की हर चीज के लिए हाइजीन जरूर मेंटेन करें। मोबाइल, लैपटॉप, कीबोर्ड, माउस, वर्किंग डेस्क आदि को छूने के बाद साबुन से हाथ धोकर ही हाथ मुंह या आंखों को टच करें या खाना खाएं। हाथ धोने की सुविधा न होने पर अल्कोहल बेस्ड सेनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़े – शहरी महिलाओं में बढ़ रहीं हैं लाइफस्टाइल डिजीज, बचना है तो अभी से रखें इन 5 बातों का ध्यान

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता

यंग कंटेंट राइटर ईशा ब्यूटी, लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े लेख लिखती हैं। ये काम करते हुए तनावमुक्त रहने का उनका अपना अंदाज है।

अगला लेख