scorecardresearch

हम बता रहे हैं 6 आसान हैक्स जो आपको जल्दी वज़न घटाने में मदद कर सकते हैं

वजन कम करना वास्तव में कोई बड़ी बात नहीं है। मगर कई लोगों के लिए यह कठिन हो सकता है क्योंकि उन्हें अपनी जीवनशैली में नए बदलावों की आदत नहीं होती। इसलिए, जानिए इन आसान हैक्स के बारे में जो आपकी मदद कर सकते हैं।
Updated On: 23 Oct 2023, 10:10 am IST
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
wazan ghtaane ke liye hacks
आसान हैक्स जो आपको जल्दी वज़न घटाने में मदद कर सकते हैं। चित्र : शटरस्टॉक

वेट लॉस जर्नी आसान नहीं होती है, क्योंकि इसमें कई नए चेंजेस को अपनाना पड़ता है। जैसे कि नया रूटीन या एक नया डाइट! और इन सब कि वजह से कई लोग इसे बीच में ही छोड़ देते हैं। यही प्रमुख कारण है कि ज्यादातर लोगों को वजन कम करना मुश्किल लगता है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जो काफी आसान हैं और आपकी वेट लॉस जर्नी में आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिये जानते हैं इनके बारे में –

1. गर्म पानी पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें

सुबह शाम गर्म पानी पीने की आदत बना लें। यह शरीर किसी भी तरह की वसा का जमाव नहीं होने देता है और कैलोरीज कम करने में भी मदद करता है। इसके अलावा, खुद को हमेशा हाइड्रेटेड रखें

2. दिन में कई बार थोड़ा – थोड़ा खाएं

भूख को नज़रअंदाज़ करना आपके शरीर को धीमा कर सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उसे लगता है कि अब खाना नहीं मिलेगा और उसे ऊर्जा की बचत करनी चाहिए। और जब आप फिर से खाती हैं तो आप ओवरइटिंग का शिकार हो सकती हैं। इसलिए, दिन में कई बार थोड़ा – थोड़ा खाएं।

बार – बार थोड़ा सा खाने से वजन कम होता है और आप हेल्दी भी रहतीं हैं।चित्र-शटर स्टॉक।

3. सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज़ करें

वैसे तो एक्सरसाइज़ कभी भी की जा सकती है, मगर सुबह का समय सबसे सही होता है। सुबह व्यायाम करने से बाकी दिन के लिए आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगी।

4. सब्जियों और फलों का अधिक सेवन करें

वजन कम करने में फलों और सब्जियों का अधिक सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। चूंकि फल और सब्जियां कैलोरी में स्वाभाविक रूप से कम होती हैं, इसलिए ये वज़न घटाने में आपकी मदद कर सकती हैं। फल और सब्जियां फाइबर प्रदान करती हैं जो आपको जल्दी भरा हुआ महसूस करने में मदद कर सकती हैं।

 sabjiya aur fal ka sewan badhaye
सब्जियां और फल का सेवन बढ़ाएं। चित्र-शटरस्टॉक।

5. सिर्फ घर का बना हुआ खाना खाएं

घर का खाना सेहत के लिए सबसे सही होता है और इसके कोई नुकसान भी नहीं होते हैं, क्योंकि हर चीज़ शुद्ध होती है। इसलिए, अगर आप चीट करने का सोच रही हैं, तो घर पर चीट मील तैयार करें और अपनी क्रेविंग्स दूर करें।

6. पर्याप्त नींद लें

आपकी नींद की गुणवत्ता भी आपके वजन को प्रभावित कर सकती है। नींद की समस्या अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों में योगदान कर सकती है, जो बदले में वजन नियंत्रण पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। इसलिए, दिन में 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।

Pollपोल
प्रदूषण से बचने के लिए आप क्या करते हैं?

यह भी पढ़ें : क्या जापानी टॉवल तकनीक 10 दिन में पेट की चर्बी कम कर सकती है? जानें इस ट्रेंडिंग एक्सरसाइज के बारे में

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
संबंधित विषय:
लेखक के बारे में
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ
ऐश्‍वर्या कुलश्रेष्‍ठ

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं।

अगला लेख