5 अच्छे कारण, जो साबित करते हैं कि जल्दी उठना है आपके लिए ज्यादा फायदेमंद

जल्दी उठना हर किसी को पसंद नहीं होता है, लेकिन ये आपके समग्र शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए आज ही अपने जीवन में ये बदलाव लाएं।
jaldi uthne ke fayde
एक्सरसाइज़ को अपने रूटीन में ज़रूर शामिल करें। चित्र: शटरस्‍टॉक

जल्दी उठना आमतौर पर एक बोझ की तरह लगता है। मगर सिर्फ इसलिए क्योंकि शायद आप रात में जल्दी नहीं सो रही हैं। यदि आप जल्दी सो जाएं, तो आपको सुबह जल्दी उठने में मदद मिल सकती है। जल्दी उठना न सिर्फ आपके शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। शुरुआत में जल्दी उठना आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन जब आपको इसकी आदत पड़ जाएगी तो आपको यह बिल्कुल अजीब नहीं लगेगा। जल्दी उठने से आपके जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव आएंगे, तो चलिये जानते हैं इनके बारे में

1 सकारात्मक ऊर्जा का संचार

हावर्ड हेल्थ के अनुसार अक्सर जिन लोगों का स्लीपिंग पैटर्न सही नहीं होता है वे चिड़चिड़े रहते हैं और उन्हें कई तरह की मेंटल हेल्थ प्रॉब्लेम्स भी हो सकती हैं। सुबह जल्दी उठने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन में पॉज़िटिविटी आती है। इसके अलावा, ज़्यादा समय तक सोना आपकी प्रॉडक्टिविटी के लिए अच्छा नहीं है।

2 जल्दी उठने वाले लोग समस्याओं का हल निकाल सकते हैं

जो लोग सुबह जल्दी उठते हैं वे बेहतर फोकस कर सकते हैं, अधिक चौकस रहते हैं और पूरे दिन ऊर्जावान रहते हैं। चूंकि सुबह के समय लोगों का दिमाग अधिक सतर्क रहता है, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों पर पहले ध्यान केंद्रित करने से उन्हें बाद में काम करने वाले लोगों की तुलना में बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलती है।

2010 के हार्वर्ड विश्वविद्यालय के एक अध्ययन में पाया गया कि जल्दी उठने वाले लोग समस्याओं का बेहतर तरीके से समाधान कर लेते हैं, स्कूल में बेहतर ग्रेड प्राप्त करते हैं और अच्छी नौकरियां प्राप्त करते हैं।

3 आपको बेहतर नींद में लेने में मदद मिलती है

जल्दी उठने से जल्दी सोने में भी मदद मिलती है और आपको ज़्यादा सोने का समय मिलता है। जल्दी उठने की वजह से दिन लंबे हो जाते हैं और यह आपकी सर्कैडियन लय को विनियमित करने में मदद करता है। पर्याप्त नींद लेने से आपका रक्तचाप सही होता है, आपकी इम्युनिटी और मनोदशा में सुधार हो सकता है। साथ ही मस्तिष्क के कार्य में सुधार हो सकता है।

raat ki achhi nind hai jaruri
साउंड स्लीप बहुत जरूरी है। चित्र: शटरस्टॉक

4 ज़्यादा मी टाइम

जल्दी जागने से आप सूर्योदय देख सकती हैं, जो कि अपने आप में ही एक बहुत अच्छा एहसास होता है। आप अपने पति या पत्नी के उठने से पहले घर पर शांत वातावरण में मी टाइम बिता सकती हैं। सेल्फ केयर आपकी मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत ज़रूरी है इसलिए, जल्दी उठने से आप खुद को वक़्त दे सकती हैं। साथ ही अपने पूरे दिन को अच्छे से प्लान कर सकती हैं।

5 बेहतर स्किन

यह वैज्ञानिक रूप से सिद्ध तथ्य है कि आपकी त्वचा को जवां दिखाने के लिए ब्यूटी स्लीप की जरूरत होती है। नींद की कमी की वजह से फ़ाइन लाइंस, झुर्रियां, काले घेरे और मुंहासे हो सकते हैं। जब आप सोती हैं तो आपकी त्वचा की कोशिकाएं बनती हैं, यूवी डैमेज को ठीक करने में मदद मिलती है। यह कोलेजन और रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। जल्दी उठने से आपको अपने स्किनकेयर रूटीन का आनंद लेने के लिए भी काफी समय मिल जाता है।

यह भी पढ़ें : सेवईं से पहले इस बार सावन में बनाएं ओट्स की खीर, पाचन और इम्युनिटी दोनों को होगा फायदा

  • 128
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

हेल्थशॉट्स वेलनेस न्यूजलेटर

अपने इनबॉक्स में स्वास्थ्य की दैनिक खुराक प्राप्त करें!

सब्स्क्राइब करे
अगला लेख