बढ़ती उम्र, तेज़ी से चलना और शारीरिक आराम न मिल पाना थाइज़ के मसल्स में कांट्रेक्शन का कारण बनने लगता है। इसके चलते उठने बैठने में तकलीफ, दर्द और ऐंठन बढ़ जाती है। मांसपेशियों में होने वाले दर्द की तीव्रता उम्र और शरीर के अनुसार अलग अलग होती है। मसल्स में आने वाला खिंचाव इस समस्या को बढ़ा देता है। ऐसे में दवाओं के अलावा योगाभ्यास शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे न केवल मसल्स रिलैक्स हो जाते है बल्कि मांसपेशियों की मज़बूती भी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं थाई में दर्द (Yoga poses for thigh pain) का कारण और किन योगासनों की मदद से इस समस्या को हल किया जा सकता है।
इस बारे में योग एक्सपर्ट और फिज़ियोथेरेपिस्ट डॉ गरिमा भाटिया बताती हैं कि मांसपेशियों में खिंचाव, दर्दनाक चोट और हिप फ्लेक्सर्स में कांट्रेक्शन जांघ के दर्द को बढ़ा देता है। इसके चलते चलने, दौड़ने या सीढ़ियाँ चढ़ने में मुश्किल बढ़ जाती है। इसके अलावा इन्नर थाइज़ में दर्द भी ऊपरी जांघ में दर्द का कारण बन जाते हैं। अधित वज़न का बढ़ना भी इस समस्या को बढ़ा देता है। इसके अलावा मसल्स वीकनेस के चलते भी दर्द की समस्या बनी रहती है। डॉ गरिमा के अनुसार वृक्षासन, बालासन और सेतुबंधासन की मदद से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ने लगता है, जिससे दर्द की समस्या को दूर किया जा सकता है।
इस योगासन का अभ्यास करने से पीठ और गर्दन में बढ़ने वाली ऐंठन कम हो जाती है। इसके अलावा घुटनों को मोड़कर टांगों के बल किए जाने वाले इस योगासन से टांगों के मसल्स की मज़बूती बढ़ती है, जिससे दर्द को दूर करके पीठ को भी ताकत मिलती है। शरीर को संतुलित करने वाले इस योगासन से पैरों के दर्द को भी दूर किया जा सकता है।
रोज़ाना योगाभ्यास करने से शरीर दिनभर हेल्दी रहता है और टांगों के दर्द को भी दूर किया जा सकता है। इससे पैर की नसें मज़बूत होती हैं और ऐंठन कम होने लगती है। साथ ही शरीर का संतुलन और स्थिरता बनी रहती है।
इस योगासन का अभ्यास करने से टांगों और इन्नर थाइज़ में बढ़ने वाले खिंचाव को कम किया जा सकता है। इससे घुटने में बढ़ने वाले दर्द से भी राहत मिलती है। साथ ही बढ़ते तनाव और चिंता को कमकरने के लिए भी ये योगासन फायदेमंद साबित होता है।
योग शरीर को एक्टिव और हेल्दी बनाए रखता है। इससे मांसपेशियों में बढ़ने वाली ऐंठन को दूर किया जा सकता है और शरीर हेल्दी रहता है। वृक्षासन से इन्नर थाइज़ में बढ़ने वाले दर्द को नियंत्रित करके शरीर के पोश्चर को सुधारने में मदद करता है।
डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।