झुके हुए कंधे खराब कर सकते हैं आपका पॉश्चर, इन 2 योगासनों के अभ्यास से करें इनमें सुधार

झुके हुए कंधों के कारण कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। सिरदर्द, पीठ दर्द, गर्दन, कंधों की मांसपेशियां में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है। इस समस्या को योग के माध्यम से दूर किया जा सकता है।

jhuke hue kandhon ke liye madadgar hain yoga
झुके हुए कंधों के लिए मददगार हैं योग, हर रोज करने से मिलेगा फायदा। चित्र- शटर स्टॉक
  • 112

आगे की तरफ कंधों के झुकने से कंधे जाम हो जाते हैं। यह समस्या ज्यादातर 40 वर्ष की आयु से ज्यादा लोगों को ज्यादा होती है। जिसमें महिलाओं को ज्यादा समस्या होती है, जो मधुमेह, हाइपर, क्षयरोग, दिल की बीमारी हाइपोथायरायडिज़्म से पीड़ित होते हैं। यहां हम ऐसे 2 योगासनों (yoga for rounded shoulders) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो झुके हुए कंधों को ठीक कर पॉश्चर में सुधार करते हैं।

“डॉक्टर साहब मेरे कंधे आगे की तरफ झुके हुए हैं, कभी कभी इसके कारण मेरी गर्दन, पीठ, सिरदर्द जैसी समस्या हो जाती हैं। दर्द के समय समझना मुश्किल होता है कि इस समस्या से बचा कैसे जाए।‘’ इस तरह के मरीज हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास ज्यादा जाते हैं। ऐसे लोग जिन्हें इस तरह की समस्या है, वह अपना पोस्चर खराब कर रहे हैं। जबकि झुके हुए कंधों को सही किया जा सकता है। इसे सही करने के लिए योग आसन पूरी तरह कारगर हैं।

झुके हुए कंधाें के बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट (rounded shoulders)

15 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले कानपुर के ऑर्थोपैडिक सेंटर के एमडी व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मयंक माथुर कहते हैं, “कंधे आगे की तरफ झुकने से बॉडी पॉश्चर में फर्क आता है। इसके लिए हार्मोनल संतुलन बिगड़ना मुख्य कारणों में एक है।

jhuke kandhe

झुके हुए कंधों के लिए मददगार हो सकता योगा। चित्र- शटर स्टॉक

मानव शरीर में कंधे तीन चरण में बिगड़ते हैं। हर चरण एक से दो माह का होता है। यदि समय पर इस ओर ध्यान दिया गया, तो कंधों में झुकाव नहीं आएगा। जो आया भी होगा उसे सही किया जा सकेगा। डॉक्टर कहते हैं समस्या को और बेहतर तरीके से समझने के लिए एमआरआई या एक्सरे की मदद लेनी होगी। तभी मुख्य कारण की पहचान हो सकेगी। इसके बाद योग, एक्सरसाइज करने से झुके हुए कंधों से निजात पाई जा सकती है।

क्या कहती हैं योगाचार्य (causes of rounded shoulders )

दस सालों का अनुभव रखने वाली सीएसजेएमयू की योगचार्य कंचन गुप्ता कहती हैं, महिलाएं जिन्हें शुगर, दिल की बीमारी, क्षयरोग, हाइपोथायरायडियम आदि की समस्या होती है, उन्हें भी कंधे आगे झुकने की समस्या हो सकती है। यह कोई गंभीर समस्या नहीं है, शुरूआती दिनों में इस पर ध्यान दिया जाए, इसे योगा से सही किया जा सकता है।

अपने संपूर्ण स्वास्थ्य को ट्रैक करें! हेल्थशॉट्स ऐप डाउनलोड करें

झुके हुए कंधों को ठीक कर सकते हैं ये 2 योग आसन (Yoga for rounded shoulders)

1 गोमुखासन (Gomukhasana)

यह योग हमारे शरीर की पीठ, कंधा, छाती की मांसपेशियों को फैलाता है। जो भी मांसपेशियां हमारे शरीर में सिकुड़ गई होती हैं, उससे यह योग राहत दिलाता है। लटके हुए कंधे को उठाने में यह योग मददगार साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें-  इतना भी मुश्किल नहीं है वजन घटाना, वेट लॉस एक्सपर्ट बता रहें हैं सबसे जरूरी 5 स्टेप्स

इस तरह करें गोमुखासन का अभ्यास (how to practice Gomukhasana)

1- आप अपने दोनों पैरों को सामने फैलाकर बैठें।

2- अब आप अपने बाएं पैर को दाहिनें कूल्हे के बगल में बाएं घुटने को मोड़कर दाहिनी जांघ के नीचे लाना होगा। अब दाहिना पैर अपने बाएं कूल्हे
के बगल में रखें और दाहिने पैर को बाईं जांघ के ऊपर रखें।

3- अब आपको अपना बायां हाथ उठाना होगा, और कोहनी मोड़नी होगी। आगे बाएं हाथ को अपनी पीठ के पीछे दाहिने हाथ की दिशा में ले जाएं। यदि संभव नहीं हो पा रहा है तो हांथ या पट्टे की मदद ले सकते हैं।

4- अब कुछ देर के लिए ऐसे ही रहें, फिर करवट बदलें।

2 सेतु बंध सर्वांगासन (Setu bandha sarvangasana aka Bridge pose)

यह आसन खराब पोश्चर को सीधा करने के लिए उपयोगी है। इसे करने से छाती और कंधे दोनों को आराम मिल सकता है।

yoga for body stiffness
शरीर की अकड़न दूर करने के लिए करें योगासनों का अभ्यास। चित्र ; एडॉबीस्टॉक

ऐसे करें सेतु बंध सर्वांगासन का अभ्यास (How to practice Bridge pose)

1- आपको पीठ के बल लेटना होगा। अब अपने घुटने को मोड़ें

2- करवट लें, पीठ का निचला हिस्सा फर्श पर दबाएं

3- अपने कंधों और पैरों को एक सीध में लाने के लिए उठाएं

4- अब आप इसी पोज में 25 मिनट तक रूकें

5- अब कंधा और पैर को नीचे कर सामान्य स्थिति में आ जाएं।

यह भी पढ़ें- इतनी भी बुरी नहीं हैं हैवी थाइज़, जानिए महिलाओं की जांघों के बारे में कुछ दिलचस्प पहलू

  • 112
लेखक के बारे में
सुमित कुमार द्विवेदी सुमित कुमार द्विवेदी

कानपुर के नारायणा कॉलेज से मास कम्युनिकेशन करने के बाद से सुमित कुमार द्विवेदी हेल्थ, वेलनेस और पोषण संबंधी विषयों पर काम कर रहे हैं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
nextstory

हेल्थशॉट्स पीरियड ट्रैकर का उपयोग करके अपने
मासिक धर्म के स्वास्थ्य को ट्रैक करें

ट्रैक करें