आपको कूल रहने में मदद करता है योगा डांस, जानिए मेंटल हेल्‍थ के लिए क्‍या हैं योगा डांस के फायदे

अगर आपका उद्देश्‍य शरीर के साथ-साथ मेंटल फि‍टनेस बढ़ाना भी है, तो योग की यह फॉर्म आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
dance apna wazan kam sakta hai
ये आपकी क्षमता को बढ़ा सकता है। चित्र: शटरस्‍टॉक
Written by: विनीत
Updated On: 12 Oct 2023, 05:36 pm IST

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। हम योग के एक रोमांचक युग में जी रहे हैं। योग प्रशिक्षक पारंपरिक योग आसनों को साथ में करने के लिए अभ्यास और विभिन्न प्रकार की गति के नए तरीके तलाश रहे हैं। शास्त्रीय संगीत, हिप हॉप, आदिवासी संगीत, गोट बाइकिंग (Goat biking) से लेकर शांत डिस्को योगा तक सभी के योग के अपने अभ्यास हैं।

ऐसा ही एक रोमांचक तरीका है डांस योगा । आइए जानते हैं क्‍या है डांस योगा और यह कैसे है आपके लिए फायदेमंद।

क्या है डांस योगा

योगा डांस योग करने का एक तरीका है। जिसमें योग के साथ डांस भी किया जाता है। यह एक अनूठा मिश्रण है, जिसका अभ्यास करने से हमारा शरीर लचीला और आकर्षक बनता है। इसमें विभिन्‍न आसनों, चक्रों, सकारात्मक मनोविज्ञान और श्वास को भी शामिल किया जाता है। यह चार घटक आपके लिए इसे और भी लाभदायक एवं खुशनुमा बना देते हैं।

चिंता और मनोवैज्ञानिक तनावों से मुक्त करने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा, मजेदार और बहुआयामी तरीका है। योगा डांस करने से अभ्‍सायसकर्ता के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है| विशेषज्ञों की मानें तो योग एक प्रकार का धीमी गति का नृत्य ही है, जो शरीर को जरुरत के समय अधिक शक्ति व क्षमता प्रदान करता है|

डांस योग के सेहत के लिए फायदे

हार्ट हेल्‍थ के लिए है फायदेमंद 

हम योग के स्वास्थ्य संबंधी फायदों से अच्छी तरह परिचित हैं। साथ ही डांस करने के फायदों को भी अच्छी तरह जानते हैं। योग और डांस को एक साथ करने के लाभ व्यापक हैं। योग और डांस का संयोग हमारे फेफड़ों, हृदय, मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है।

हृदय स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी योगा डांस फायदेमंद है। चित्र: शटरस्‍टॉक
हृदय स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी योगा डांस फायदेमंद है। चित्र: शटरस्‍टॉक

बढ़ाता है धैर्य 

साथ ही हमारे धैर्य को भी बढ़ाने में मदद करता है। डांस योग को करने से हमारा शरीर अधिक लचीला बनाता है। साथ ही शरीर में चुस्ती-फुर्ती, समन्वय, प्रसार और संतुलन में सुधार करने में मदद मिलती है।

मूड अच्‍छा रहता है 

डांस करना हमारे शरीर में एंडोर्फिन जारी करने, आत्मविश्वास को बढ़ाने और सामान्य मानसिक कल्याण में सुधार करने के लिए जाना जाता है। मेंटल हेल्थ संबंधी समस्‍याओं से जूझ रहे लोगों के लिए डांस योगा करना विशेष रूप से फायदेमंद है। जैसे क्लीनिकल डिप्रेशन या एंग्जायटी। क्योंकि यह मन को शांत करने में मदद करता है।

Pollपोल
नवरात्रि उपवास वेट लॉस में मददगार हो सकते हैं?

साथ ही एंडोर्फिन खुशी की भावना को बढ़ावा देता है। लोग डांस योगा करने के बाद काफी हल्का, शांत और जीवंत महसूस करते हैं।

डांस योगा करते समय इन बातों का ध्यान रखें

1. डांस योगा पारंपरिक योगा से होता है अलग

पारंपरिक योग की तुलना में डांस योगा में बहुत सी नई क्रियाओं को शामिल किया जाता है। यही कारण है कि आपको आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए और अपने दिमाग को खुला रखना चाहिए। अगर आप डांस योगा करना चाहते हैं और यह उम्मीद करते हैं कि यह पारंपरिक योगा की तरह ही होता है। तो ऐेसे में डांस योगा आपके लिए नहीं है।

योगा डांस पारंपरिक योग से अलग है। चित्र: शटरस्‍टाॅक
योगा डांस पारंपरिक योग से अलग है। चित्र: शटरस्‍टाॅक

ताल और संगीत पर शरीर को मूवमेंट कराने के लिए तैयार रहें। यह योग का एक बहुत ही खूबसूरत और लयबद्ध रूप है। इसमें आपकी चाल और योगाभ्‍यास अक्सर अलग होता है।

BMI

वजन बढ़ने से होने वाली समस्याओं से सतर्क रहने के लिए

बीएमआई चेक करें

2. अधिक पसीना बहाने के लिए रहें तैयार

डांस योगा बहुत गर्म या हॉट योगा की तरह नहीं है। लेकिन सभी जानते हैं कि डांस करने से बहुत पसीना आता है। क्योंकि यह एक कार्डियो एक्सरसाइज भी है। इसमें शरीर के मूवमेंट और संगीत एक साथ शरीर में बहुत अधिक गर्मी पैदा करता है। इसलिए इसके अनुसार ही अपने कपड़े पहनें और अपने साथ एक तौलिया भी रखें। यह तौलिया योगा डांस सेशन के बाद काफी काम आने वाला है।

3. डांस के लिए नहीं है कोई निर्धारित नियम

अपनी जरूरत और इच्छा के अनुसार डांस कर सकते हैं। डांस को लेकर कोई नियम निर्धारित नहीं है। ऐसा कोई नियम नहीं है कि आपको डांस के लिए बाहर जाना है या इसे धीरे-धीरे करना है।

आप इसे अपने अनुसार कर सकते हैं। आप हमेशा इस तरह के योग में शामिल डांस को लेकर चिंता करने के बजाए इसके मूवमेंट पर ध्यान दें।

निश्चित ही योग का यह प्रारूप आपको शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के साथ-साथ मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें – डाइट और एक्सरसाइज का ये कॉम्बिनेशन आपके फ्लैट टमी के सपने को कर देगा साकार

डिस्क्लेमर: हेल्थ शॉट्स पर, हम आपके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सटीक, भरोसेमंद और प्रामाणिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके बावजूद, वेबसाइट पर प्रस्तुत सामग्री केवल जानकारी देने के उद्देश्य से है। इसे विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अपनी विशेष स्वास्थ्य स्थिति और चिंताओं के लिए हमेशा एक योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से व्यक्तिगत सलाह लें।

  • Google News Share
  • Facebook Share
  • X Share
  • WhatsApp Share
लेखक के बारे में
विनीत
विनीत

अपने प्यार में हूं। खाने-पीने,घूमने-फिरने का शौकीन। अगर टाइम है तो बस वर्कआउट के लिए।

अगला लेख